Responsive Scrollable Menu

'उन्होंने हम पर दबाव बनाया...', दूसरा T20 हारने के बाद ये क्या बोल गए अफगानिस्तानी कप्तान, टीम इंडिया को लेकर दिया बड़ा बयान

Ibrahim Zadran Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेले गए दूसरे T20 मैच में भी अफगानिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई और एक बार फिर टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए 159 स्कोर तक ही पहुंच पाई. इसके बाद गेंदबाजों ने भी निराश किया, क्योंकि भारत ने तो इस लक्ष्य को महज 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया. नतीजन, अफगानिस्तान 7 विकेट से मैच हारा और 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया. तो आइए जान लेते हैं कि इस हार के बाद कप्तान इब्राहिम जदरान ने क्या-क्या कहा...

इब्राहिम जदरान ने बताई कहां हुई टीम से चूक

भारत के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद इब्राहिम जदरान ने अपनी टीम की गलतियों को स्वीकार किया और माना कि उनसे गलती हुई है.

पिछले मैच की गलतियों को सुधारने में आ रही मुश्किलों के बारे में पूछे जाने पर कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा, हां, बिल्कुल, हमें फिर से मुश्किल हुई. हमें वो नहीं मिला जो हम चाहते थे, लेकिन एक टीम के तौर पर हमने इस बारे में सोचा कि कैसे सुधार करें और इंटरनेशनल क्रिकेट में, खासकर बड़ी टीमों के खिलाफ, कैसा अप्रोच रखें. हां, मैं कहूंगा कि हमने पावरप्ले में अच्छा नहीं खेला. इसलिए हमें वहां मोमेंटम नहीं मिला. उन्होंने हम पर दबाव बनाया.

गेंदबाजों को लेकर कही अहम बात

दूसरे टी-20 मैच में भी न केवल अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया बल्कि गेंदबाज भी बेअसर दिखे. इसी का नतीजा रहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 15वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. गेंदबाजों को लेकर जरदान ने कहा, "मैं बॉलर्स को क्रेडिट देता हूं, हम उस एरिया में सुधार करने के बारे में सोचेंगे और मुझे यकीन है कि फिर हम इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे बड़ी टीमों के खिलाफ भी मुकाबला कर पाएंगे."

कप्तान ने सोच बदलने की कही बात

पहले मैच के बाद ड्रेसिंग-रूम में हुई बातचीत और टारगेट स्कोर पर कहा, "हमने सोचा कि कैसे 150-160 के स्कोर को 200 से ऊपर ले जाया जाए. तो हमें टीम में वैसी सोच (इंटेंट) लाने की जरूरत है. अगर आप सही सोच के साथ पावरप्ले में 60 रन बनाते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन हमें 200 से अधिक रन बनाने की सही सोच के साथ खेलना चाहिए. लेकिन हां, हमने ऐसा नहीं किया."

इब्राहिम जदरान ने बताया कैसे बेहतर करेगा अफगानिस्तान

इब्राहिम जदरान ने अपनी टीम की कमियों को स्वीकारा और साथ ही बताया कि वह किस तरह से सुधार करके बेहतर हो सकते हैं और भारत जैसी बड़ी टीमों को टक्कर दे सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि अगर हमें इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी टीमों को हराना है, तो हमें इस एरिया में सुधार करना होगा. लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि यह इस साल हमारा दूसरा ही मैच था. हमें ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले. तो जैसा कि मैंने पहले कहा, हम इस बारे में सोचेंगे. जैसे ही हम उस एरिया में सुधार कर लेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि हम बड़ी टीमों को चुनौती दे पाएंगे."

ये भी पढ़ें: 'शुरू-शुरू में इसे पचाना मुश्किल था...', बैक टू बैक मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्यों दिया ऐसा बयान, जमकर हो रहा वायरल

Continue reading on the app

मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, सऊदी एयर डिफेंस ने किया नष्ट

Houthi Drone Enters Mecca: सऊदी अरब के एयर डिफेंस ने मक्का के हवाई क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। यमन में सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि मक्का को निशाना बनाने की कोशिश पवित्र स्थलों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।

गठबंधन ने कहा कि मक्का और मदीना के पवित्र स्थलों की सुरक्षा उसके लिए बेहद संवेदनशील मुद्दा है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। गठबंधन के मुताबिक, मक्का को निशाना बनाने की कोशिश हूथी विद्रोहियों के कथित उल्लंघनों के रिकॉर्ड में एक और गंभीर घटना के रूप में दर्ज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

India Squad WI: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत-हार्दिक फिर बाहर; टी20 में श्रेयस को कप्तानी

India team for west indies series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के चयन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, टी20 टीम की कप्तानी उम्मीद के मुताबिक श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में होगी। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।

वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर को भी टीम में शामिल किया गया है।

टी20 में श्रेयस कप्तान, युवा चेहरों को मौका
टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव शामिल हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा ऋषभ पंत के बाहर रहने को लेकर है। पंत को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन उन्हें रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान बनाया गया है। रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ईरानी कप में रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेगी। सरफराज खान को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

वरुण बाहर, विप्राज निगम की एंट्री
वहीं, वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण जापान टी20 और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विप्राज निगम को टीम में शामिल किया गया है। नितीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया गया है।

जापान टी20 और एशियन गेम्स के लिए अपडेटेड टीम में श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान हैं। टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्राज निगम भी शामिल हैं।

भारत की वनडे टीम: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

जापान T20I और एशियाई खेलों के लिए भारत की अपग्रेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम

रेस्ट ऑफ इंडिया टीम (ईरानी कप): ऋषभ पंत (कप्तान-विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उप-कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।

Wed, 16 Sep 2026 21:11:44 +0530

  Videos
See all

Mahabahas : BJP का UCC वाला प्लान..विपक्ष हलकान? '27 की रणनीति, ओवैसी की UCC को चुनौती! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T15:45:27+00:00

Pakistan News | अरब सागर में गुस्ताखी PAK को भारी पड़ेगी ? #ytshorts #shorts #pakistannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T15:44:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers