Meta ने मानी भारत सरकार की बात, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़ी सभी जानकारी करेगा शेयर
Meta In India: बच्चों को ऑनलाइन यौन शोषण और आपत्तिजनक कंटेंट से बचाने के लिए भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दबाव बढ़ा दिया है. सरकार की सख्ती के बीच मेटा ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों की जानकारी संबंधित कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ साझा करने पर सहमति जताई है. सरकार अब सोशल मीडिया कंपनियों से सिर्फ शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने के बजाय ऐसे कंटेंट की पहले से पहचान और रोकथाम की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दे रही है.
सरकार का मानना है कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा केवल परिवार या स्कूल की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की भी बड़ी जिम्मेदारी है. भारत में काम करने वाली कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बच्चों को नुकसान पहुंचाने या उनके शोषण के लिए न हो.
खबर अपडेट की जा रही है....
Box Office Collection: 'हनुमान अंश' के आगे नहीं टिक पा रही कोई भी फिल्म, 'हैवान' का बुरा हाल, जानें 'मिर्जापुर' की कमाई?
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों बस एक ही फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है, जिसका नाम हनुमान अंश है. नीम करोली बाबा पर बनी ये फिल्म 39 दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अभी भी ये धमाकेदार कमाई कर रही है. वहीं, क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर द मूवी ने भी अपने अच्छी पकड़ा बनाई है. लेकिन अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान का बुरा हाल हो गया है. 4 दिन में ही ये फिल्म लाखों में सिमट रही है. चलिए जानते हैं मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
हनुमान अंशे का सिनेमाघरों में भौकाल
महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआत में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली और पहले दो हफ्तों तक इसे देखने बेहद कम दर्शक जा रहे थे. नौबत ये आ गई थी कि फिल्म को फ्लॉप करार दिया जा रहा था. लेकिन फिर तीसरे हफ्ते से इस फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. इस फिल्म ने 3 38वें दिन यानि रविवार को 22 करोड़ से अधिक की शानदार कमाई की. वहीं, अब 39वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है.
हनुमान अंश 39वें दिन का कलेक्शन
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रही है. हालांकि संडे के मुकाबले मंडे इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 39वें दिन (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39) यानी 8.25 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में कुल नेट कमाई अब 222.88 करोड़ हो गई है.
दुनियाभर में भी मचा रही धमाल
बता दें, पहले हनुमान अंश सिर्फ भारत में ही रिलीज हुई थी. लेकिन बढ़ती लोकप्रीयता के बीच इसे 11 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में भी रिलीज किया गया था और ये विदेशों में भी लोगों को पसंद आ रही है. इस फिल्म ने 39वें दिन विदेशों में 2 करोड़ का कलेक्शन किया है और वर्ल्डवाइड (Hanuman Ansh Worldwide Box Office Collection) ये 279.80 ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. इसी के साथ फिल्म तेजी से 300 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए कमर कसती दिख रही है.
ये भी पढ़ें- विक्की-कैटरीना से सलमान खान तक, अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में लगा सितारों का मेला
'मिर्जापुर द मूवी' ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?
पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल सहित कई स्टार्स से सजी 'मिर्जापुर द मूवी' दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही है. हनुमान अंश के बावजूद ये दूसरे वीकेंड पर भी छाई रही और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2026 की टॉप 5 बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. वहीं रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को वीकडेज होने की वजह से इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 11) को 5.25 करोड़ की कमाई की और अब इसकी कुल नेट कमाई 189.95 करोड़ रुपये हो गई है.
‘हैवान’ का चार दिन में ही बुरा हाल
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और सैफ अली खान ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बड़े स्टार्स के होने के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को खींचने में नाकाम रही और भारत में इसने 3 करोड़ से खाता खोला. दूसरे दिन शनिवार को ही इसने 2.50 करोड़ की कमाई की. वहीं, संडे को तो इसने बस 1.85 करोड़ ही कमाए. अब मंडे को तो ये फिल्म लाखों में सिमट गई.सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘हैवान’ रिलीज के चौथे दिन (Haiwaan Box Office Collection Day 4) यानी पहले मंडे को 70 लाख के करीब कलेक्शन किया. जिसके बाद चार दिनों की कुल नेट कमाई अब 8.05 करोड़ रुपये हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








