Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: 'हनुमान अंश' के आगे नहीं टिक पा रही कोई भी फिल्म, 'हैवान' का बुरा हाल, जानें 'मिर्जापुर' की कमाई?

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों बस एक ही फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है, जिसका नाम हनुमान अंश है. नीम करोली बाबा पर बनी ये फिल्म 39 दिन पहले  सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अभी भी ये धमाकेदार कमाई कर रही है. वहीं, क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर द मूवी ने भी अपने अच्छी पकड़ा बनाई है. लेकिन अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान का बुरा हाल हो गया है. 4 दिन में ही ये फिल्म लाखों में सिमट रही है. चलिए जानते हैं  मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

हनुमान अंशे का सिनेमाघरों में भौकाल

महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआत में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली और पहले दो हफ्तों तक इसे देखने बेहद कम दर्शक जा रहे थे. नौबत ये आ गई थी कि फिल्म को फ्लॉप करार दिया जा रहा था. लेकिन फिर तीसरे हफ्ते से इस फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. इस फिल्म ने 3 38वें दिन यानि रविवार को 22 करोड़ से अधिक की शानदार कमाई की. वहीं, अब 39वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है.

हनुमान अंश 39वें दिन का कलेक्शन

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रही है.  हालांकि संडे के मुकाबले मंडे इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 39वें दिन (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39) यानी 8.25 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में कुल नेट कमाई अब 222.88 करोड़ हो गई है. 

दुनियाभर में भी मचा रही धमाल

बता दें, पहले हनुमान अंश सिर्फ भारत में ही रिलीज हुई थी. लेकिन बढ़ती लोकप्रीयता के बीच इसे 11 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में भी रिलीज किया गया था और ये विदेशों में भी लोगों को पसंद आ रही है. इस फिल्म ने 39वें दिन विदेशों में 2 करोड़ का कलेक्शन किया है और वर्ल्डवाइड (Hanuman Ansh Worldwide Box Office Collection) ये 279.80  ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. इसी के साथ फिल्म तेजी से 300 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए कमर कसती दिख रही है.

ये भी पढ़ें- विक्की-कैटरीना से सलमान खान तक, अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में लगा सितारों का मेला

'मिर्जापुर द मूवी' ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?

पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल सहित कई स्टार्स से सजी 'मिर्जापुर द मूवी' दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही है. हनुमान अंश के बावजूद ये दूसरे वीकेंड पर भी छाई रही और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2026 की टॉप 5 बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. वहीं रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को वीकडेज होने की वजह से इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक  'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 11) को 5.25 करोड़ की कमाई की और अब इसकी कुल नेट कमाई 189.95 करोड़ रुपये हो गई है.

‘हैवान’ का चार दिन में ही बुरा हाल

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी  अक्षय कुमार और सैफ अली खान ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बड़े स्टार्स के होने के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को खींचने में नाकाम रही और भारत में इसने 3 करोड़ से खाता खोला. दूसरे दिन शनिवार को ही इसने 2.50 करोड़ की कमाई की. वहीं, संडे को तो इसने बस 1.85 करोड़ ही कमाए. अब मंडे को तो ये फिल्म लाखों में सिमट गई.सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘हैवान’ रिलीज के चौथे दिन (Haiwaan Box Office Collection Day 4) यानी पहले मंडे को 70 लाख के करीब  कलेक्शन किया. जिसके बाद चार दिनों की कुल नेट कमाई अब 8.05 करोड़ रुपये हुई है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: एमी अवॉर्ड 2026 का हुआ ऐलान, अंबानी फैमिली के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंचा बॉलीवुड

 

Continue reading on the app

हो गया पक्का! आज टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, जानिए इस चोटिल खिलाड़ी की जगह किसे मिलेगा मौका?

IND vs AFG 2nd T20 : भारत और अफगानिस्तान के बीच आज यानी 15 सितंबर (मंगलवार) को तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है. इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम के पास मौका होगा कि वो इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर ले. वहीं इब्राहिम जादरान की टीम भी इस मैच मों जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी. 

आज भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इससे ठीक आधे घंटे पहले टॉस होगा. इस समय पता चल जाएगा कि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में इस मैच के लिए बदलाव होना लगभग तय है. 

भारत और अफगानिस्तान के दूसरे टी20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 में 1 बदलाव होना लगभग पक्का है. ये बदलाव किस खिलाड़ी के रूप में होगा और कौन सा खिलाड़ी प्लेइंग-11 में शामिल होगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बड़ा बदलाव

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच से भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बाहर होना पड़ सकता है. वहीं उनकी जगह पर एक स्पिन गेंदबाज को ही टीम में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को जगह मिल सकती है. वरुण चक्रवर्ती पहले टी20 मैच में खेले थे लेकिन वो चोटिल हो गए हैं और अब दूसरे टी20 से बाहर हो सकते हैं.

वरुण चक्रवर्ती को फिर से लगी चोट

भारत के मिस्ट्री वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ जारी इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके मेडिकल एमआरआई (MRI) स्कैन में इस खिंचाव की पुष्टि हुई है. ऐसे में उनकी जगह पर अब दूसरे टी20 में रवि बिश्नोई को जगह दी जाएगी. 

वरुण चक्रवर्ती अब अपनी रिकवरी के लिए फिर से बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे. ऐसे में डॉक्टरों की टीम उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स की गहन जांच करेगी, जिसके बाद ही एशियन गेम्स में उनके खेलने पर आखिरी फैसला लिया जाएगा. ऐसे में एशियन गेम्स की टीम में भी किसी अन्य बॉलर को जगह दी जा सकती है.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड

भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, नूर उल रहमान.

ये भी पढ़ें : 'उस व्यक्ति से झगड़ा..' ट्रॉफी विवाद पर राजीव शुक्ला का बयान वायरल, जानिए मोहसिन नकवी पर ऐसा क्या बोला?

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs ZIM: फिर खुली ट्रेविस हेड की पोल! लगातार छठी पारी में उखड़े स्टंप्स

ZIM vs AUS 1st ODI: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने बोल्ड आउट किया. Tue, 15 Sep 2026 16:36:57 +0530

  Videos
See all

Nandigram By-Election: BJP ने Suvendu Adhikari के पूर्व PA Chandranath Rath की मां को दिया टिकट | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T11:16:04+00:00

गणेशोत्सव के चंदे पर भिड़े दो पक्ष, लाठी से युवक पर हमला CCTV में कैद | #Vadodara #GaneshChaturthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T11:13:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers