UP Homeguard PET: यूपी में कल होगी होमगार्ड भर्ती पीईटी परीक्षा, अब तक डाउनलोड नहीं किया है एडमिट कार्ड तो आधिकारिक वेबसाइट पर देखें
UP Homeguard PET: यूपी में होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कल, यानी 15 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पुलिस भर्ती बोर्ड ने योग्य उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदन आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानें
नोएडा की कंटेंट क्रिएटर ने लीक की एजाज खान की पर्सनल चैट, डीएम में लड़की से की इस चीज की डिमांड, यूजर्स बोले- 'ये तो ऐसा ही है'
Ajaz Khan Personal Chat Leak: बिग बॉस 7 फेमस और एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, इस बार वजह उनका कोई बयान या कोई प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि उनको लेकर किया जा रहा कथित दावा है. हाल ही में नोएडा की रहने वाली एक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया है कि एजाज खान ने उन्हें डीएम किया और उनसे कॉफी या वाइन पर मिलने के लिए बुलाया था. इनता ही नहीं क्रिएटर ने वीडियो में उनको लेकर और भी कई बातों बताई. अब सोशल मीडिया पर एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
नोएडा की कंटेंट क्रिएटर ने लीक की एजाज खान की पर्सनल चैट
कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए कहा, 'ये इंसान (एजाज खान) जिसके इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं और मुझे वो डीएम करता है. इसके बाद मैं सोचने लगी कि मेरा तो कोई कंटेंट भी वायरल नहीं हुआ है. हो सकता है उन्होंने मेरी कोई चीज देख ली होगी. मुझे अच्छा तो लग रहा था लेकिन मुझे ये नहीं पता था कि इन्होंने मुझे मैसेज क्यो किया था. उसके बाद मैंने भी उन्हें हाय सर, आप कैसे हैं ये मैसेज कर दिया. जिसके बाद उन्होंने कहा गुड, आप कैसे हैं. जिसका मैंने भी जवाब दिया मैं भी अच्छी हूं, उसके बाद उन्होंने लोकेशन पूछी कि आप कहां से हैं, इसके बाद मैंने बताया कि मैं नोएडा हूं और आप कहां से हैं और एजाज ने कहा कि वह मुंबई से हैं लेकिन एक दिन के लिए दिल्ली में रुके हुए हुए, मैं आपसे मिलने चाहता हूं.
एजाज खान ने की डिस्गस्टिंग बातें?
इसके आगे कंटेंट क्रिएटर ने कहा कि जब एजाज ने उनसे मिलने के लिए पूछा तो उन्होंने उसी वक्त सेंस कर लिया था कि ये बात कहां जा रही है. इसके बाद भी मैंने पूछ लिया था, किस लिए मिलना चाहते हो, इसके बाद एजाज ने कथित तौर पर जवाब दिया कि वह कॉफी और वाइन के लिए मिल सकते है क्या? क्रिएटर ने कहा कि ये बात किनती डिस्गस्टिंग थी ना कि लोग कितने डिस्गस्टिंग होते हैं. मेरा अकाउंट इतना फेमस भी नहीं है और वो मुझे टेक्ट कर रहा था. मैं सेंस कर सकती थी और मैं यही भी जानती हूं कि मैं एकलौती नहीं हूं जो मुझे ये टेक्ट कर रहा है, ये और भी बहुत लड़कियों की टेक्ट कर रहा होगा.
एजाज खान को नेटिजन्स कर रहे ट्रोल
कंटेंट क्रिएटर के इन दावों को के बाद सोशल मीडिया पर एजाज खान को नेटिजन्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक यूजर्स ने एजाज को लेकर कहा, 'अरे बाप रे, जिस तरह से उसने यह सब किया, वह बहुत डरावना और अजीब है. अपना ध्यान रखना और इसे शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.' वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, 'मुझे भी उसका मैसेज मिला, ज़ाहिर है, मैंने कोई जवाब नहीं दिया! और कल, बॉलीवुड से एक और व्यक्ति ने मैसेज किया, कोई ऐसा जो सलमान खान और उनकी बहन के बहुत करीब है.' वहीं, तीसरे ने एजाज को लेकर लिखा, 'एक बार जब मैं मुंबई के एक होटल में रुकी थी, तो उसने मुझे देखा और फ्लर्ट करने लगा, उसने शुरुआत से ही 'हेलो' कहा था. वहीं, एक अन्य ने कहा, '50 लाख से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स होने के बावजूद, इस आदमी की कोई महिला दोस्त नहीं है जिसके साथ वह घूम-फिर या मज़े कर सके. कई महिलाओं ने कई बार उसकी असलियत सबके सामने लाई है, फिर भी वह बिल्कुल बेशर्म है.' इसके साथ ही कई यूजर्स कहना है कि वह तो ऐसा ही है.
एजाज खान के बारे में जानिए
अजाज खान (Ajaz Khan) ने साल 2007 में टीवी सीरियल 'क्या होगा निम्मो का' से अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 2013 में उन्होंने 'बिग बॉस 7' से बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. बिग बॉस के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. वह अक्सर अपने बयानों और कानूनी विवादों के कारण सुर्खियों में रहते हैं. वह विवादों की वजह से जेल की सजा भी काट चुके हैं. इन दिनों वह अपने करियर को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. उनके प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो वह हाल ही में 'द फाइनल ऑप्शन' (The Final Option) नाम की थ्रिलर-एक्शन फिल्म में नजर आए थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation








