Responsive Scrollable Menu

नोएडा की कंटेंट क्रिएटर ने लीक की एजाज खान की पर्सनल चैट, डीएम में लड़की से की इस चीज की डिमांड, यूजर्स बोले- 'ये तो ऐसा ही है'

Ajaz Khan Personal Chat Leak: बिग बॉस 7 फेमस और एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, इस बार वजह उनका कोई बयान या कोई प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि उनको लेकर किया जा रहा कथित दावा है. हाल ही में नोएडा की रहने वाली एक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया है कि एजाज खान ने उन्हें डीएम किया और उनसे कॉफी या वाइन पर मिलने के लिए बुलाया था. इनता ही नहीं क्रिएटर ने वीडियो में उनको लेकर और भी कई बातों बताई. अब सोशल मीडिया पर एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. 

नोएडा की कंटेंट क्रिएटर ने लीक की एजाज खान की पर्सनल चैट

कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए कहा, 'ये इंसान (एजाज खान) जिसके इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं और मुझे वो डीएम करता है. इसके बाद मैं सोचने लगी कि मेरा तो कोई कंटेंट भी वायरल नहीं हुआ है. हो सकता है उन्होंने मेरी कोई चीज देख ली होगी. मुझे अच्छा तो लग रहा था लेकिन मुझे ये नहीं पता था कि इन्होंने मुझे मैसेज क्यो किया था. उसके बाद मैंने भी उन्हें हाय सर, आप कैसे हैं ये मैसेज कर दिया. जिसके बाद उन्होंने कहा गुड, आप कैसे हैं. जिसका मैंने भी जवाब दिया मैं भी अच्छी हूं, उसके बाद उन्होंने लोकेशन पूछी कि आप कहां से हैं, इसके बाद मैंने बताया कि मैं नोएडा हूं और आप कहां से हैं और एजाज ने कहा कि वह मुंबई से हैं लेकिन एक दिन के लिए दिल्ली में रुके हुए हुए, मैं आपसे मिलने चाहता हूं.

एजाज खान ने की डिस्गस्टिंग बातें?

इसके आगे कंटेंट क्रिएटर ने कहा कि जब एजाज ने उनसे मिलने के लिए पूछा तो उन्होंने उसी वक्त सेंस कर लिया था कि ये बात कहां जा रही है. इसके बाद भी मैंने पूछ लिया था, किस लिए मिलना चाहते हो, इसके बाद एजाज ने कथित तौर पर जवाब दिया कि वह कॉफी और वाइन के लिए मिल सकते है क्या?  क्रिएटर ने कहा कि ये बात किनती डिस्गस्टिंग थी ना कि लोग कितने डिस्गस्टिंग होते हैं. मेरा अकाउंट इतना फेमस भी नहीं है और वो मुझे टेक्ट कर रहा था. मैं सेंस कर सकती थी और मैं यही भी जानती हूं कि मैं एकलौती नहीं हूं जो मुझे ये टेक्ट कर रहा है, ये और भी बहुत लड़कियों की टेक्ट कर रहा होगा. 

एजाज खान को नेटिजन्स कर रहे ट्रोल

कंटेंट क्रिएटर के इन दावों को के बाद सोशल मीडिया पर एजाज खान को नेटिजन्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक यूजर्स ने एजाज को लेकर कहा, 'अरे बाप रे, जिस तरह से उसने यह सब किया, वह बहुत डरावना और अजीब है. अपना ध्यान रखना और इसे शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.' वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, 'मुझे भी उसका मैसेज मिला, ज़ाहिर है, मैंने कोई जवाब नहीं दिया!  और कल, बॉलीवुड से एक और व्यक्ति ने मैसेज किया, कोई ऐसा जो सलमान खान और उनकी बहन के बहुत करीब है.' वहीं, तीसरे ने एजाज को लेकर लिखा, 'एक बार जब मैं मुंबई के एक होटल में रुकी थी, तो उसने मुझे देखा और फ्लर्ट करने लगा, उसने शुरुआत से ही 'हेलो' कहा था. वहीं, एक अन्य ने कहा, '50 लाख से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स होने के बावजूद, इस आदमी की कोई महिला दोस्त नहीं है जिसके साथ वह घूम-फिर या मज़े कर सके. कई महिलाओं ने कई बार उसकी असलियत सबके सामने लाई है, फिर भी वह बिल्कुल बेशर्म है.' इसके साथ ही कई यूजर्स कहना है कि वह तो ऐसा ही है. 

एजाज खान के बारे में जानिए

अजाज खान (Ajaz Khan) ने साल 2007 में टीवी सीरियल 'क्या होगा निम्मो का' से अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 2013 में उन्होंने 'बिग बॉस 7' से बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. बिग बॉस के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. वह अक्सर अपने बयानों और कानूनी विवादों के कारण सुर्खियों में रहते हैं. वह विवादों की वजह से जेल की सजा भी काट चुके हैं. इन दिनों वह अपने करियर को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. उनके प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो वह हाल ही में 'द फाइनल ऑप्शन' (The Final Option) नाम की थ्रिलर-एक्शन फिल्म में नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' फिल्म से 'सिया राम' का भव्य पोस्टर, खुशी से झूमे फैंस

Continue reading on the app

गांगुली, युवराज, चामिंडा वास और अमित मिश्रा जैसे वर्ल्ड क्लास दिग्गजों से सजी दिल्ली कैपिटल्स, क्या बदलेगी DC की किस्मत?

Delhi Capitals: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. फ्रेंचाइजी अपने पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़कर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से पूरे कोर को रीस्ट्रक्चर कर रही है. इस बार बदलाव सिर्फ मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों में ही नहीं, बल्कि डगआउट में बैठने वाले कोचिंग स्टाफ और बैकएंड मैनेजमेंट में भी हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास और भारत के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा टीम को नए बॉलिंग कोच बनने जा रही हैं, जिसमें वास पहली बार आईपीएल में कोचिंग करते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही दिग्गज युवराज सिंह बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे और यह पूरी स्टार-स्टडेड टीम भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की देखरेख में काम करेगी, जो दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच होंगे.

DC के टीम मैनेजमेंट में बदलाव, JSW स्पोर्ट्स के हाथों में आई कमान

दिल्ली कैपिटल्स में हुए इस बड़े बदलाव की असली वजह टीम के दो मालिकों, जीएमआर (GMR) ग्रुप और जेएसडब्ल्यू (JSW) स्पोर्ट्स, के बीच का एक पुराना और अनोखा समझौता है. इस एग्रीमेंट के तहत दोनों ही मालिक बारी-बारी से दो-दो साल के लिए टीम का पूरा कामकाज संभालते हैं. पिछले दो सीजन (2025 और 2026) में टीम को चलाने की जिम्मेदारी GMR ग्रुप के पास थी, जिन्होंने हेमांग बदानी को हेड कोच और वेणुगोपाल राव को क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त किया था. अब नियमों के मुताबिक अगले दो सालों (2027 और 2028) के लिए मैनेजमेंट की यह कमान JSW स्पोर्ट्स के हाथों में आ गई है. JSW ने आते ही उन्होंने पुराने स्टाफ की जगह सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों को शामिल कर एक नया और धमाकेदार 'सुपरस्टार कोचिंग पैनल' तैयार कर दिया है. 

DC ने युवराज सिंह को बनाया बल्लेबाजी कोच 

भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के नए बैटिंग या असिस्टेंट कोच के तौर पर गांगुली का साथ निभाएंगे. युवाओं को मेंटर करने की उनकी कला दिल्ली के मिडिल ऑर्डर को मजबूत करेगी. 

श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज चामिंडा वास बने दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. वास पहली बार आईपीएल में कोचिंग की भूमिका में दिखेंगे. चमिंडा वास इतिहास के सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 761 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में 355, वनडे में 400 और टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट चटकाए हैं. वह आईपीएल की शुरुआत से ही इस लीग का हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने साल 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स की टीम का प्रतिनिधित्व किया था. 52 साल के वास के पास इंटरनेशनल स्तर पर कोचिंग का एक लंबा और बेहतरीन अनुभव है, और वे अलग-अलग दौर में श्रीलंका की सीनियर मेंस टीम के मुख्य तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं. 

अमित मिश्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच 

आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब भारतीय लेग स्पिनरों में से एक अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है. दिल्ली की टीम के लिए पहले खेल चुके अमित मिश्रा पहली बार आईपीएल में कोचिंग की भूमिका में नजर आएंगे. इससे पहले, उन्होंने एक शानदार खिलाड़ी के रूप में इस टूर्नामेंट में चार अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:  Explainer: 1 पारी, 5 स्टंपिंग...., भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे का वो 'अमर रिकॉर्ड', जिसे 150 साल के टेस्ट क्रिकेट में कोई नहीं छू सका

Continue reading on the app

  Sports

लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतकर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- जो चाहा वो मिला

shreyas iyer statement: श्रेयर अय्यर बतौर कप्तान भारत को लगातार दूसरी टी20 सीरीज जिताकर काफी खुश हैं. उनकी कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शमर्नाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार सीरीज जीत ने अय्यर के कॉन्फिडेंस को बूस्ट किया है. Wed, 16 Sep 2026 00:09:51 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala : कैसे लगेगा UPI पर चार्ज? | PM Modi | Rahul Gandhi | UPI | Nirmala Sitharaman #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T00:08:17+00:00

Khan Sir Latest News | जेल जाएंगे खान सर? Khan Sir News | Khan Sir Latest Update | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T00:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers