Responsive Scrollable Menu

'पैसों के लिए दुबई के शेख संग सोने को तैयार', फेमस इंफ्लूएंसर के बयान पर आग बबूला हुई एक्ट्रेस, कहा- 'न्यूडिटी हो रही ट्रेंड'

Charul Malik on Apoorva Makhija: चारुल मलिक (Charul Malik) ने न्यूज एंकर से टीवी एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाई हैं. सालों तक टीवी पर खबरें देने वाली चारुल ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तो वहां पर भी अपनी खूबसूरती और काम की वजह से छा गईं. आज उन्हें पॉपुलर कॉमेडी शोज 'भाभीजी घर पर हैं' और 'हप्पू की उलटन पलटन' में उनके चुलबुले और स्टाइलिश अंदाज के लिए जाना जाता है. वह कई शानदार प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी हैं. हाल ही में चारुल मलिक ने 'कनेक्ट' नाम के यूट्यूब चैनल संग पॉडकास्ट में अपने करियर और आजकल के ट्रेंड पर खुलकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija) के पैसों के लिए दुबई के शेख संग सोने को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने इस तरह के ट्रेंड को न्यूडिटी करार दिया है. उनका कहना है कि हेडलाइन में आने के लिए लोग इस तरह की बयानबाजी करते हैं. 

ओटीटी पर दिखाई जाने वाली न्यूडिटी को लेकर बोलीं चारुल

चारुल मलिक ने ओटीटी पर दिखाई जाने वाली न्यूडिटी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, 'ओटीटी पर न्यूडिटी को लेकर लिमिट होनी चाहिए. आज कल सीरीज में गालियां बहुत ज्यादा है, क्या मेकर्स वायलेंस और गालियां सीखाने के लिए सीरीज बनाते हैं. इन ओटीटी सीरीज में बहुत ज्यादा वायलेंस दिखाया जा रहा है, इसके जरिए हम अपने देश को क्या दे रहे है, हम क्या सीखा रहे हैं, कुछ भी नहीं. उल्टा हम आने वाली जनरेशन को बिगाड़ रहे हैं.' उनका कहना है कि वेब सीरीज ओटीटी कंटेट लोगों को बिगाड़ रहा हैं. उन्होंने बिन नाम लिए यूट्यूब के कुछ शोज का उदाहरण देते हुए कहा, 'ये कॉमेडी शोज पहले से ही कॉन्ट्रोवर्सी में रहते हैं. इसमें दिखाई जाने गंदगी ऐसी है कि आपको उसके बारे में बोलते हुए शर्म आ जाए. घर पर आप इस बारे में नहीं बात नहीं कर सकते.' 

95 प्रतिशत वो लोग ट्रेंड हो रहे हो जो सड़कों पर न्यूड घूम रहे

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे याद है, 'एक बार मैंने अपनी ट्विन सिस्टर को अपनी मम्मी के सामने इडियट बोल दिया था. जिसकी वजह से मुझे चांटा पड़ गया था. उस समय में आठवीं-नौंवीं क्लास में पढ़ रही थी. मेरी मम्मी ने कहा था कि तुमने इडियट कैसे बोल दिया.' ओटीटी के इस तरह के कंटेंट के लिए उन्होंने जनता कि गलती बताते हुए कहा कि आजकल जैसे कंटेंट की डिमांड है, उसी हिसाब से उसकी सप्लाई हो रही है. अगर कोई इस तरह के शोज को रिजेक्टर कर दें वो बनाए नहीं जाएंगे. वहीं, अगर इन पर इतने सारे व्यज आएंगे और लोग लाखो-करोड़ों कमाएंगे तो ऐसा ही होगा. उनका कहना है कि आजकल के बड़े-बड़े सेलेब्स ट्रेंड होने के लिए लूज टॉक करते हैं. उन्होंने कहा कि आज कल ट्रेंड वो होते हैं जो कोई बहुत बड़ा अचीवर हो, बाकी 95 प्रतिशत वो लोग ट्रेंड हो रहे हो जो सड़कों पर न्यूड घूम रहे हैं. 

न्यूडिटी हो रही ट्रेंड

इसके आगे जब उनसे अपूर्वा मखीजा के दुबई के शेख संग सोने वाले विवादित बायन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इस पर कहा, 'ये लोग बोलने से पहले सोचते नहीं है. जब आप पब्लिक में होते हैं तो आपको अपना मुंह बंद करके रखना चाहिए और जब कैमरे के सामने होते हैं तो एक पब्लिक फिगर होने के नाते आपकी ड्यूटी बनती हैं. आज घटिया चीजें (न्यूडिटी) ट्रेंड हो रही हैं.' उनका कहना है कि ट्रेंड होने के लिए आपको घटिया कैटेगरी में ट्रेंड क्यों होना, ग्रेस के साथ भी ट्रेंड में आ सकते हैं, अगर सही रास्ते पर आकर ट्रेंड होना चाहेंगे तो ट्रेंड नहीं होगें क्योंकि हम डिजर्विंग नहीं हैं. इसके आगे उन्होंने घटिया ट्रेंड को लेकर कहा कि इस तरह के ट्रेंड करने के लिए सोचा जाता है कि ऐसा हम क्या कर दें कि जिससे रातों-रात हेडलाइन में आ जाएं और बिग बॉस में चलें जाएं. 

दुबई के शेख संग सोने को लेकर क्या बोली थीं अपूर्वा मखीजा

दरअसल, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने जून में एक स्टेटमेंट दिया था कि अगर उन्हें करोड़ों रुपये मिले तो वह दुबई के शेख के साथ भी सो सकती हैं. उनका यह स्टेटमेंट वायरल हुआ और इस पर काफी बहस देखने को मिली थी. उनका कहना था कि वह कुछ पैसों के लिए नहीं बल्कि करोड़ों ऑफर होने पर कॉम्प्रोमाइज कर सकती हैं. अपूर्वा को अपने इस स्टेटमेंट की वजह से बैशिंग मिली. इंटरनेट पर रेबेल किड को जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. जब विवाद काफी बड़ गया था तो उन्होंने इस मामले पर माफी भी मांगी थी. 

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: मुस्लिम होकर भक्ति में डूबे सैफ अली खान, बनाई अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति

Continue reading on the app

प्रणव अदाणी और करण अदाणी ने गणेश चतुर्थी पर ऐतिहासिक चिंचपोकली चा चिंतामणि के किए दर्शन

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी के अवसर पर चिंचपोकली चा चिंतामणि में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

प्रणव अदाणी, जो अदाणी एंटरप्राइजेज में एग्रो, ऑयल एंड गैस व्यवसाय के प्रबंध निदेशक और निदेशक भी हैं, ने कहा, चिंचपोकली सार्वजनिक उत्सव मंडल के साथ जुड़कर हमें गर्व महसूस हो रहा है। अपने 107वें वर्ष में प्रवेश कर चुके चिंचपोकली चा चिंतामणि की समृद्ध विरासत भक्ति, एकता और मुंबई की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रही है।

चिंचपोकली चा चिंतामणि मुंबई का दूसरा सबसे पुराना सार्वजनिक गणपति उत्सव माना जाता है और इस वर्ष इसका 107वां वर्ष है।

इस मंडल की शुरुआत मुंबई के पुराने कपड़ा मिल क्षेत्रों परेल, गिरगांव और लालबाग से जुड़ी हुई है। यह स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की उस विरासत को आगे बढ़ाता है, जिन्होंने 1890 के दशक में गणेश चतुर्थी को घरों तक सीमित धार्मिक आयोजन से निकालकर एक सार्वजनिक उत्सव का स्वरूप दिया था।

इस वर्ष का उत्सव दक्षिण भारतीय मंदिर वास्तुकला की भव्यता से प्रेरित विशेष थीम पर आधारित है।

गणेश प्रतिमा को तिरुमला तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर बालाजी की शैली में सजाया गया है, जिसमें गरुड़, कीर्तिमुख, शंख, चक्र और कपूर तिलक जैसे पारंपरिक धार्मिक प्रतीकों को शामिल किया गया है।

भव्य पंडाल को हैदराबाद और भुवनगिरि स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर (स्वर्णगिरि) की वास्तुकला की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसमें ऊंचे गोपुरम, दीप स्तंभ और याली तथा व्याल जैसे संरक्षक शिल्पों का निर्माण किया गया है।

उत्सव की शुरुआती वर्षों में कपड़ा मिलों के श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

वर्ष 1982 की ऐतिहासिक बॉम्बे कपड़ा मिल हड़ताल और उसके बाद शहर में हुए बड़े बदलावों के बावजूद चिंचपोकली चा चिंतामणि अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

करीब 5,000 योगदानकर्ताओं के सहयोग से संचालित चिंचपोकली सार्वजनिक उत्सव मंडल केवल गणेशोत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्य भी करता है।

वर्ष 1939 से चिंचपोकली रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से के पास गणेशोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। चिंचपोकली सार्वजनिक उत्सव मंडल ही इन सभी वर्षों से इस उत्सव का संचालन कर रहा है।

मंडल गणेशोत्सव के अलावा भी कई सामाजिक गतिविधियां संचालित करता है, जिनमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रम और बच्चों के लिए विभिन्न कल्याणकारी पहल शामिल हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने राशिद खान की गेंदों पर बना दिए 101 रन, गजब धुनाई

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर अभिषेक शर्मा की टक्कर राशिद खान से होगी. Tue, 15 Sep 2026 15:27:56 +0530

  Videos
See all

पेरिस की सड़कों पर घुसपैठियों का कब्ज़ा | Paris Street Conditions | Immigration | France #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T10:15:06+00:00

Kisau Project: 6 राज्यों के बीच किशाऊ जल परियोजना, यमुना को नया जीवन | Amit Shah | MoU #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T10:10:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers