Responsive Scrollable Menu

दिल्ली-एनसीआर के रूट से रेल यात्रा करने वाले ध्यान दें! 18 ट्रेनें रद्द और 45 के बदले प्लेटफॉर्म

Delhi Meerut Moradabad Passenger Trains Cancelled: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दैनिक यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर 10 दिनों का विशेष पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेने का ऐलान किया है. इस निर्माण कार्य की वजह से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा और आम मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. रेलवे के इस फैसले का सीधा असर गाजियाबाद, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली, पलवल, साहिबाबाद, मेरठ सिटी और मुरादाबाद के बीच चलने वाली 18 अहम लोकल रेल सेवाओं पर पड़ेगा. इनमें से ज्यादातर ट्रेनें 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपने समय की योजना दोबारा बनानी होगी.

बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए बड़ा ब्लॉक

उत्तर रेलवे के आधिकारिक बयान के अनुसार गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और रेल परिचालन को सुरक्षित बनाने के लिए यह 10 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है. प्लेटफॉर्म क्षेत्र में बिछी कई पुरानी और जंग लगी रेल पटरियों को पूरी तरह बदला जाएगा. इसके साथ ही लंबे समय से इस्तेमाल में आ रहे क्षतिग्रस्त और सुराख वाले स्लीपरों को हटाकर उनकी जगह मजबूत आधुनिक स्लीपर लगाए जाएंगे. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में हादसों को रोकने और ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए यह तकनीकी मरम्मत बेहद जरूरी हो गई थी.

दिल्ली और नई दिल्ली रूट पर थमेंगी लोकल गाड़ियां

इस ब्लॉक की गाज सबसे ज्यादा दिल्ली और नई दिल्ली की तरफ आने-जाने वाली लोकल ईएमयू सेवाओं पर गिरी है. गाजियाबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 64426, 64429, 64409, 64428, 64431, 64432 और 64433 पूरी तरह रद्द रहेंगी. इसके अलावा पुरानी दिल्ली और गाजियाबाद के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 64437 और 64408 पर भी ब्रेक लगा रहेगा. पुरानी दिल्ली से साहिबाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 64402 और साहिबाबाद से नई दिल्ली होते हुए दिल्ली जंक्शन जाने वाली गाड़ी संख्या 64411 भी 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पटरी पर नहीं दौड़ेंगी. इन गाड़ियों के बंद रहने से रोज दफ्तर जाने वालों को सड़क मार्ग या मेट्रो का सहारा लेना पड़ सकता है.

पलवल, निजामुद्दीन और पश्चिमी यूपी की ट्रेनें भी प्रभावित

ब्लॉक का असर हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों तक भी पहुंचेगा. पलवल और गाजियाबाद के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 64906 और हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद आने वाली गाड़ी संख्या 64419 को 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द किया गया है. इसी तरह मुरादाबाद और गाजियाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64553 और 64554 भी नहीं चलेंगी. वहीं मेरठ सिटी और गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू गाड़ी संख्या 64555 और 64556 भी इसी अवधि के दौरान निरस्त रहेंगी. इस रूट के यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पहले से उपलब्ध अन्य विकल्पों पर विचार कर लें.

पलवल रूट के यात्रियों के लिए अलग समय सारणी

रद्द होने वाली 18 गाड़ियों की फेहरिस्त में से 17 ट्रेनें 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बंद रहेंगी, लेकिन पलवल रूट के यात्रियों को एक विशेष तारीख का ध्यान रखना पड़ेगा. पलवल से गाजियाबाद की ओर चलने वाली गाड़ी संख्या 64051 बाकी गाड़ियों से एक दिन पहले यानी 24 सितंबर से ही रद्द हो जाएगी और 3 अक्टूबर तक बंद रहेगी. इस वजह से पलवल से आने वाले मुसाफिरों को अपनी यात्रा में बदलाव पहले दिन से ही करना होगा.

45 गाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदले, स्टेशन पर बरतें सावधानी

रद्द ट्रेनों के अलावा रेलवे प्रशासन ने करीब 45 अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव में फेरबदल किया है. ये गाड़ियां अब गाजियाबाद के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आने के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 3, 5 या 6 पर रुकेंगी. अचानक प्लेटफॉर्म बदलने से स्टेशन पर अफरा-तफरी न मचे, इसके लिए रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन पर पहले पहुंचने की हिदायत दी है. मुसाफिर घर से निकलने से पहले नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम ऐप, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें. इसके साथ ही स्टेशन परिसर में पहुंचने के बाद लाउडस्पीकर पर होने वाले उद्घोषणा और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर लगातार नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को 4 लेन रूट बनाने की मंजूरी, अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें

Continue reading on the app

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के मासूम को लगी गोली

मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में ताजा हिंसा में एक कपल समेत चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं, इस हिंसा में एक छह साल का मासूम भी घायल हो गया. अधिकारियों की ओर से पुष्टि की गई है कि मणिपुर के तामेंगलोंग में हथियारबंद बदमाशों की ओर से अलग-अलग हमलों में एक जोड़े समेत चार लोगों की मौत की खबर है. वहीं एक छह साल के नाबालिग को भी गोली लगी ​है. 

घायलों को इलाज को लेकर असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज में लाया गया है. मगर अस्पताल ले जाते समय सेनेह सिंगसिट की गोली लगने से मौत हो गई. उन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया. अफसरों ने बताया कि छह वर्षीय मासूम का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इलाके में तनाव के बीच पहली घटना के कुछ घंटो के बाद दोपहर करीब 3 बजे मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में नुंगबा थाना क्षेत्र के लोंगपी गांव में एक और हमला हुआ.

कोई भी पुलिसकर्मी घटनास्थल तक नहीं पहुंचा

नुंगबा पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. नुगंबा पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "लोंगपी गांव थाने से करीब 30 किलोमीटर पश्चिम में मौजूद है. सड़क की खराब हालत के कारण कोई भी पुलिसकर्मी घटनास्थल तक  नहीं पहुंच पाया है. मगर सोमवार सुबह घटनास्थल की जांच होगी. " वेस्टर्न विलेज वॉलंटियर समूह ने आरोप लगाया कि वेस्टर्न विलेज वॉलंटियर नामक कुकी समूह ने अपने सूचना और प्रचार प्रमुख ओबेन सिंगसन के हस्ताक्षर वाले  एक बयान में दावा किया कि मृतकों की पहवान लोंगपी गांव के जिली सिंगसन और रियोल गंगटे के रूप में सामने आई है. 

हत्या के बाद हमलावर गांव की ओर बढ़े

समूह ने आरोप लगाया कि लोंगपी गांव में हमला NSCN-IM और ZUF-K (नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ़ नागालैंड-इसाक मुइवा और ज़ेलियांगरोंग यूनाइटेड फ्रंट-कामसन) गुटों के सदस्यों की ओर से किया गया. WVV ने अपने बयान में यह दावा किया कि पीड़ितों पर उस वक्त हमला किया गया, जिस समय वे जरूरी काम कर रहे थे.हत्या के बाद हमलावर गांव की ओर बढ़े, मगर वेस्टर्न विलेज वॉलंटियर्स के साथ गोलीबारी के बाद उन्हें पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा. 

Continue reading on the app

  Sports

सिडनी स्वीनी का बोल्ड स्पोर्ट्स एड देखकर भड़कीं महिला खिलाड़ी, बोलीं- यह एथलीट्स का अपमान है

सिडनी स्वीनी ने एक स्पोर्ट्स एडवर्टाइजमेंट किया है, जिसमें वह कई बार बिना कपड़ों की भी दिखाई दी हैं। इस पर महिला एथलीट्स का गुस्सा भड़क गया है। उनका कहना है यह हमारा अपमान है।  Tue, 15 Sep 2026 11:29:40 +0530

  Videos
See all

Gurugram Hit And Run Case: महिला बाइकर का बड़ा बयान | Female Biker | Road Rage | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T06:21:06+00:00

BJP Press Conference LIVE: देखिए BJP सांसद बांसुरी स्वराज की प्रेस कॉन्फ्रेंस | | Delhi Headquarters #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T06:33:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers