Box Office Report: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 36वें दिन भी अक्षय-सैफ की 'हैवान' और 'मिर्जापुर द फिल्म' को दिया धोबी पछाड़
Box Office Collection (12 September 2026): नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित भक्ति-ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रिलीज के 36वें दिन अपने छठे शुक्रवार को इस फिल्म ने एक बार फिर सभी को चौंकाते हुए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई रिलीज 'हैवान' को पीछे छोड़ दिया है.
इतना ही नहीं, आठ दिनों में पहली बार इसने 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) को भी पटखनी दे दी है. देश भर में इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹200 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है, जो इसकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी को साबित करता है. आइए जानें, हनुमान अंश ने रिलीज के 36वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
हनुमान अंश ने कमाया 8581.5% मुनाफा
डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' की सफलता किसी चमत्कार से कम नहीं है. महज ₹2 करोड़ के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने 36 दिनों में लगभग 8,581.5% का हैरान कर देने वाला मुनाफा कमा लिया है. शुरुआत में ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि 'मिर्जापुर द मूवी' और फिर 'हैवान' जैसी बड़ी फिल्मों की टक्कर के कारण इस भक्ति-ड्रामा की कमाई में भारी गिरावट आएगी.
हालांकि, शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने इन सभी अनुमानों को गलत साबित कर दिया और फिल्म ने दोनों बड़ी फिल्मों से ज्यादा कमाई कर सबको दंग कर दिया.
'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस डे 36
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के 36वें दिन शुक्रवार को 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) ने देश भर में 5,743 शोज के जरिए ₹10.50 करोड़ की नेट कमाई की. इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को फिल्म ने ₹10.00 करोड़ का कारोबार किया था. इन आंकड़ों के साथ भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹205.15 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹173.63 करोड़ तक पहुंच गया है. यह फिल्म निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी की किताब 'डिवाइन डिटोरः दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर आधारित है और इसमें शोभिनव सत्या ने मुख्य भूमिका निभाई है.
हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
इसके विपरीत, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मचअवेटेड फिल्म 'हैवान' की बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत हुई है. देश भर में 7,224 शोज मिलने के बावजूद यह फिल्म ओपनिंग डे पर मात्र ₹3.00 करोड़ की नेट कमाई ही कर सकी, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹3.60 करोड़ रहा. विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन फीका रहा और इसने लगभग ₹1.00 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया. इस तरह 'हैवान' ने अपने पहले दिन वर्ल्डवाइड लेवल पर केवल ₹4.60 करोड़ का कुल ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है.
'हनुमान अंश' ने बटोंरी सारी भीड़
दर्शकों की संख्या के मामले में भी 'हनुमान अंश' ने 'हैवान' को मीलों पीछे छोड़ दिया है. शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'हनुमान अंश' के शोज में 'हैवान' की तुलना में तीन गुना से अधिक भीड़ देखने को मिली. भक्ति-ड्रामा फिल्म के शोज की संख्या अक्षय और सैफ की फिल्म से काफी कम थी, बावजूद इसके 'हनुमान अंश' के 5,743 शोज में औसतन 35% सीटें भरी नजर आईं. वहीं दूसरी ओर, एक नई रिलीज होने के बावजूद 'हैवान' के 7,224 शोज में केवल 11% दर्शक ही सिनेमाघरों तक पहुंचे.
10 साल पुरानी मलयालम फिल्म का रीमेक है हैवान
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हैवान' उनकी ही 10 साल पुरानी मलयालम सुपरहिट फिल्म 'ओप्पम' का आधिकारिक रीमेक है. इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मशहूर जोड़ी पूरे 18 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ लौटी थी. दर्शकों को उम्मीद थी कि यह पुरानी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से ही बेहद नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है. पहले शो के बाद ही दर्शकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया, जिससे वीकेंड पर भी इसकी कमाई में सुधार की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है.
हैवान की स्टारकास्ट
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'हैवान' में सैफ अली खान और अक्षय कुमार के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, मूल मलयालम फिल्म के लीड एक्टर मोहनलाल ने भी इसमें एक कैमियो किया है. फिल्म के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय इसका भारी-भरकम बजट है, जो ₹100 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है.
यह फिल्म अक्षय कुमार और सैफ अली खान दोनों के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई है, क्योंकि लगातार असफलताओं के बाद अक्षय की पिछली कुछ फिल्मों ने ठीक प्रदर्शन किया था, जबकि सैफ अली खान के लिए यह 'आदिपुरुष' और 'देवरा' के बाद बड़े पर्दे पर लगातार तीसरी बड़ी असफलता बनती दिख रही है.
यह भी देखें- 17 साल बाद फिर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, 'हैवान' की रिलीज डेट आई सामने
प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन (2.0) 20 लाख घरों के माइलस्टोन के पहुंचने के करीब, शहरी गरीबों को हुआ फायदा
नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) करीब 20 लाख घरों को मंजूरी देने के आंकड़े के करीब पहुंच गया है। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई।
अब तक करीब 18.77 लाख घरों को मंजूरी दी जा चुकी हैं और इससे शहरी गरीबों के लिए किफायती, सुरक्षित और पक्का घर सुनिश्चित हुआ है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये मंजूरियां ‘सभी के लिए घर’ की दिशा में एक अहम कदम हैं, जिससे ज्यादा शहरी परिवार सुरक्षित घर के मालिक बनने और बेहतर भविष्य बनाने की ओर बढ़ सकेंगे।
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत कुल 18.77 लाख घरों को मंजूरी दी है, जिससे इस योजना के कार्यान्वयन को और बढ़ावा मिला है और शहरी क्षेत्रों में सभी के लिए आवास की दिशा में प्रगति तेज हुई है।
पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत मंजूर किए गए 18.77 लाख घरों में से 17.19 लाख घर (92 प्रतिशत) महिलाओं को आवंटित किए गए हैं।
एमओएचयूए के शहरी विकास विभाग के सचिव सतेंद्र सिंह ने कहा कि पीएमएवाई-यू 2.0 को समय पर और प्रभावी ढंग से लागू करने और उसकी निगरानी के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि इस योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी तरह की रुकावटों की तुरंत पहचान की जानी चाहिए और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बातचीत करके उन्हें दूर किया जाना चाहिए।
पीएमएवाई-यू 2.0 का मकसद अपने अलग-अलग वर्टिकल के जरिए शहरी इलाकों में रहने वाले योग्य ईडब्ल्यूएस/एलआईजी और एमआईजी परिवारों को घर बनाने में मदद देना है।
सरकार के मुताबिक, इस स्कीम के तहत लाभार्थी अपना पक्का घर बना सकते हैं, स्कीम के तहत बने प्रोजेक्ट्स में घर खरीद सकते हैं, किफायती किराए के घर का लाभ उठा सकते हैं, या योग्य होम लोन पर ब्याज सब्सिडी का फायदा ले सकते हैं। इस तरह, उन्हें उनकी जरूरतों, पात्रता और आर्थिक हालात के हिसाब से कई तरह के हाउसिंग विकल्प मिलते हैं।
पीएमएवाई-यू 2.0, पीएमएवाई-यू के तहत हुई लगातार प्रगति को आगे बढ़ाता है।
कुल मिलाकर, पीएमएवाई-यू और पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 1.25 करोड़ से ज्यादा घरों को मंजूरी दी गई है और 1 करोड़ से ज्यादा घर बनकर लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं।
सबको साथ लेकर चलने और समाज के कमजोर वर्गों तक योजना का फायदा पहुंचाने के लिए, बुजुर्गों को 1.80 लाख घर आवंटित किए गए हैं।
एससी लाभार्थियों के लिए लगभग 3.25 लाख, एसटी लाभार्थियों के लिए 1.02 लाख और ओबीसी लाभार्थियों के लिए 8.22 लाख घरों को मंजूरी दी गई है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






