भारत की बेटी पर एक्शन, फाइनल में किया विकेट लेकर सेलिब्रेशन, अब ठोका गया भारी जुर्माना
Kranti Gaud ICC Code of conduct: रविवार को दुबई में श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप फाइनल के दौरान ICC आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. फाइनल जीतकर भारतीय टीम रिकॉर्ड 8वीं बार एशियन चैंपियन बनी है.
Rambola Movie: 'हनुमान अंश' के बाद डायरेक्टर विशाल की नई फिल्म का ऐलान, 'रामबोला' से पर्दे पर दिखाएंगे तुलसीदास की कहानी
Rambola Movie: फिल्म 'हनुमान अंश' दर्शकों को बहुत पंसद आ रही है। इस फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अब अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। 'हनुमान अंश' के जरिए आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की कहानी पर्दे पर पेश करने के बाद अब निर्देशक महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। उनकी इस नई फिल्म का नाम 'रामबोला' रखा गया है।
इस प्रोजेक्ट के लिए विशाल चतुर्वेदी ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म के जरिए तुलसीदास के जीवन, उनके आध्यात्मिक सफर और उन अनुभवों को दिखाने की कोशिश की जाएगी।
गणेश चतुर्थी पर हुआ 'रामबोला' का ऐलान
फिल्म 'रामबोला' की घोषणा गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर की गई। विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन फिल्म्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की जानकारी साझा की।
फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी विशाल चतुर्वेदी करेंगे। वहीं, महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह इसके निर्माता हैं। फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत करेगा।
तुलसीदास के जीवन के अनदेखे पहलुओं पर होगी नजर
'रामबोला' में गोस्वामी तुलसीदास के जीवन की यात्रा को केंद्र में रखा जाएगा। फिल्म में उन परिस्थितियों और अनुभवों को दिखाने की कोशिश होगी, जिन्होंने तुलसीदास के व्यक्तित्व और उनकी आध्यात्मिक सोच को आकार दिया।
तुलसीदास का भारतीय साहित्य और भक्ति परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। उनकी रचनाओं का प्रभाव कई पीढ़ियों तक देखने को मिला है। ऐसे में फिल्म के जरिए उनकी विरासत और विचारों को आज की पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का प्रदर्शन
इस बीच विशाल चतुर्वेदी की पिछली फिल्म 'हनुमान अंश' भी बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बनी हुई है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत में धीमी कमाई की थी, लेकिन दूसरे सप्ताह से इसके कारोबार में तेजी देखने को मिली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के छठे सप्ताह में फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया है। फिल्म ने अपने 38वें दिन करीब 22.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित थी फिल्म
'हनुमान अंश' का निर्देशन और निर्माण विशाल चतुर्वेदी ने अपने बैनर स्वंभु मीडिया नेटवर्क के तहत किया है। फिल्म उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माय लाइफ' से प्रेरित है, जिसमें नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़े प्रसंगों को शामिल किया गया है।
फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी आजादी से पहले के भारत में रहने वाले लक्ष्मी नारायण नाम के एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। मां के निधन के बाद वह ईश्वर की तलाश में घर छोड़ देता है और उत्तर भारत की यात्रा पर निकल पड़ता है। इसी आध्यात्मिक सफर के दौरान उसके जीवन में ऐसे बदलाव आते हैं, जो उसे आगे चलकर नीम करोली बाबा के रूप में पहचान दिलाते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi




