18th BRICS Summit: माइकल कुगेलमैन बोले, भारत ने अलग विचारों वाले देशों के बीच बनाई आम सहमति
(दीक्षा राठौड़) अन्नापोलिस (अमेरिका), 14 सितंबर अमेरिका के एक विश्लेषक ने कहा है कि भारत ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की और पहले दिन जारी व्यापक साझा घोषणा ने अलग-अलग विचार रखने वाले देशों के बीच सहमति बनाने की देश की क्षमता को प्रदर्शित किया। ‘अटलांटिक काउंसिल’ में दक्षिण एशिया मामलों के वरिष्ठ फेलो माइकल कुगेलमैन ने कहा कि यह घोषणा भारत के शिखर सम्मेलन आयोजित करने की क्षमता और ब्रिक्स समूह की बढ़ती स्वीकार्यता, दोनों को दर्शाती है। ब्रिक्स का वार्षिक शिखर सम्मेलन 12 से 13 सितंबर तक नयी दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
ब्रिक्स 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जो दुनिया की करीब 49.5 प्रतिशत आबादी और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 40 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। ब्रिक्स देशों ने शनिवार को आम सहमति से नयी दिल्ली घोषणापत्र 2026 को अंगीकार किया। इस शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत कई वैश्विक नेताओं ने हिस्सा लिया।
घोषणापत्र में एकतरफा शुल्क और गैर-शुल्क उपायों में बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा गया कि इस तरह के कदम वैश्विक व्यापार को प्रभावित करते हैं और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का उल्लंघन करते हैं। इसमें आतंकवाद, संघर्ष की रोकथाम और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर भी जोर दिया गया। घोषणापत्र को लेकर हुई वार्ताओं के दौरान पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मतभेदों को दूर करने के लिए भारत ने अहम भूमिका निभाई।
कुगेलमैन ने रविवार को ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम भारत की मेजबानी की भूमिका को सफल मान सकते हैं। यह तथ्य कि पहले ही दिन एक व्यापक साझा घोषणापत्र जारी किया गया, यह दर्शाता है कि भारत अलग-अलग विचार रखने वाले देशों के समूह के साथ काम करने और आम सहमति बनाने में कामयाब रहा।’’ कुगेलमैन ने भारत की बढ़ती वैश्विक अहमियत की सराहना करते हुए कहा, ‘‘ब्रिक्स के लिए अच्छी बात यह है कि यह आम सहमति के आधार पर काम करता है, ना कि पूर्ण सर्वसम्मति के आधार पर। किसी कदम पर आगे बढ़ने के लिए सहमति रखने वाले देशों का एक महत्वपूर्ण समूह होना जरूरी है और भारत स्पष्ट रूप से इस स्थिति तक पहुंचने में सफल रहा।’’ यह पूछे जाने पर कि अमेरिका इस शिखर सम्मेलन को किस नजरिए से देखता है, कुगेलमैन ने कहा कि अमेरिका में अक्सर ब्रिक्स को गलत तरीके से समझा और पेश किया जाता है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक धारणा यह है कि यह अप्रासंगिक है, यह केवल बातचीत का मंच है। दूसरी धारणा यह है कि यह पश्चिमी देशों का मुकाबला करने के लिए बना है। ये दोनों ही बातें गलत हैं।’’ कुगेलमैन ने कहा कि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से किसी कड़ी सार्वजनिक प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं है, क्योंकि घोषणापत्र में अमेरिका का विशेष रूप से नाम नहीं लिया गया है।
Khatron Ke Khiladi 15 से फिर बाहर हुए गौरव खन्ना, रोते हुए रोहित शेट्टी से कही ये बड़ी बात
Gaurav Khanna Quit Khatron ke Khiladi 15: इस समय सब जगह रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) और बिग बॉस छाया हुआ है, रियलिटी शो को पसंद करने वाले सोशल मीडिया पर इन दो के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा कर रहे हैं. स्टंट बेस्ड इस शो की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है. खतरों के खिलाड़ी 15 अपने फिलाने की ओर बढ़ रहा है. इसी बीच गौरव खन्ना के फैंस के लिए निराश करने वाली खबर आई है. जानकारी के मुताबिक गौरव ने शो को अलविदा कह दिया है, उन्होंने शो को उस वक्त छोड़ने का फैसला लिया जब वह स्टंट जीत गए थे. आइए जानते हैं कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया.
Khatron Ke Khiladi 15 से बाहर हुए गौरव खन्ना
रविवार के एपिसोड में देखा गया कि एक स्टंट के दौरान तीन खिलाड़ी ने हिस्सा लिया था. जिसमें रूहानिका धवन और रुबीना दिलैक और गौरव खन्ना शामिल थे. ये स्टंट एलिमिनेशन का था और गौरव ने इस राउंड को जीत लिया था. मगर उन्होंने बीच में ही शो छोड़ने का निर्णय कर लिया. उन्होंने रोहित से ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर होने की इजाजत मांगी. यह सब सुनकर शो के होस्ट रोहित समेत सभी खिलाड़ी शॉक्ड हो गए. हालांकि, बाद में उनका सभी खिलाड़ियों ने हौंसला बढ़ाया और जिसके बाद उन्होंने स्टंट कंप्लीट किया.
स्टंट जीतने के बाद किया शो छोड़ने का फैसला
शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में इस स्टंट राउंड को जीतने के बाद गौरव ने कहा, ‘भले ही मैंने इसे जीत लिया है, फिर भी मैं शो से बाहर निकलना चाहता हूं क्योंकि मुझे पता है कि यह मेरे स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है. और मैं अब आपको इस तरह से निराश नहीं करना चाहता, क्योंकि मुझे पता है कि इस शो में स्टंट का स्तर बिल्कुल अलग है.
शो को छोड़ने को लेकर क्या बोले गौरव
उन्होंने ये भी कहा, ‘सबसे पहले, मुझे बहुत बुरा लग रहा है. मैंने जानबूझकर यह नहीं कहा कि मैं इस स्टंट को रद्द करना चाहता हूं. मुझे बाद में पता चला कि रूहानिका ने भी इसे रद्द करने की इच्छा जताई थी. और अगर मैं शारीरिक रूप से 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं, तो मैं किसी ऐसे व्यक्ति की जगह नहीं लेना चाहता जो 100 प्रतिशत तैयार हो.’ गौरव की बात पर रोहित शेट्टी ने भी हामी भरी. उन्होंने कहा कि हम किसी की हेल्थ को मुश्किल में नहीं डाल सकते हैं. वहीं दूसरी ओर रुहानिका धवन ने गौरव के जाने से पहले उन्हें गले लगाया. एक्टर ने भी उन्हें शो जीतने की शुभकामनाएं दी.
I know winning is important but Gaurav couldn’t have ended his KKK15 journey on a better note— sacrificing his place for a pure soul like Ruhanika. ❤️
— Nush (@nushtweets_) September 13, 2026
This was hands down the most beautiful segment of the entire show. ????❤️#GauravKhanna#KKK15 pic.twitter.com/TtsCvJ0R78
पहली बार भी चोट की वजह से हुए बाहर
आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी से गौरव पहली बार एलिमिनेशन स्टंट के दौरान बाहर हुए थे. एक वॉटर स्टंट के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पानी में गिर गए थे और सीढ़ी से ऊपर चढ़ते समय उनकी कोहनी में गंभीर चोट लग गई थी. इसके बाद दर्द बढ़ने की वजह से उन्हें टास्क अधूरा छोड़ना पड़ा और वे एलिमिनेट हो गए. हालांकि, वह चोट की वजह से वो स्टंट पूरा नहीं कर पाए थे. जिसके चलते मेकर्स ने उन्हें वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री देते हुए शो में आने का पहला मौका दिया था. वहीं, अब दोबारा उनकी हेल्थ खबरा हो गई है तो उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है.
ये भी पढ़ें: हनुमान अंश की प्रोड्यूसर के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड', 21 साल की उम्र में दुनियाभर में हो रही तारीफ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation





