Responsive Scrollable Menu

343000 शेयर कर्मचारियों को गिफ्ट करेंगे सिम्फनी के मालिक, अब AC भी बनाएगी कंपनी

मल्टीबैगर कंपनी सिम्फनी लिमिटेड के शेयर 13% से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के फाउंडर प्रमोटर ने एंप्लॉयीज को 20 करोड़ रुपये के शेयर गिफ्ट करने का ऐलान किया है। कंपनी रूम एयर कंडीशनर सेगमेंट में भी उतर रही है।

Continue reading on the app

Rajasthan के 162 नगर निकायों में पहले चरण की Voting बुधवार को, तैयारियां पूरी

जयपुर, आठ सितंबर राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में बुधवार को जयपुर जिले के 18 नगर निकाय समेत राज्य के 162 नगर निकायों में मतदान होगा।

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में पार्षद के 5,393 पदों के लिए 20 हजार से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिन 162 नगर निकायों में बुधवार को मतदान होने जा रहे हैं उनमें चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाएं शामिल हैं।

पहले चरण में शामिल चार नगर निगम अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा हैं। इस चरण में कुल 20,623 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अधिकारियों के अनुसार, 162 नगर निकायों में 7,683 मतदान केंद्रों पर 57,52,278 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

जयपुर जिले में 18 नगर निकायों के लिए 565 केंद्रों पर मतदान होगा। जयपुर जिले में जिन निकायों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा और चौमूं शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मतदान दल मंगलवार को अपने-अपने मतदान केंद्रों का जिम्मा संभाल लेंगे। राज्य के सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए दो चरणों में नौ और 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: जियो हॉटस्टार नहीं, यहां होगा भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण, नोट कर लीजिए तारीख और समय

भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए ब्रॉडकास्टर का ऐलान हो गया है. दोनों टीमों के बीच 13 सितंबर से सीरीज की शुरुआत हो रही है. मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. मुकाबला टीवी और सोनी एप लाइव स्ट्रीमिंग होगा. Tue, 8 Sep 2026 13:46:12 +0530

  Videos
See all

UP Textile Conclave: CM Yogi ने किए 10 बड़े ऐलान! UP Tex 2026 | Textile Sector | Textile News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T08:15:06+00:00

Sangeet Som On Akhilesh Yadav | अखिलेश यादव पर सोम ने ऐसा बोला हमला की सुनकर रह जाएंगे दंग! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T08:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers