Responsive Scrollable Menu

Uttam Kumar की जन्मशती पर केंद्र सरकार जारी करेगी 100 रुपये का Commemorative Coin

नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्र सरकार बंगाल के जाने-माने अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती के अवसर पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी। बांग्ला सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म तीन सितंबर, 1926 को हुआ था। उनका मूल नाम अरुण कुमार चट्टोपाध्याय था।

उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है और बांग्ला फिल्म उद्योग में उन्हें ‘महानायक’ के रूप में याद किया जाता है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि यह स्मारक सिक्का ‘महानायक उत्तम कुमार की जन्मशती समारोह’ के अवसर पर जारी किया जाएगा। तीन सितंबर को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, 100 रुपये का यह स्मारक सिक्का 99.9 प्रतिशत शुद्ध चांदी से बना होगा और इसका व्यास 44 मिलीमीटर होगा।

उत्तम कुमार ने अपने फिल्मी करियर के दौरान 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। 24 जुलाई, 1980 को 53 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

Continue reading on the app

Nikki Tamboli: शादी से पहले बच्चों के धर्म पर उठा सवाल तो भड़की निक्की तंबोली; दिया करारा जवाब

Nikki Tamboli: एक्ट्रेस निक्की तंबोली और अरबाज पटेल अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों ने ‘बिग बॉस मराठी सीजन 5’ के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। अब दोनों ने अपने इंटरफेथ रिश्ते और भविष्य में होने वाले बच्चों के धर्म को लेकर उठ रहे सवालों पर खुलकर जवाब दिया है।

हाल ही में निक्की और अरबाज ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर ट्रोलर्स के सवालों का भी जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि उनके बच्चे किस धर्म को मानेंगे, तो निक्की ने कहा कि लोगों को इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से पहले सही जानकारी लेनी चाहिए।

बच्चों के धर्म पर क्या बोलीं निक्की?
निक्की ने कहा कि सरकार के नियम के मुताबिक बच्चे मां का धर्म अपना सकते हैं। उन्होंने इस बारे में कमेंट करने वालों से पहले जानकारी हासिल करने की बात कही।
निक्की ने कहा, “सरकार ने कहा है कि बच्चे मां का धर्म फॉलो करेंगे। यह कानून अगस्त में ही लागू हो गया है। दोस्तों, थोड़ा ज्ञान लो और फिर बात करो।” उनके इस जवाब के बाद अरबाज ने भी साफ किया कि वे अपने रिश्ते में हिंदू-मुस्लिम या धर्म के मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं देना चाहते।

हिंदू-मुस्लिम में नहीं पड़ना
अरबाज ने कहा कि दोनों नहीं चाहते कि उनके रिश्ते को हिंदू-मुस्लिम या धर्म के नजरिए से देखा जाए। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि उनकी किसी बात को गलत तरीके से पेश न किया जाए। निक्की ने भी अरबाज की बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनके लिए धर्म से ज्यादा इंसानियत मायने रखती है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए धर्म जरूरी नहीं है, हमारे लिए इंसानियत जरूरी है।”

अरबाज बोले- नीयत सबसे जरूरी
अरबाज ने कहा कि इंसान की पहचान सिर्फ धर्म से नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की नीयत और उसके दिल की बात सबसे ज्यादा मायने रखती है।उनके मुताबिक, ऊपर वाला इंसान की नीयत और उसके दिल का हाल जानता है। उन्होंने लोगों से नफरत या बहस की जगह प्यार बांटने की अपील की।

बिग बॉस में शुरू हुआ रिश्ता
निक्की और अरबाज की मुलाकात ‘बिग बॉस मराठी सीजन 5’ के दौरान हुई थी। शो के बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और वे लगातार साथ नजर आने लगे। दोनों ने साथ में रियलिटी शो ‘द 50’ में भी हिस्सा लिया है। इसके अलावा वे हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आए।

फेक ब्रेकअप से भी सुर्खियों में आए
कुछ समय पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इसके साथ ही दोनों ने ऐसे पोस्ट शेयर किए, जिनसे उनके ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई थी। बाद में सामने आया कि यह पूरा मामला उनके गाने ‘किसी और की गली’ के प्रमोशन का हिस्सा था। 

यह भी पढ़े- 'तमिलनाडु में जो हुआ, आपने देखा’: तृषा विवाद पर Kangana Ranaut बोलीं- महिलाओं को बदनाम करना पुराना हथकंडा

Continue reading on the app

  Sports

Ollie Robinson: 100 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त! ऑली रॉबिन्सन ने पूरे किए 100 टेस्ट विकेट, बुमराह को पछाड़ा

Ollie Robinson 100 Test Wickets: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा है. Wed, 09 Sep 2026 16:07:08 +0530

  Videos
See all

Jammu Kashmir हाई कोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश! जस्टिस भाटी ने ली शपथ #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:13:23+00:00

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा से हिजबुल का आतंकी गिरफ्तार #shorts #terrorist #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:13:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers