Responsive Scrollable Menu

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

कीव, छह सितंबर (एपी) अमेरिकी दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने रूस -यूक्रेन युद्ध खत्म करने के प्रयासों के तहत रविवार को कीव में “उत्साहजनक” बातचीत की। दोनों की यह यात्रा शनिवार को मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बैठक के बाद हुई है। इस बीच दोनों पक्षों ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं ऐसे में चार साल से भी ज्यादा समय से जारी जंग खत्म करने के लिए अमेरिका के प्रयासों की गति धीमी पड़ती दिख रही है, क्योंकि ट्रंप प्रशासन पिछले छह महीने से ईरान युद्ध पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

रूस हाल में तेज गति से उड़ने में सक्षम जेट इंजन वाले ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है और हवाई हमलों की चेतावनी देने वाले सायरन की आवाज कीव में रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई है। सैनिकों को 1,250 किलोमीटर लंबी अग्रिम पंक्ति पर ज्यादा बढ़त हासिल करने में मुश्किल हो रही है। अमेरिकी अधिकारियों के साथ दो दौर की बातचीत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि लक्ष्य “न्यायपूर्ण व उचित शांति” कायम करना है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि “यूक्रेन के खिलाफ दोबारा हमला करने का कभी मौका न बने”।

उन्होंने ट्रेन से कीव पहुंचे अमेरिकी वार्ताकारों का यूक्रेन आने के लिए धन्यवाद किया। विटकॉफ और कुशनर की यह पहली यूक्रेन यात्रा है। जेलेंस्की ने कहा कि रविवार को बाद में होने वाली अगली बातचीत में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी शामिल होंगे।

विटकॉफ ने कहा, “हमने बहुत सार्थक, महत्वपूर्ण और विस्तृत चर्चा की है और हम बहुत उत्साहित हैं।” कुशनर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि केवल मौजूदा युद्ध को खत्म करने का रास्ता ही न निकाला जाए, बल्कि ऐसी व्यवस्था भी बनाई जाए जिससे लंबे समय तक शांति बनी रहे। शनिवार को मास्को में तीन घंटे से ज्यादा समय तक बंद कमरे में बैठक हुई और यह बिना किसी बड़ी सफलता की घोषणा के खत्म हो गई। पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बैठक के बाद इसे रचनात्मक, स्पष्ट व उपयोगी बताया, लेकिन किसी विशेष नतीजे के बारे में जानकारी नहीं दी।

पुतिन और जेलेंस्की ने बातचीत के दौरान एक-दूसरे की राजधानियों पर हमले रोकने पर सहमति जताई थी। हालांकि अधिकारियों के अनुसार, रविवार तड़के तक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले किए। यूक्रेन की राज्य आपात सेवा ने बताया कि रविवार तड़के तक यूक्रेन के कई क्षेत्रों में रूस के हमलों में एक व्यक्ति की मौत हुई और कम से कम 10 लोग घायल हुए।

जापोरिज्जिया में ड्रोन हमलों में 74-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। यूक्रेन की वायुसेना ने रविवार को कहा कि रूस ने रात में 108 ड्रोन और छह मिसाइल दागीं, जिनमें से उसने 82 ड्रोन को रोक दिया। रूस में बेलगोरोद सीमा क्षेत्र के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में एक वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रातभर में रूस के 14 क्षेत्रों, कब्जे वाले क्रीमिया और काला सागर तथा आजोव सागर के इलाकों में 258 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।

Continue reading on the app

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नीमच में 14 सिलेंडर जब्त

नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जावद तहसील के ग्राम खोर में विक्रम सीमेंट फैक्ट्री के समीप विभिन्न स्थानों पर जांच कर 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावद संजीव साहू और जिला आपूर्ति अधिकारी अजीत कुमार सिंह के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विजय दिनामा और जितेन्द्र नागर ने तहसीलदार जावद के साथ संयुक्त रूप से जांच कार्रवाई की। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग के मामले सामने आए।

कार्रवाई के दौरान मेसर्स सुरेंद्र पिता रघुवीर सिंह झाला से 1, मेसर्स हेमंत पिता कन्हैयालाल मंडारा से 2, मेसर्स जितेंद्र पिता भोपाल सिंह से 4, नारायण पिता शंभूलाल नागदा से 3 तथा मेसर्स प्रताप पिता सावन सिंह से 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए है।

आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

जब्त सिलेंडरों से जुड़े लोगों के खिलाफ अपर कलेक्टर, जिला नीमच के न्यायालय में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में होटल, रेस्टोरेंट, संस्थानों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग एवं वाहनों में गैस की अवैध रिफिलिंग करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिला आपूर्ति विभाग ने की ये अपील 

अजीत कुमार सिंह का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिले में कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिला आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक संस्थानों से अपील की है कि वे खाना पकाने और अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए केवल अधिकृत व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। साथ ही गैस सिलेंडरों की खरीदी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और बिल सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जांच के दौरान उनका सत्यापन किया जा सके।

कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

  Sports

आखिरी गेंद पर चाहिए थे 6 रन... गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, सांस रोक देने वाले मैच में शुभमन गिल की टीम 1 रन से जीती

Sher-E-Punjab T20 League: शुभमन गिल की कप्तानी वाली फजिल्का फाल्कन्स ने अर्शदीप सिंह की लुधियाना लायंस को सांस रोक देने वाले मुकाबले में महज 1 रन से हरा दिया. शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में फजिल्का के लिए पहला मैच खेल रहे कप्तान शुभमन गिल ने 21 गेंदों पर 40 रनों की आतिशी पारी खेली. Mon, 7 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

AISA Chief Neha Bora On Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज की कस्टडी पर नेहा बोरा का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:43:00+00:00

Business News: Delhi की नई Startup Policy पर CM Rekha Gupta से मिले Founders #cashkaro #earnkaro #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:46:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers