घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नीमच में 14 सिलेंडर जब्त
नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जावद तहसील के ग्राम खोर में विक्रम सीमेंट फैक्ट्री के समीप विभिन्न स्थानों पर जांच कर 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावद संजीव साहू और जिला आपूर्ति अधिकारी अजीत कुमार सिंह के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विजय दिनामा और जितेन्द्र नागर ने तहसीलदार जावद के साथ संयुक्त रूप से जांच कार्रवाई की। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग के मामले सामने आए।
कार्रवाई के दौरान मेसर्स सुरेंद्र पिता रघुवीर सिंह झाला से 1, मेसर्स हेमंत पिता कन्हैयालाल मंडारा से 2, मेसर्स जितेंद्र पिता भोपाल सिंह से 4, नारायण पिता शंभूलाल नागदा से 3 तथा मेसर्स प्रताप पिता सावन सिंह से 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए है।
आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
जब्त सिलेंडरों से जुड़े लोगों के खिलाफ अपर कलेक्टर, जिला नीमच के न्यायालय में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में होटल, रेस्टोरेंट, संस्थानों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग एवं वाहनों में गैस की अवैध रिफिलिंग करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जिला आपूर्ति विभाग ने की ये अपील
अजीत कुमार सिंह का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिले में कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिला आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक संस्थानों से अपील की है कि वे खाना पकाने और अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए केवल अधिकृत व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। साथ ही गैस सिलेंडरों की खरीदी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और बिल सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जांच के दौरान उनका सत्यापन किया जा सके।
कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सुरेश रैना का बड़ा खुलासा, विराट कोहली की कप्तानी में टीम से बाहर होने पर दिया बड़ा बयान, बोले – ‘मैंने सवाल पूछा, लेकिन जवाब नहीं मिला’
सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में रहे हैं जिन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई है। दरअसल उन्होंने 226 वनडे, 78 टी20 इंटरनेशनल और 18 टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि 2018 के बाद उन्हें टीम में दोबारा मौका नहीं मिला। अब उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए चयन प्रक्रिया पर अपनी बात रखी है।
दरअसल सुरेश रैना ने पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद जब विराट कोहली ने कप्तानी संभाली तब टीम के चयन का तरीका बदलना स्वाभाविक था। लेकिन उन्होंने महसूस किया कि फिटनेस और प्रदर्शन के बावजूद उन्हें वापसी का मौका नहीं मिला।
सुरेश रैना ने चयन प्रक्रिया पर क्या कहा?
सुरेश रैना ने बताया कि शुरुआत में वह और युवराज सिंह दोनों यो-यो टेस्ट में सफल नहीं हो पाए थे। बाद में दोनों खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट पास किया और घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बावजूद टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हुई। उनके मुताबिक उन्होंने इस बारे में कप्तान और कोच से सीधे सवाल किया कि जब फिटनेस मानकों को पूरा कर लिया गया है और प्रदर्शन भी अच्छा है तो फिर चयन क्यों नहीं हो रहा। रैना का कहना है कि उन्हें इस सवाल का कोई साफ जवाब नहीं मिला।
वर्ल्ड कप खेलने का सपना अधूरा रह गया
दरअसल सुरेश रैना ने यह भी माना कि हर कप्तान अपनी रणनीति के हिसाब से टीम चुनने का अधिकार रखता है। हालांकि उनका मानना है कि अगर वह और युवराज सिंह 2019 वनडे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होते तो उनके अनुभव से टीम को फायदा मिल सकता था। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं ने उस समय अलग खिलाड़ियों और दूसरे विकेटकीपरों पर भरोसा जताया जिससे उनका वर्ल्ड कप खेलने का सपना अधूरा रह गया।
2019 वर्ल्ड कप से संन्यास तक का सफर
वहीं सुरेश रैना ने माना कि 2019 वनडे वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिलना उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ। उस समय वह घरेलू क्रिकेट खेलते रहे लेकिन राष्ट्रीय टीम में वापसी का रास्ता नहीं खुला। बता दें कि रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। खास बात यह रही कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की घोषणा के कुछ ही देर बाद अपना फैसला भी सार्वजनिक किया। इसके बाद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग और अन्य लीग क्रिकेट में भी हिस्सा लिया और बाद में कमेंट्री से जुड़े।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





