Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन बनाकर T20I वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ेंगी Smriti Mandhana?

चल रहे एशिया कप में हांगकांग, चीन के खिलाफ पिछले मैच में स्टार भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े। सबसे पहले, उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी के तौर पर मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा और बाद में, 30 साल की स्मृति ने अपनी रोल मॉडल मिताली राज से आगे निकलकर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने मैच में 124 रन बनाए और उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 137 रनों से आसान जीत हासिल की।
 

इसे भी पढ़ें: केएल राहुल को दिलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए साउथ जोन की टीम में शामिल किया गया है; क्या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे?


इसके बाद, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम का सामना अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। उस मैच में भी स्मृति के पास एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। अभी उनके नाम T20I में 4681 रन हैं और वह न्यूज़ीलैंड की सूज़ी बेट्स से सिर्फ़ 74 रन पीछे हैं, जिनके नाम इस फ़ॉर्मेट में सबसे ज़्यादा 4758 रन हैं। इसलिए, अगर स्मृति शनिवार, 5 सितंबर को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 74 या उससे ज़्यादा रन बना लेती हैं, तो वह T20I में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी।

भले ही भारत ने एशिया कप में अब तक अपने दोनों मैच जीत लिए हैं, लेकिन बैटिंग को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। हांगकांग के खिलाफ पिछले मैच में स्मृति ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज़्यादा साथ नहीं मिला। शेफाली वर्मा ने पावरप्ले में कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन उनके 28 रन पर आउट होने के बाद, भारत की ओर से सिर्फ़ स्मृति ही टिकी रहीं। थाईलैंड के खिलाफ़ पहले मैच में भी मिडिल ऑर्डर कोई खास योगदान नहीं दे पाया। शेफाली के 64 रनों की बदौलत भारत 159 रन बना सका। स्मृति ने 19 रन बनाए, जबकि प्रतिका रावल ने 22 रन जोड़े। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए नौ विकेट गंवाए और छह खिलाड़ी सिंगल डिजिट में ही आउट हो गए।
 

इसे भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur रचेंगी T20I इतिहास, Pakistan के खिलाफ 150वीं बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान


टीम मैनेजमेंट को निश्चित रूप से इस समस्या को ठीक करने पर काम करने की ज़रूरत है। जेमिमा रोड्रिग्स की कमी टीम को खली है क्योंकि इससे टीम का बैलेंस बिगड़ गया है। हरमनप्रीत और ऋचा घोष भी अभी खराब फ़ॉर्म से जूझ रही हैं, जो किसी भी समय टीम के लिए भारी पड़ सकता है। भारती फुलमाली भी अपनी काबिलियत के हिसाब से प्रदर्शन करने में नाकाम रही हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 

Continue reading on the app

अमिताभ बच्चन के सामने अक्षय का 'राजू मोड' हुआ ऑन, किया खतरनाक प्रैंक, बिग बी ने दी एक्टर को हिदायत

Akshay Kumar Pranks Amitabh Bachchan: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' (Haiwan) आने वाली है. फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों एक्टर 'कौन बनेगा करोड़ पति 18' शो में नजर आने वाले हैं. इसी जुड़ा हाल ही में एक प्रोमो जारी हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ह. प्रोमो में सैफ और अक्षय केबीसी की हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठ दिखाई दिए. वहीं, अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन के साथ खतरनाक प्रैंक कर देते हैं. जिसे देखकर बिग बी घबरा जाते हैं और एक्टर को सख्त हिदायत देते हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने अक्षय कुमार का अमिताभ संग इस प्रैंक को देखकर कहना शुरू कर दिया कि उनका राजू मोड ऑन हो गया. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं

अमिताभ बच्चन के सामने अक्षय का 'राजू मोड' हुआ ऑन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हो रहे 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के प्रोमो में अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन के साथ आग वाला प्रैंक साथ नजर आए, जिससे बिग बी बहुत घबरा जाते हैं. दरअसल, जब बिग बी खिलाड़ी कुमार से कहते हैं कि आप, चार्ली चैप्लिन के बहुत बड़े फन हैं और अपने अपने बटुए में आप उनकी तस्वीर रखते हैं. इस दौरान अक्षय बिग बी के साथ प्रैंक कर देते हैं. अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'आप, चार्ली चैप्लिन के बहुत बड़े फैन हैं.' इस पर अक्षय कहते हैं कि 'जी हां.' इसके आगे दिग्गज एक्टर कहते है, 'और अपने बटुए में आप उनकी तस्वीर रखते हैं.' जवाब में अक्षय कहते हैं, 'यह सही हैं, सर मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं.'

बात को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'हमको दिखाइए किधर हैं? बटुआ है आपके पास?' इस बीच, अक्षय बोलते हैं कि वह उनकी तस्वीर भी अपने बटुए में रखते हैं. ये सुनकर अमिताभ बच्चन हौरान रह जाते हैं और अक्षय कुमार अपना बटुआ निकालकर उनकी तस्वीर दिखाने के लिए हॉट सीट उतरते हैं.

बिग के साथ किया खतरनाक प्रैंक

इसके आगे जैसे ही अक्षय कुमार बिग के पास बटुआ निकालकर जाते हैं, तो उसमें से बहुत भयंकर आग निकलने लगती हैं, जिसे देखकर अमिताभ घरबरा जाते हैं.  दरअसल, अक्षय कुमार उनकी तस्वीर दिखाने के बहाने उनके साथ प्रैंक कर देते हैं, जिससे माहौल अचानक बदल जाता है. अभिताभ बच्चन अक्षय को उनकी तस्वीर रखने के लिए शुक्रिया तो कहते हैं लेकिन इसके साथ ही उनसे कहते हैं कि आप फिर आग के साथ खेल रहे हैं , इस पर अक्षय कहते हैं कि कभी-कभी ऐसा हो जाता है. वह मजाक कर रहे थे. वहीं. अमिताभ एक्टर को हिदायत देते हुए कहते हैं कि आग के साथ कभी मजाक मत किया कीजिए. इस पर अक्षय हंसते हुए कहते हैं कि वह उनसे के साथ मजाक कर रहे थे. जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. 

 हैवान में अक्षय-सैफ आएंगे नजर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बड़े पर्दे पर फिल्म हैवान (Haiwaan) में एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.  ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसका डायरेक्शन दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया है. हैवान साल 2016 की सुपरहिट मलयालम क्राइम-थ्रिलर ओप्पम (Oppam) की हिंदी रीमेक है. इस सस्पेंस और एक्शन फिल्म में सैफ अली खान एक ब्लाइंड शख्स का रोल निभा रहे हैं जो एक मासूम बच्ची की रक्षा करता है, जबकि अक्षय कुमार एक खूंखार और क्रूर विलेन बने हैं. फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त माइंड गेम, धमाकेदार एक्शन और गहरा सस्पेंस देखने को मिलेगा. 

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार इन दिनों वर्कफ्रंट पर काफी बिजी चल रहे हैं. जहां वे एक के बाद एक फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में वह भूत बंगला और वेलकम टू जंगल में नजर आए थे. अब वह इसके बाद सैफ अली खान के साथ हैवान में नजर आएंगे, इस फिल्म के बाद वह 4 दिसंबर 2026 में अनीस बज्मी की एक अनटाइटल्ड फैमिली-कॉमेडी फिल्म में विद्या बालन के साथ दिखाई देंगे. इन फिल्मों के अलावा, अक्षय कुमार आने वाले समय में 'गोलमाल 5' में भी विलेन का किरदार निभा रहे हैं. इसके साथ ही अक्षय पूरे साल अपने फैंस को एंटरटेन करते हुए दिखाई देंगे

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, माही विज से आम्रपाली दुबे तक, ये 17 सेलेब्स आएंगे नजर

Continue reading on the app

  Sports

‘T20 को क्रिकेट मत कहो…’ पंजाब किंग्स के कोच रिकी पॉन्टिंग ने ICC को क्यों दी ये सलाह?

क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों और दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रिकी पॉन्टिंग ने क्रिकेट के प्रचार के लिए ये खास सुझाव दिया है. उन्होंने इसकी एक मजेदार वजह भी बताई है. Sat, 05 Sep 2026 19:25:23 +0530

  Videos
See all

PM Modi LIVE: PM मोदी का Gen-Z से संवाद | SRCC | Teachers Day 2026 | PM Modi GenZ Interaction LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:47:15+00:00

UP News Today | अभी-अभी यूपी से आ गई बड़ी खबर! Uttar Pradesh Latest News | बड़ी खबर | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:43:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers