Responsive Scrollable Menu

करीमनगर में KTR के काफिले का भीषण Road Accident, ट्रक की टक्कर के बाद बाल-बाल बचे BRS नेता

करीमनगर में एक जनसभा में जाते समय BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव की कार को एक लॉरी ने छू लिया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। यह घटना तब हुई जब KTR अलगुनूर में रुके, जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे अपनी कार में लौटे और अपनी यात्रा जारी रखी। तभी साथ चल रही एक लॉरी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे कार का एक दरवाज़ा क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय KTR कार के अंदर ही थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। यह घटना KTR को ले जाने वाले या उनके काफिले में चल रहे वाहनों से जुड़ी सड़क दुर्घटनाओं की कड़ी में सबसे ताज़ा मामला है। पिछले महीने, जनगाँव ज़िले में स्टेशन घनपुर के पास उनके काफ़िले की दो कारें आपस में टकरा गईं, क्योंकि काफ़िले ने अचानक ब्रेक लगाया था।

इसे भी पढ़ें: 10 मिनट के टी ब्रेक ने बचा ली 28 लोगों की जान! Nepal से लौटे तीर्थयात्रियों ने सुनाई खौफनाक कहानी

पीछे चल रही दोनों गाड़ियों को आगे और पीछे से नुकसान पहुँचा। उनमें से एक गाड़ी में सवार BRS MLC शम्भीपुर राजू के हाथ में मामूली चोट आई और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। KTR ने काफ़िला रुकवाया और राजू का हाल-चाल जाना, जिसके बाद नेता कन्नपल्ली के लिए अपनी यात्रा पर आगे बढ़े। नवंबर 2023 में KTR और BRS के अन्य नेता एक खुली गाड़ी में प्रचार कर रहे थे, तभी ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। सुरक्षा रेलिंग टूट गई, जिससे कुछ नेता गिर पड़े। KTR ज़मीन पर नहीं गिरे, लेकिन BRS नेता और राज्यसभा सांसद सुरेश रेड्डी गिर गए। बाद में KTR ने कहा कि उन्हें चोट नहीं आई है और उन्होंने अपना तय रोड शो जारी रखा।

Continue reading on the app

Kerala Congress MLA Ramya Haridas से झड़प मामले में MM Hassan करेंगे जांच

तिरुवनंतपुरम, पांच सितंबर केरलम में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तिरुवनंतपुरम जिले के चिरायिनकीझु में विधायक रम्या हरिदास और पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की जांच के आदेश दिये हैं। इस बीच, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। हरिदास ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उन पर हमला किया और उन्हें धमकी दी जबकि जिला पंचायत सदस्य सजीत मुत्तमबलम तथा पार्टी नेता सजाद ने दावा किया कि विधायक व उनके सहयोगियों ने एक व्हॉट्सऐप पोस्ट को लेकर उनसे सवाल-जवाब किया, जिसके बाद चिरायिनकीझु में उनकी झड़प हो गई।

केरलम में कांग्रेस की दलित महिला चेहरा हरिदास शुक्रवार रात हुई घटना में कथित तौर पर घायल हो गईं और उन्होंने चिरायिनकीझु तालुक अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने बताया कि हरिदास के बयान के आधार पर सजीत और सजाद समेत कांग्रेस के सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सजाद की शिकायत पर शुरुआती जांच के बाद एक अलग मामला दर्ज किया गया।

इस घटना से पार्टी असहज स्थिति में आ गई और केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ ने मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और अन्य वरिष्ठ नेताओं से सलाह-मशविरा के बाद वरिष्ठ नेता एमएम हसन को इस मामले की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी। बताया जा रहा है कि यह विवाद विधायक, निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में हरिदास के कर्मचारी पलायम प्रदीप के शामिल होने से जुड़ा है। हरिदास ने कहा कि प्रदीप उनके निजी सहायक के रूप में काम कर रहे हैं जबकि सजाद ने इससे इनकार करते हुए दावा किया कि विधायक के निजी सहायक विमल नाम के एक अन्य व्यक्ति हैं।

हरिदास ने पत्रकारों को बताया कि हाल में क्षेत्र में एक बैंक का चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस के सदस्य तीन अलग-अलग पैनल से चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने किसी भी पैनल के सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर दिया क्योंकि मैं यह संदेश नहीं देना चाहती थी कि मैं किसी एक गुट का समर्थन कर रही हूं।’’ हरिदास ने आरोप लगाया कि इसके बाद सजाद ने व्हॉट्सऐप और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई बार नकारात्मक टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने उनसे इन पोस्ट के बारे में पूछा तो सजाद ने कहा कि उन्होंने सजीत और विश्वनाथन के कहने पर ऐसा किया था।’’ हरिदास ने कहा कि बाद में सजाद ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए उन्हें अपने घर बुलाया और वह कुछ अन्य लोगों के साथ वहां गईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद सजीत, अदीश, बिनॉय और कई अन्य लोग भी वहां पहुंचे तथा सजीत ने आक्रामक व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी। हरिदास ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने हमें इस तरह बर्बाद करने की साजिश रची थी।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि सजीत ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वह जिस रास्ते से आई हैं, उस रास्ते से वापस जाने के लिए उनके पैर नहीं बचेंगे। हालांकि, सजाद ने घटना के बारे में अलग दावा किया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने पार्टी के एक व्हॉट्सऐप समूह में सवाल किया कि प्रदीप प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में क्यों शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘हरिदास के विधायक बनने के बाद से प्रदीप निर्वाचन क्षेत्र में अनुचित रूप से प्रभाव डाल रहे हैं और हमने बैठक में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाया था।’’ सजाद ने कहा कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे उनके संदेश पोस्ट करने के बाद हरिदास, प्रदीप और कई अन्य लोग रात में उनकी चिकन की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उनकी पत्नी एवं बेटी से मिलने की मांग की और फिर उन्हें दुकान से जबरन उनके घर ले जाया गया।

सजाद ने कहा कि सजीत समेत कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेता पहले से ही पास के एक चौराहे पर मौजूद थे और उनके घर जाते समय वे भी साथ आ गए। उन्होंने कहा, ‘‘घर पहुंचने के बाद प्रदीप ने अपना मोबाइल फोन निकाला और मेरी बेटी से व्हॉट्सऐप पोस्ट जोर से पढ़ने को कहा। जब मैंने इसका विरोध किया तो हरिदास ने प्रदीप का समर्थन किया।’’ सजाद ने दावा किया कि इसके बाद तीखी बहस हुई और सजीत ने इस घटना को लेकर विधायक से सवाल किया।

घटना के सामने आए वीडियो में हरिदास वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ बहस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उन्हें ‘‘मेरा हाथ छोड़ो’’ कहते और ‘‘तुम कौन हो?’’ जैसे सवाल करते सुना जा सकता है। सजाद ने दावा किया कि वीडियो में दिखाई दे रही झड़प उस समय हुई जब हरिदास घटना की रिकॉर्डिंग कर रहे व्यक्ति की ओर बढ़ीं।

उन्होंने हरिदास के इस दावे से इनकार किया कि उन्हें इस मामले पर चर्चा के लिए चाय पर उनके घर बुलाया गया था। इसके बजाय सजाद ने आरोप लगाया कि हरिदास और उनके सहयोगी व्हॉट्सऐप पोस्ट को लेकर उनसे सवाल-जवाब करने के बाद उनके घर पहुंचे थे। सजाद ने कहा कि उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग करते हुए शिकायत दी है और उनकी पत्नी ने भी शिकायत दर्ज कराई है।

केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि पार्टी इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मामले की गंभीरता को समझते हुए, हम सभी ने- मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और कार्यकारी अध्यक्षों ने आपस में बातचीत की और पूर्व केपीसीसी अध्यक्ष एमएम हसन को तुरंत जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। मैंने उनसे फोन पर बात की।’’ जोसेफ ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर संगठनात्मक मामलों के प्रभारी महासचिव नेय्याट्टिनकारा सनल से भी बात की है।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच की प्रक्रिया कल (रविवार) से ही शुरू हो जाएगी। अनुशासन तोड़ने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त संगठनात्मक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

हरमनप्रीत कौर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वें टी20 मैच में कप्तानी कर बनीं 'क्वीन ऑफ क्रिकेट', मेंस कप्तान भी छूट गए पीछे

Harmanpreet Kaur Captaincy Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया. वह मेंस और वुमेंस दोनों को मिलाकर 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. इस लिस्ट में उनके बाद श्रीलंका की चमारी अथापथु और रवांडा की मैरी बिमेनिमाना का नाम आता है. Sat, 5 Sep 2026 20:48:04 +0530

  Videos
See all

Weather Alert: 24 घंटे में बारिश का अलर्ट! 24 राज्यों में भारी बारिश | Monsoon Rain | IMD | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T15:15:02+00:00

PM Modi SRCC Speech: खाली ग्लास वालों की सोच आज भी वैसी ही है-PM मोदी | PM Modi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T15:16:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers