अमिताभ बच्चन के सामने अक्षय का 'राजू मोड' हुआ ऑन, किया खतरनाक प्रैंक, बिग बी ने दी एक्टर को हिदायत
Akshay Kumar Pranks Amitabh Bachchan: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' (Haiwan) आने वाली है. फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों एक्टर 'कौन बनेगा करोड़ पति 18' शो में नजर आने वाले हैं. इसी जुड़ा हाल ही में एक प्रोमो जारी हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ह. प्रोमो में सैफ और अक्षय केबीसी की हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठ दिखाई दिए. वहीं, अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन के साथ खतरनाक प्रैंक कर देते हैं. जिसे देखकर बिग बी घबरा जाते हैं और एक्टर को सख्त हिदायत देते हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने अक्षय कुमार का अमिताभ संग इस प्रैंक को देखकर कहना शुरू कर दिया कि उनका राजू मोड ऑन हो गया. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं
अमिताभ बच्चन के सामने अक्षय का 'राजू मोड' हुआ ऑन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हो रहे 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के प्रोमो में अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन के साथ आग वाला प्रैंक साथ नजर आए, जिससे बिग बी बहुत घबरा जाते हैं. दरअसल, जब बिग बी खिलाड़ी कुमार से कहते हैं कि आप, चार्ली चैप्लिन के बहुत बड़े फन हैं और अपने अपने बटुए में आप उनकी तस्वीर रखते हैं. इस दौरान अक्षय बिग बी के साथ प्रैंक कर देते हैं. अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'आप, चार्ली चैप्लिन के बहुत बड़े फैन हैं.' इस पर अक्षय कहते हैं कि 'जी हां.' इसके आगे दिग्गज एक्टर कहते है, 'और अपने बटुए में आप उनकी तस्वीर रखते हैं.' जवाब में अक्षय कहते हैं, 'यह सही हैं, सर मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं.'
बात को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'हमको दिखाइए किधर हैं? बटुआ है आपके पास?' इस बीच, अक्षय बोलते हैं कि वह उनकी तस्वीर भी अपने बटुए में रखते हैं. ये सुनकर अमिताभ बच्चन हौरान रह जाते हैं और अक्षय कुमार अपना बटुआ निकालकर उनकी तस्वीर दिखाने के लिए हॉट सीट उतरते हैं.
बिग के साथ किया खतरनाक प्रैंक
इसके आगे जैसे ही अक्षय कुमार बिग के पास बटुआ निकालकर जाते हैं, तो उसमें से बहुत भयंकर आग निकलने लगती हैं, जिसे देखकर अमिताभ घरबरा जाते हैं. दरअसल, अक्षय कुमार उनकी तस्वीर दिखाने के बहाने उनके साथ प्रैंक कर देते हैं, जिससे माहौल अचानक बदल जाता है. अभिताभ बच्चन अक्षय को उनकी तस्वीर रखने के लिए शुक्रिया तो कहते हैं लेकिन इसके साथ ही उनसे कहते हैं कि आप फिर आग के साथ खेल रहे हैं , इस पर अक्षय कहते हैं कि कभी-कभी ऐसा हो जाता है. वह मजाक कर रहे थे. वहीं. अमिताभ एक्टर को हिदायत देते हुए कहते हैं कि आग के साथ कभी मजाक मत किया कीजिए. इस पर अक्षय हंसते हुए कहते हैं कि वह उनसे के साथ मजाक कर रहे थे. जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.
हैवान में अक्षय-सैफ आएंगे नजर
अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बड़े पर्दे पर फिल्म हैवान (Haiwaan) में एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसका डायरेक्शन दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया है. हैवान साल 2016 की सुपरहिट मलयालम क्राइम-थ्रिलर ओप्पम (Oppam) की हिंदी रीमेक है. इस सस्पेंस और एक्शन फिल्म में सैफ अली खान एक ब्लाइंड शख्स का रोल निभा रहे हैं जो एक मासूम बच्ची की रक्षा करता है, जबकि अक्षय कुमार एक खूंखार और क्रूर विलेन बने हैं. फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त माइंड गेम, धमाकेदार एक्शन और गहरा सस्पेंस देखने को मिलेगा.
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार इन दिनों वर्कफ्रंट पर काफी बिजी चल रहे हैं. जहां वे एक के बाद एक फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में वह भूत बंगला और वेलकम टू जंगल में नजर आए थे. अब वह इसके बाद सैफ अली खान के साथ हैवान में नजर आएंगे, इस फिल्म के बाद वह 4 दिसंबर 2026 में अनीस बज्मी की एक अनटाइटल्ड फैमिली-कॉमेडी फिल्म में विद्या बालन के साथ दिखाई देंगे. इन फिल्मों के अलावा, अक्षय कुमार आने वाले समय में 'गोलमाल 5' में भी विलेन का किरदार निभा रहे हैं. इसके साथ ही अक्षय पूरे साल अपने फैंस को एंटरटेन करते हुए दिखाई देंगे
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, माही विज से आम्रपाली दुबे तक, ये 17 सेलेब्स आएंगे नजर
काग़ज़ी पार्टियों को चंदाः बीबीसी की पड़ताल पर क्या बोले राजनीतिक दल और विश्लेषक
बीबीसी की रिपोर्ट सामने आने के बाद कई नेताओं ने जांच की मांग की. वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News





