Responsive Scrollable Menu

12000 KMPH की रफ्तार, 1500 किलोमीटर तक सबकुछ स्‍वाहा, ब्रह्मोस से कितना ताकतवर चीन की यह हाइपरसोनिक मिसाइल

China Hypersonic Missile: बदलते सामरिक माहौल में हर देश अपने वेपन सिस्‍टम को अपग्रेड करने में जुटा है. चीन इस मामले में दुनिया के तमाम देशों से आगे है. बीजिंग समंदर से लेकर आसमान और जमीन तक की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त कर रहा है. इसी क्रम में चीन के रक्षा वैज्ञानिकों ने ऐसी मिसाइल डेवलप की है, जिससे अमेरिका भी टेंशन में आ गया है.

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah ने फिटनेस टेस्ट पास किया, श्रीलंका के खिलाफ Test सीरीज में खेलेंगे

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और उन्हें बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ने अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में खेलने की अनुमति दे दी है। बुमराह को उनकी फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था। वह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गए थे।

चोट के कारण उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे से बाहर बैठना पड़ा था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने फिटनेस से जुड़े सभी टेस्ट पास कर लिए हैं।

उम्मीद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह टीम रणनीति का अभिन्न अंग हैं।’’ भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में बने रहने के लिए वर्तमान चक्र के शेष नौ टेस्ट मैचों में से सात मैच में जीत दर्ज करनी होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली श्रृंखला से पहले भारत के लिए श्रीलंका में श्रृंखला को 2-0 के अंतर से जीतना बहुत महत्वपूर्ण है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली श्रृंखला काफी चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं जबकि तेज गेंदबाज आकाशदीप अभी तक पीठ की दर्द से नहीं उबर पाए हैं।

Fri, 31 Jul 2026 15:17:00 +0530

  Videos
See all

Parliament News: 'विपक्ष ने संतों का अपमान किया' - गिरिराज सिंह का तीखा हमला | Giriraj Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T10:37:11+00:00

Israel News : Benjamin Netanyahu ने ऐसा क्या कहा जिसकी दुनियाभर में हो रही चर्चा? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T10:46:10+00:00

Parliament Monsoon Session 2026 Live | Amit Shah On Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | Lok Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T10:44:50+00:00

Giriraj Singh On Opposition: सनातन को बदनाम करने का बदला लेंगे!' गिरिराज सिंह का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T10:40:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers