Responsive Scrollable Menu

Jasprit Bumrah ने फिटनेस टेस्ट पास किया, श्रीलंका के खिलाफ Test सीरीज में खेलेंगे

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और उन्हें बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ने अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में खेलने की अनुमति दे दी है। बुमराह को उनकी फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था। वह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गए थे।

चोट के कारण उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे से बाहर बैठना पड़ा था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने फिटनेस से जुड़े सभी टेस्ट पास कर लिए हैं।

उम्मीद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह टीम रणनीति का अभिन्न अंग हैं।’’ भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में बने रहने के लिए वर्तमान चक्र के शेष नौ टेस्ट मैचों में से सात मैच में जीत दर्ज करनी होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली श्रृंखला से पहले भारत के लिए श्रीलंका में श्रृंखला को 2-0 के अंतर से जीतना बहुत महत्वपूर्ण है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली श्रृंखला काफी चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं जबकि तेज गेंदबाज आकाशदीप अभी तक पीठ की दर्द से नहीं उबर पाए हैं।

Continue reading on the app

Prime Video पर आ रहा है The Traitors 2, करण जौहर के शो में दिखेंगे ये 21 कंटेस्टेंट्स

प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो द ट्रेटर्स (The Traitors) का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद करण जौहर एक बार फिर इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इस बार शो में बॉलीवुड, टेलीविजन, सोशल मीडिया, संगीत, फूड, बिजनेस और डिजिटल दुनिया से जुड़े 21 चर्चित चेहरों को शामिल किया गया है। यह नया सीजन 13 अगस्त से प्रीमियर होगा।

करण जौहर फिर संभालेंगे होस्ट की कमान
द ट्रेटर्स एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें रणनीति, भरोसा, धोखा और माइंड गेम्स सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। दूसरे सीजन में भी प्रतियोगियों को एक-दूसरे पर शक करते हुए अपनी रणनीति के दम पर आखिर तक टिके रहना होगा।

द ट्रेटर्स 2 के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
इस बार शो में कई जाने-माने कलाकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अलग-अलग क्षेत्रों की चर्चित हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें शामिल हैं, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), श्वेता तिवारी, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, पारुल गुलाटी, साउंडस मौफाकिर, शाहनील गिल, हरमन सिंघा, इक्का, आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), तान्या पुरी, करण सिंह, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, अंश चोपड़ा और प्रिश।



इसे भी पढ़ें: लड़की के घर के बाहर इंतजार करो... वायरल बयान पर घिरे Allu Arjun, सोशल मीडिया पर मचा विवाद

कई कंटेस्टेंट्स के लिए होगा नया अनुभव
इस सीजन में कई ऐसे चेहरे भी नजर आएंगे जो पहली बार इस तरह के साइकोलॉजिकल रियलिटी शो का हिस्सा बन रहे हैं। मल्लिका शेरावत, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, शाहनील गिल और तान्या पुरी जैसे कंटेस्टेंट्स के लिए यह बिल्कुल नया अनुभव होगा। वहीं मुनव्वर फारुकी, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, साउंडस मौफाकिर और साहिल सलाथिया जैसे प्रतिभागी पहले भी कई रियलिटी शोज में अपनी रणनीति और प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie के ट्रेलर को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा रिलीज

जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई शूटिंग
द ट्रेटर्स 2 की शूटिंग इस साल राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में की गई है। मेकर्स का दावा है कि इस बार दर्शकों को पहले से ज्यादा रोमांच, बदलते गठबंधन, चौंकाने वाले धोखे और जबरदस्त माइंड गेम्स देखने को मिलेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि 21 प्रतियोगियों में से कौन अपनी रणनीति, समझदारी और धैर्य के दम पर सभी को मात देकर द ट्रेटर्स सीजन 2 का विजेता बनता है।

Continue reading on the app

  Sports

जब गॉल में नहीं बने 176 रन, हारने के बाद पहली बार टीम इंडिया ने की थी पार्टी, विराट-रवि शास्त्री टीम में लाए नया कल्चर

team india party story: 11 साल बाद भारतीय टीम जब गॉल पहुंचेगी तो उस टीम में एक शख्स ऐसा होगा जो उस हार का चश्मदीद था मैदान के हर उतार चढ़ाव को देख रहा था. मजे की बात देखिए 2015 में 15 अगस्त को मैच खत्म हुआ था और इस बार यानि 2026 में मैच इस तारीख को शुरु होगा. Fri, 31 Jul 2026 15:14:35 +0530

  Videos
See all

Parliament News: 'विपक्ष ने संतों का अपमान किया' - गिरिराज सिंह का तीखा हमला | Giriraj Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T10:37:11+00:00

Parliament Monsoon Session 2026 Live | Amit Shah On Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | Lok Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T10:44:50+00:00

Giriraj Singh On Opposition: सनातन को बदनाम करने का बदला लेंगे!' गिरिराज सिंह का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T10:40:32+00:00

UP Police Constable Result LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी | Breaking News | Merit List #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T10:46:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers