Responsive Scrollable Menu

EXPLAINER: वैभव सूर्यवंशी क्या सचमुच दलीप ट्रॉफी का फाइनल नहीं खेलेंगे? वजह सहित जानिए इस बारे में सब-कुछ

Explainer On Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 अक्टूबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें कई बड़े नाम खेलते नजर आने वाले हैं. एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी. मगर, इस बीच रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि वैभव दलीप ट्रॉफी के फाइनल का हिस्सा नहीं बनेंगे. सिर्फ वैभव ही नहीं, ईशान किशन और तिलक वर्मा भी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में खेलते नजर नहीं आएंगे. तो आइए यहां आपको उस वजह के बारे में बताते हैं, जिसे जानकर आप समझ जाएंगे कि अगर टीम मैनेजमेंट ऐसा फैसला ले रहा है, तो क्यों ले रहा है?

6 सितंबर से शुरू होगा दलीप ट्रॉफी फाइनल

दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. तो वहीं, दूसरे मैच में साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की. अब ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से खेला जाएगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में केले जाने वाले इस मुकाबले के बाद ही मालूम चलेगा कि टूर्नामेंट का टाइटल किस टीम ने अपने नाम किया.

वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर संदेह क्यों?

क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है कि वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि सेमीफाइनल में इतना अच्छा प्रदर्शन करके आ रहे वैभव को आखिर बाहर क्यों किया जाएगा?

दरअसल, दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच 6 सितंबर से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा. इसके तुरंत बाद 13 सितंबर से 17 सितंबर तक भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है. ये तीनों ही खिलाड़ी इस सीरीज के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं. ऐसे में फाइनल खत्म होने और टी20 सीरीज शुरू होने के बीच ज्यादा समय नहीं है. इसके अलावा टी20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स के लिए जापान जाएगी. इससे ये तो साफ है कि वैभव सूर्यवंशी के पास ब्रेक लेने और खुद को फ्रेश रखने का ज्यादा मौका नहीं है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों में चोट के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए रेस्ट, रिहैबिलिटेशन और वर्कलोड की चिंता जाहिर की जा रही है.

ईशान और तिलक के खेलने पर भी है सस्पेंस

सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही नहीं... बल्कि ईशान किशन और तिलक वर्मा के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है. अफगानिस्तान के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के साथ ईशान किशन और तिलक वर्मा भी शामिल हैं. फिर एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम का भी हिस्सा हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के पास भी वैभव सूर्यवंशी की ही तरह खुद को फ्रेश रखने का मौका नहीं मिलेगा.

कहां देख सकेंगे फाइनल मुकाबला?

Duleep Trophy 2026 का फाइनल मैच रविवार से शुरू हो रहा है. ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच होने वाला ये मैच भी टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों की ही तरह फाइनल मैच को भी आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं. इसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे और उनके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

सेमीफाइनल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके आ रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने पहली पारी में 81 गेंदों पर 92 रनों की धाकड़ पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के लगाए थे. भले ही वह शतक लगाने से चूक गए हो, लेकिन उस मैच में अर्धशतक लगाने के साथ ही वैभव दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए. दूसरी पारी में वैभव ने अच्छी शुरुआत की.

मगर, वह 43 गेंद पर 40 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. अपनी पारी में वैभव ने 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इस तरह सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी अपनी ईस्ट जोन की टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. ऐसे में अब सभी की नजरें उनपर टिकी होंगी और उनकी टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

BCCI वैभव सूर्यवंशी पर दे रही है खास ध्यान

BCCI हेडक्वार्टर में हुई रिव्यू मीटिंग के बाद BCCI सेक्रेटरी सैकिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी या उनके जैसे कद का कोई भी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की तरह देश के लिए खेले और योगदान दे या उन खिलाड़ियों की तरह बने जो पहले लेजेंड बन चुके हैं. इसलिए हम वैभव को बहुत सीरियसली ले रहे हैं. उनके इंटरनेशनल करियर में हर कदम और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है. BCCI उनके भविष्य पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा है."

सैकिया ने आगे कहा, "हम बहुत सावधान हैं कि वह हर कदम सही उठाएं ताकि ऐसा न हो कि वह सिर्फ एक सीरीज या एक साल के लिए ही चर्चा में रहें. हम सभी खिलाड़ियों पर नजर रख रहे हैं, सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि हमारे टारगेट ग्रुप में लगभग 10-15 खिलाड़ी शामिल हैं. हमारे COE हेड, VVS लक्ष्मण लगातार उन पर नजर रख रहे हैं और उनके फ्यूचर, ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं."

ऐसी हैं दोनों टीमें

साउथ जोन की टीम: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमातेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, कावुरी सैतेजा, विधाथ कावरप्पा, एमडी निधिश, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना, करुण नायर

ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, सूरज सिंधु जयसवाल, शिखर मोहन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को सचिन जैसा बनाकर मानेगा BCCI! खुद देवजीत सैकिया ने किया खुलासा, बोले- 'हम उसे बहुत सीरियसली ले रहे...'

Continue reading on the app

'India Got Latent 2' में पहुंची समय रैना की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मेधा शंकर, प्रोमो देख फैंस हुए एक्साइटेड

Samay Raina-Medha Shankr: कॉमेडियन समय रैना आए दिन किसी ने किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं और उनका शो  'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' (India Got Latent 2) तो छाया हुआ है. वहीं, कुछ टाइम से समय '12वीं फेल' एक्ट्रेस  मेधा शंकर संग अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं. इस बीच अब मेधा समय के शो में नजर आने वाली है. जिसके बाद से दोनों की अफेयर को और ज्यादा हवा मिल गई है. शो का जो प्रोमो सामने आया है, उसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पहुंचे वरुण धवन

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के लेटेस्ट एपिसोड में वरु धवन  (Varun Dhawan) नजर आने वाले हैं. शो का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें वरुण धवन एक कंटेस्टेंट से परफॉर्मेंस देने के लिए कहते हुए दिखते हैं, जब कंटेस्टेंट कहता है कि वो एक्टिंग कर सकता है तो पैनलिस्ट में से एक कॉमेडियन निशांत तंवर मजाक में कहते हैं, 'तुम शायद एक्टिंग कर सकते हो, लेकिन ये.. हूं?' इस बात पर सब हंसने लगते हैं और एक्टर भी इसे मजाक के तौर पर ही लेते हैं. शो में मौजूद पैनलिस्ट भी हंसाने लगे और एक्टर ने भी हंसाते हुए इस बात पर रिएक्ट किया.

वरुण धवन के साथ नजर आएंगी मेधा शंकर

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के अपकमिंग एपिसोड में वरुण धवन के साथ पैनल में मेधा शंकर भी नजर आईं.बता दें, लंबे समय से समय रैना और मेधा शंकर एक दूसरे को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में अब मेधा को समय के शो में देखकर फैंस हैरान हैं. वहीं, कुछ ने तो इन अफवाह को सच भी मान लिया है और कमेंट में मेधा को भाभी बुला रहे हैं. वहीं, इस एपिसोड में एक बार फिर से शेरोन वर्मा भी पैनल में दिखेंगी. बता दें, पिछले एपिसोड के दौरान शेरोन और समय के कश्मीरी-बिहारी जोक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss Winners Explainer: ट्रॉफी जीतने के बाद किसी ने कमाया नाम, तो कोई इंडस्ट्री से हो गया गुमनाम

कब से शुरू हुई डेटिंग की अफवाह?

समय रैना और मेधा शंकर की डेटिंग रूमर्स की चर्चा 2026 की शुरुआत में शुरू हुई थी, लेकिन जुलाई 2026 में दोनों का एक वीडियो और साथ में स्पॉट होने की तस्वीरें वायरल होने के बाद ये अफवाहें ज्यादा तेज हो गईं. वहीं, हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिर से उनके रिलेशनशिप को लेकर बातें होने लगीं.  अब मेधा शंकर के समय रैना के शो India's Got Latent Season 2 में नजर आने के बाद फैंस इन रूमर्स को और हवा दे रहे हैं. हालांकि, अब तक न तो समय रैना और न ही मेधा शंकर ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ कंफर्म किया है. 

कौन है मेधा शंकर?

मेधा शंकर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा पहचान फिल्म ‘12th Fail’ से मिली थी. इस फिल्म में उन्होंने विक्रांत मैसी के साथ श्रद्धा जोशी का रोल प्ले किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. मेधा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘बीचम हाउस’ से की थी और बाद में ‘शादिस्तान’ और ‘दिल बेकरार ’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं. वही,  ‘12वीं फेल’ की सफलता के बाद वह इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब रही हैं.

ये भी पढ़ें- 'हर लड़की न्यूड दिखती है', पवन सिंह पर इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने लगाया बड़ा आरोप, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Continue reading on the app

  Sports

अगला 'सचिन' बनाने की तैयारी...15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर BCCI की पैनी नजर, बनाया फ्यूचर प्लान

Vaibhav sooryavanshi BCCI News: वैभव सूर्यवंशी पर बीसीसीआई की पैनी नजर है. इंटरनेशनल क्रिकेट मेंइंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती असफलता के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर 200 से अधिक रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने वैभव को बोर्ड सचिन तेंदुलकर की तरह लंबी पारी खेलते देखना चाहता है. मैदान पर उनके आक्रामक मिजाज और भविष्य की तैयारी को लेकर वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में काम जारी है. Fri, 4 Sep 2026 17:02:12 +0530

  Videos
See all

Swatantra Bhardwaj detained: हिरासत में स्वतंत्र भारद्वाज | CJP | Nishu Azad | Delhi Police | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T12:10:40+00:00

Haryana Murder News | गोदारा गैंग ने फाइनेंसर की हत्या की जिम्मेदारी ली #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T12:14:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers