'India Got Latent 2' में पहुंची समय रैना की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मेधा शंकर, प्रोमो देख फैंस हुए एक्साइटेड
Samay Raina-Medha Shankr: कॉमेडियन समय रैना आए दिन किसी ने किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं और उनका शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' (India Got Latent 2) तो छाया हुआ है. वहीं, कुछ टाइम से समय '12वीं फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर संग अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं. इस बीच अब मेधा समय के शो में नजर आने वाली है. जिसके बाद से दोनों की अफेयर को और ज्यादा हवा मिल गई है. शो का जो प्रोमो सामने आया है, उसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पहुंचे वरुण धवन
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के लेटेस्ट एपिसोड में वरु धवन (Varun Dhawan) नजर आने वाले हैं. शो का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें वरुण धवन एक कंटेस्टेंट से परफॉर्मेंस देने के लिए कहते हुए दिखते हैं, जब कंटेस्टेंट कहता है कि वो एक्टिंग कर सकता है तो पैनलिस्ट में से एक कॉमेडियन निशांत तंवर मजाक में कहते हैं, 'तुम शायद एक्टिंग कर सकते हो, लेकिन ये.. हूं?' इस बात पर सब हंसने लगते हैं और एक्टर भी इसे मजाक के तौर पर ही लेते हैं. शो में मौजूद पैनलिस्ट भी हंसाने लगे और एक्टर ने भी हंसाते हुए इस बात पर रिएक्ट किया.
वरुण धवन के साथ नजर आएंगी मेधा शंकर
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के अपकमिंग एपिसोड में वरुण धवन के साथ पैनल में मेधा शंकर भी नजर आईं.बता दें, लंबे समय से समय रैना और मेधा शंकर एक दूसरे को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में अब मेधा को समय के शो में देखकर फैंस हैरान हैं. वहीं, कुछ ने तो इन अफवाह को सच भी मान लिया है और कमेंट में मेधा को भाभी बुला रहे हैं. वहीं, इस एपिसोड में एक बार फिर से शेरोन वर्मा भी पैनल में दिखेंगी. बता दें, पिछले एपिसोड के दौरान शेरोन और समय के कश्मीरी-बिहारी जोक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ था.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss Winners Explainer: ट्रॉफी जीतने के बाद किसी ने कमाया नाम, तो कोई इंडस्ट्री से हो गया गुमनाम
कब से शुरू हुई डेटिंग की अफवाह?
समय रैना और मेधा शंकर की डेटिंग रूमर्स की चर्चा 2026 की शुरुआत में शुरू हुई थी, लेकिन जुलाई 2026 में दोनों का एक वीडियो और साथ में स्पॉट होने की तस्वीरें वायरल होने के बाद ये अफवाहें ज्यादा तेज हो गईं. वहीं, हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिर से उनके रिलेशनशिप को लेकर बातें होने लगीं. अब मेधा शंकर के समय रैना के शो India's Got Latent Season 2 में नजर आने के बाद फैंस इन रूमर्स को और हवा दे रहे हैं. हालांकि, अब तक न तो समय रैना और न ही मेधा शंकर ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ कंफर्म किया है.
कौन है मेधा शंकर?
मेधा शंकर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा पहचान फिल्म ‘12th Fail’ से मिली थी. इस फिल्म में उन्होंने विक्रांत मैसी के साथ श्रद्धा जोशी का रोल प्ले किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. मेधा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘बीचम हाउस’ से की थी और बाद में ‘शादिस्तान’ और ‘दिल बेकरार ’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं. वही, ‘12वीं फेल’ की सफलता के बाद वह इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब रही हैं.
ये भी पढ़ें- 'हर लड़की न्यूड दिखती है', पवन सिंह पर इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने लगाया बड़ा आरोप, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
बीबीसी पड़ताल: भारत की वे काग़ज़ी पार्टियां जिनको मिलता है सैकड़ों करोड़ का चंदा, लेकिन चुनाव बहुत कम लड़ती हैं
भारत में 2,800 से ज़्यादा राजनीतिक पार्टियां हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ़ 73 को ही भारत के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय पार्टी के तौर पर मान्यता दी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News



