Responsive Scrollable Menu

Technical View : 24050 से ऊपर जाने पर निफ्टी में 24200 का लेवल मुमकिन, छोटे-मझोले शेयरों में ज्यादा दम

Technical View : SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में मेन इंडेक्स की शुरुआत सुस्त रही और वे एक सीमित दायरे में ही बने हुए हैं,जिससे डेली चार्ट पर'इनसाइड बार'बनने की संभावना है। इसके उलट,छोटे-मझोले शेयरों में तेज़ी बनी हुई है

Continue reading on the app

Explainer: इंफ्लुएंसर के पिता पर हमला... FIR, वायरल VIDEO और जंतर-मंतर कांड की पूरी सच्चाई

Sanjay Kumar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब 2 महीने पहले हुए CJP के प्रदर्शन के दौरान एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (नाबालिग) के पिता संजय कुमार के सिर पर चोट लगी थी. यह मामला अब एक वायरल पॉडकास्ट वीडियो के बाद फिर से मीडिया की सुर्खियों में आ गया है. दरअसल, वीडियो में आरोपी खुद इस घटना का जिक्र करते नजर आ रहा है. वायरल होने के बाद अब ये मामला राजनीतिक रंग ले चुका है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद इसमें पीड़ित  के पक्ष में आ चुके हैं. 

क्या है पूरा मामला, कहां से हुई शुरुआत?

जानकारी के अनुसार बात 23 जून 2026 की है. उस दिन जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ से NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था. बताया जा रहा है कि इसी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे 38 साल के संजय कुमार की किसी से झड़प हो गई और इस झड़प में संजय कुमार के सिर पर चोट आई थी. बता दें संजय CJP कार्यकर्ता हैं और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट के पिता हैं. घायल की तरफ से मामले की शिकायत संसद मार्ग थाने में की गई।

FIR और शुरुआती जांच में अब तक क्या सामने आया?

पुलिस के मुताबिक झड़प के दौरान मौजूद लोगों में से किसी एक व्यक्ति के हाथ में पहने कड़े से संजय कुमार के सिर में चोट लगी थी. घटनास्थल से उस वक्त सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज नाम के दो लोगों को हिरासत में लिया गया था. RML अस्पताल में हुई संजय की शुरुआती जांच में चोट को मामूली बताया गया. इसी वजह से पुलिस ने शुरू में हत्या के प्रयास (धारा 307) जैसी गंभीर धारा जोड़ने से इनकार कर दिया जिसे लेकर CJP लगातार सवाल उठाती रही.

दो महीने बाद अचानक क्यों गरमाया मामला?

दरअसल, इस मामले में पूर्व में हिरासत में लिए गए स्वतंत्र भारद्वाज का अब एक पुराना पॉडकास्ट वायरल हो रहा है. बता दें इस वीडियो में वह कथित तौर पर खुद स्वीकार करते नजर आता है कि संजय कुमार के सिर पर चोट उन्हीं की वजह से आई थी. ऐसा दावा किया जा रहा है कि इसी वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें राजनीतिक रसूख की वजह से किसी बड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ा और इसके लिए कुछ बड़े नामों का हवाला भी दिया.

आरोपी का अपना पक्ष क्या है?

वीडियो वायरल होने के बाद जब हंगामा बढ़ा तो स्वतंत्र भारद्वाज सामने आए और अपनी सफाई दी. उनका कहना है कि जो हुआ वह हमला नहीं बल्कि आत्मरक्षा में उठाया गया कदम था. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट में किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है और वे जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं.

पीड़ित पक्ष और CJP का दावा

वहीं, दूसरी तरफ CJP प्रवक्ता सौरव दास का कहना है कि चोट इतनी गंभीर थी कि संजय कुमार का सिर फट गया था और उन्हें दर्जनों टांके लगे थे. CJP का आरोप है कि इस मामले में शुरू से ही हत्या के प्रयास की धारा लगनी चाहिए थी लेकिन पुलिस ने जानबूझकर आरोपियों को बचाया. संजय कुमार और उनकी नाबालिग बेटी की मांग है कि आरोपी पर धारा 307 लगाई जाए. उनका कहना है कि घटना के समय ही FIR दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस ने अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की.

दिल्ली पुलिस का फैक्ट चेक क्या कहता है

दिल्ली पुलिस के अनुसार संजय कुमार को झड़प के दौरान किसी व्यक्ति के हाथ में पहने कड़े से चोट लगी थी और अस्पताल की रिपोर्ट में इसे मामूली चोट बताया गया था. पुलिस ने "सिर फटने" और "60 टांके" जैसे कुछ वायरल दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया है.

राजनीति में कैसे पहुंचा मामला

पीड़ित पक्ष ने मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मदद मांगी जिस पर राहुल गांधी ने तुरंत समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि न्याय मिलने तक साथ खड़े रहेंगे. कांग्रेस की कानूनी टीम भी अब पीड़ित की मदद के लिए आगे आई है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही है. दूसरी ओर CJP कार्यकर्ता भी संसद मार्ग थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, हेट स्पीच और SC-ST एक्ट जैसी धाराएं जोड़ने की मांग कर चुके हैं.

CJP Protest News LIVE: संसद मार्ग थाने के बाहर CJP का प्रदर्शन, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाने का आरोप

Explainer: क्या जंतर-मंतर और GenZ के विरोध-प्रदर्शन इस साल DUSU चुनावों में राजनीतिक समीकरण बदलेंगे?

Continue reading on the app

  Sports

Teachers Day 2026: ये है दुनिया का सबसे अमीर कोच, 2170 करोड़ रुपये का मालिक

टीचर्ड डे के मौके पर जानिए कौन है दुनिया का सबसे अमीर कोच? इस कोच की संपत्ति 2 हजार करोड़ से ज्यादा है. Fri, 04 Sep 2026 19:19:25 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Swatantra Bhardwaj News: स्वतंत्र भारद्वाज के कंधे पर किसका हाथ? | #cjpprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T14:16:39+00:00

Goonj With Arpita Aarya : अखिलेश देंगे इस चिट्ठी का जवाब? | #krishnajanmabhoomi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T14:14:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers