Pakistan के Broad Peak पर हिमस्खलन के बाद Nirmal Purja समेत 10 पर्वतारोही लापता
(परिवर्तित स्लग के साथ) (शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, 31 जुलाई नेपाल के अनुभवी पर्वतारोही निर्मल पुर्जा दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक पाकिस्तान की ‘ब्रॉड पीक’ पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हुए 10 पर्वतारोहियों में शामिल हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लापता पर्वतारोहण दल की तलाश के लिए चलाए गए बचाव अभियान में खराब मौसम के कारण गंभीर बाधाएं आ रही हैं। पाकिस्तान की काराकोरम पर्वत शृंखला में के2 के निकट स्थित 8,047 मीटर ऊंची ‘ब्रॉड पीक’ दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी है।
इसे पर्वतारोहण की सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में से एक माना जाता है। नेपाल पर्वतारोहण संघ के महासचिव राज बहादुर लामा ने बताया कि निर्मल पुर्जा सहित नेपाल के पांच पर्वतारोहियों और पांच विदेशी पर्वतारोहियों का दल बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब नौ बजे से लापता है। यह दल लगभग 7,000 मीटर की ऊंचाई पर ब्रॉड पीक पर हुए हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।
विदेशी पर्वतारोहियों में एक अमेरिकी, एक चीनी नागरिक, एक ओमानी और एक पाकिस्तानी पर्वतारोही शामिल हैं। पांचवें विदेशी पर्वतारोही की राष्ट्रीयता का अभी पता नहीं चल सका। बचाव और तलाश अभियान जारी है, लेकिन खराब मौसम के कारण राहत कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
नेपाल पर्वतारोहण संघ के पूर्व अध्यक्ष आंग छेरिंग शेरपा के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्र में मौसम अत्यंत खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उतर नहीं पा रहे हैं। पूर्व गोरखा सैनिक और ब्रिटेन की स्पेशल फोर्सेज में रह चुके निर्मल पुर्जा हिमालय की ऊंची चोटियों को फतह करने वाले दुनिया के अग्रणी पर्वतारोहियों में गिने जाते हैं। 2019 में उन्होंने ‘प्रोजेक्ट पॉसिबल’ अभियान के तहत छह महीने से कुछ अधिक समय में 8,000 मीटर से ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़कर इतिहास रच दिया था।
नेपाल के पर्यटन, संस्कृति और नागरिक उड्डयन मंत्री खड़क प्रसाद पौडेल ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि नेपाल सरकार पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा , ‘‘पाकिस्तान में हिमस्खलन और निर्मल पुर्जा निम्स दाई तथा अन्य नेपाली पर्वतारोहियों से संपर्क टूटने की खबरों से मैं बेहद चिंतित हूं।’’ पौडेल ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं और स्थिति की लगातार जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं पर्वतारोहियों और उनके परिवारों के साथ हैं।
हम सभी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद करते हैं।’’ पाकिस्तान का ग्रीष्मकालीन पर्वतारोहण सत्र जून से अगस्त तक चलता है। इस दौरान अक्सर हिमस्खलन और मौसम में अचानक बदलाव जैसी घटनाएं होती रहती हैं, जिससे पर्वतारोहियों के सामने गंभीर जोखिम उत्पन्न हो जाता है। ‘अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान’ ने एक बयान में कहा कि वह तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कराने के लिए सरकारी अधिकारियों के संपर्क में हैं।
इसमें कहा गया है कि हेलिकॉप्टर की मदद हासिल करने और उपलब्ध सभी संसाधनों को जल्द से जल्द जुटाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। बयान में कहा गया है, ‘‘क्लब सभी पर्वतारोहियों की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित बचाए जाने की प्रार्थना करता है और इस मुश्किल समय में उनके परिवारों तथा अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण समुदाय के साथ एकजुटता से खड़ा है।
₹60,000 से कम में खरीदें iPhone 16: Flipkart पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें पूरी डील
अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट करीब ₹60,000 है, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। Flipkart पर Apple iPhone 16 अपने पिछले कई महीनों के सबसे कम दाम पर उपलब्ध है। बैंक ऑफर और अतिरिक्त छूट का फायदा उठाकर ग्राहक इस फोन को ₹60,000 से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और आसान EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है। देखिए इसका ऑफर प्राइस, फीचर्स-स्पेसिफिकेशन और अन्य सभी डिटेल्स।
Flipkart पर iPhone 16 की कीमत और ऑफर
Apple iPhone 16 की आधिकारिक कीमत ₹69,900 है, लेकिन Flipkart पर यह फिलहाल ₹64,900 में लिस्ट किया गया है। यानी ग्राहकों को सीधे ₹5,000 की छूट मिल रही है। इसके अलावा यदि आपके पास Flipkart Axis Bank Credit Card या SBI Bank Card है, तो आपको ₹5,145 तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद iPhone 16 की प्रभावी कीमत घटकर ₹59,755 रह जाती है।
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो Flipkart एक्सचेंज ऑफर के तहत ₹43,650 तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति, मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगी।
EMI और अन्य सुविधाएं
जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए Flipkart आसान EMI विकल्प भी दे रहा है। इस ऑफर के तहत iPhone 16 को ₹2,282 प्रति माह की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक अतिरिक्त शुल्क देकर एक्सटेंडेड वारंटी और अन्य सुरक्षा प्लान का भी लाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़े-ः Nothing Phone 4a होगा महंगा: 1 अगस्त से ₹3,000 तक बढ़ सकती है कीमत, जानें नया प्राइस
iPhone 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Apple iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2556×1179 पिक्सल और 460ppi पिक्सल डेंसिटी है। डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Aerospace-grade Aluminium Frame और Ceramic Shield Protection दी गई है, जो इसे मजबूत बनाती है। साथ ही इसमें Action Button और Camera Control Sensor भी शामिल किए गए हैं।
प्रोसेसर और बैटरी
iPhone 16 में Apple का लेटेस्ट A18 Chipset दिया गया है, जिसे 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। यह फोन 8GB RAM और 128GB, 256GB तथा 512GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 3,561mAh बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का बैकअप देती है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए iPhone 16 में 48MP Fusion प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Sensor-Shift OIS और 2x Optical Quality Telephoto Zoom को सपोर्ट करता है। इसके साथ 12MP Ultra-Wide कैमरा मिलता है, जिसमें Autofocus, Macro Mode और 120-डिग्री Field of View की सुविधा दी गई है।
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP TrueDepth फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और Face ID को सपोर्ट करता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi



















