ED ने NHAI टोल प्लाजा फर्जीवाड़े में 7 राज्यों के 14 ठिकानों पर की छापेमारी
नयी दिल्ली, दो सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कई टोल प्लाजा पर ‘‘धोखाधड़ी से’’ टोल वसूली से जुड़े धनशोधन की जांच के तहत कई राज्यों में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में करीब 14 परिसरों पर तलाशी ली गई।
केंद्रीय एजेंसी ने दो पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई शुरू की। प्राथमिकियों में आरोप लगाया गया है कि टोल रसीदें तैयार करने के लिए अनधिकृत सॉफ्टवेयर ऐप का इस्तेमाल किया गया और टोल प्लाजा पर वसूली गई रकम आधिकारिक लेखा प्रणाली में दर्ज नहीं करके कहीं ओर भेजी गयी। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक जांच और एनएचएआई के रिकॉर्ड से भी ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक, छापों का उद्देश्य डिजिटल और दस्तावेजी सबूत बरामद करना, इस धोखाधड़ी से फायदा उठाने वाले लोगों की पहचान करना और अपराध से अर्जित धन का पता लगाना है।
NHAI टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े का खेल, ED ने कई राज्यों में मारे छापे
टोल वसूली में कथित धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है. ईडी ने बुधवार (2 सितंबर) को कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की.
The post NHAI टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े का खेल, ED ने कई राज्यों में मारे छापे appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








