Responsive Scrollable Menu

इमाम उल हक तुम्हें शर्म आनी चाहिए, इस भारतीय क्रिकेटर ने टूटे पैर से टीम को जीत दिलाई

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक की इन दिनों फेक इंजरी की के कारण खूब बदनामी हो रही है. इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट मैच में उनपर आरोप लगा कि वह चोटिल नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बहाना बनाया और बल्लेबाजी के लिए नहीं आए. वहीं, चोट से जुड़ा एक वीडियो भारतीय क्रिकेटर वायरल हो रहा है, जिसमें बल्लेबाज ने टूटे पैर से अपनी टीम को जीत दिलाई.

Continue reading on the app

भारत सकड़ और डिजिटाइजेशन जैसे क्षेत्रों में कर रहा बेहतर कार्य, विकास दर को 8 प्रतिशत के पार ले जाने की क्षमता मौजूद: विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा

एशविले, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भारत सकड़, एयरपोर्ट और डिजिटाइजेशन जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहा है और देश में अर्थव्यवस्था की विकास दर को मौजूदा 7-8 प्रतिशत के पार जाने की क्षमता मौजूद है। यह बयान विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा ने दिया।

बंगा का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब भारत ने वैश्विक अस्थिरता के बीच वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल की है।

जी20 के वित्त मंत्रियों की बैठक के साइडलाइन में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बंगा ने कहा कि वृद्धि दर के ताजा आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा, भारत अब लगातार 7 से 8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल कर रहा है, जो काफी अच्छा है और मुझे लगता है कि इससे भी आगे जाने का मौका है।

बंगा ने देश में लगातार हो रहे निवेश के साथ-साथ सर्विस और निर्यात में हुई बढ़ोतरी का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, उस 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर में सर्विस सेक्टर और निर्यात दोनों में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। निवेश का स्तर भी बना हुआ है। इस कारण मुझे लगता है कि भारत ने बहुत मजबूत प्रदर्शन किया है।

वर्ल्ड बैंक के प्रमुख ने कहा कि ध्यान सिर्फ एक तिमाही से आगे बढ़कर, इस बढ़ोतरी को युवाओं के लिए रोजगार और मौकों में बदलने पर होना चाहिए।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत के पास प्राइवेट सेक्टर के निवेश और नौकरियों में बढ़ोतरी के जरिए आगे बढ़ने का बहुत अच्छा मौका है। आपको इन सभी चीजो को युवाओं के लिए मौकों, उम्मीदों और आकांक्षाओं में बदलना होगा।

इसके अलावा, बंगा ने रोजगार पैदा करने के लिए जरूरी तीन अहम चीजों के बारे में बताया, जिसमें फिजिकल और ह्यूमन इंफ्रास्ट्रक्चर, रेगुलेटरी सुधार और प्राइवेट कैपिटल को जुटाना शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सड़कें, पुल, एयरपोर्ट, बिजली, पानी और डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रहा है, लेकिन शिक्षा, स्किलिंग और हेल्थकेयर में और तरक्की की जरूरत है।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत में पूरे स्किलिंग और शिक्षा सिस्टम को इस तरह से बेहतर बनाने की जरूरत है कि वे भविष्य में मिलने वाली नौकरियों और प्राइवेट सेक्टर की जरूरतों के हिसाब से हों।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

तीसरे Test से पहले बीमार हुए Babar Azam, क्या Pakistan की कप्तानी पर संकट?

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले, खबर है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बीमार हैं। एजबेस्टन टेस्ट से ठीक पहले उन्हें तेज़ बुखार है। पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने जियो न्यूज़ को इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि 31 साल के बाबर इस अहम टेस्ट से पहले पूरी तरह ठीक हो जाएंगे; यह टेस्ट बाबर के टेस्ट कप्तान के तौर पर भविष्य को तय कर सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: बिना सलाह लिए टीम में बदलाव से नाराज Misbah-ul-Haq, पाकिस्तान चयन समिति से दिया इस्तीफा


रिपोर्ट में कहा गया है कि बहुत भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के कप्तान बाबर - जो लॉर्ड्स टेस्ट में आठ और छह रन पर आउट हो गए थे - टीम की हार और हेड कोच सरफ़राज़ अहमद और सात खिलाड़ियों को देश वापस भेजने के फ़ैसले के बाद काफ़ी दबाव में हैं, और अब उन्हें तेज़ बुखार है। पाकिस्तान के दौरे के बीच बाबर के बीमार पड़ने से टीम को एक और झटका लगा है। टीम शुरुआती दो टेस्ट मैच हार चुकी है और पिछले शनिवार को लॉर्ड्स में मिली हार के बाद टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। मोहम्मद रिज़वान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहज़ाद जैसे खिलाड़ियों को टीम से हटा दिया गया है, जबकि पांच नए खिलाड़ियों (अनकैप्ड प्लेयर्स) को टीम में शामिल किया गया है।

कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए गए हैं। सरफ़राज़ अहमद को हेड कोच के पद से हटा दिया गया है, जबकि उमर गुल ने बॉलिंग कोच का पद छोड़ दिया है। माइक हेसन, जो पहले से ही पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीमों के कोच हैं, अब इंग्लैंड दौरे के बाकी मैचों के लिए टेस्ट टीम को कोचिंग देंगे। एशले नोफ़के को बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। इसके बाद और भी उथल-पुथल हुई जब चीफ़ सेलेक्टर मिसबाह-उल-हक ने सेलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बैटिंग कंसल्टेंट का पद भी छोड़ दिया है।
 

इसे भी पढ़ें: Asian Games: 17 हजार खिलाड़ियों के रहने का दावा, क्या Indian Cricket Team की नाराजगी होगी दूर?


पाकिस्तान के सामने सबसे बड़ी चुनौती घर से बाहर लगातार हो रही हार के सिलसिले को रोकना है। वे अपने पिछले 11 अवे टेस्ट मैचों में से 10 हार चुके हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में सबसे नीचे हैं; उन्होंने दो मैच जीते हैं और छह हारे हैं और उनका पॉइंट्स प्रतिशत 16.67 है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 02 Sep 2026 13:04:00 +0530

  Videos
See all

Chitrakoot: रामघाट स्थित बड़ा मठ मंदिर से आया भावुक करने वाला वीडियो #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T07:45:30+00:00

SCO Summit: दुनिया के सामने बेनकाब हुआ Pakistan #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T07:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers