अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी
Uttarakhand News: रक्षाबंधन के अवसर पर अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भेजी है. इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री को एक भावुक पत्र भी लिखा है. पत्र में उन्होंने पिछले वर्ष धराली में आई आपदा के दौरान मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया है.
धराली में आई बाढ़ में फंस गई थीं धनगौरी
धनगौरी ने बताया कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन के समय वह उत्तराखंड आई थीं. इसी दौरान धराली में आई बाढ़ में वह फंस गई थीं. मुख्यमंत्री धामी जब आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे और वहां फंसे लोगों से मिले, तब उन्हें भी मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिला.
सीएम धामी को राखी मानकर बांधा था दुपट्टे का टुकड़ा
धनगौरी ने बताया कि उस समय रक्षाबंधन करीब था. मुख्यमंत्री ने उनसे कहा था कि अगर उनके पास राखी हो तो वह उन्हें राखी बांध सकती हैं. उस समय उनके पास राखी नहीं थी. उन्होंने अपने दुपट्टे का एक छोटा सा टुकड़ा फाड़कर उसे ही राखी मानकर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांध दिया. धनगौरी ने अपने पत्र में लिखा कि उसी दिन उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को अपना धर्म भाई मान लिया था. उनके लिए वह मुलाकात आज भी बहुत खास है और उस पल को वह कभी नहीं भूल सकतीं.
सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी
उन्होंने कहा कि धराली की उस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने वहां फंसे लोगों का हौसला बढ़ाया और उन्हें भरोसा दिया. धनगौरी ने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह श्रीकृष्ण द्रौपदी की मदद के लिए आगे आए थे, उसी तरह मुख्यमंत्री भी उस कठिन समय में उनके लिए सहारा बने.
ये भी पढ़ें: मुख्य सचिव ने जिलों में लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश, ई-ऑफिस पर भी जोर
धनगौरी ने सीएम धामी की लंबी उम्र की कामना की
धनगौरी ने कहा कि इस वर्ष वह अहमदाबाद में हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी भेजना वह नहीं भूल सकतीं. इसी भाव के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के लिए राखी भेजी है. पत्र के अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की और कहा कि वह इसी तरह उत्तराखंड और प्रदेश की जनता की सेवा करते रहें. धराली की आपदा के दौरान दुपट्टे के टुकड़े से शुरू हुआ यह भाई-बहन का रिश्ता आज भी धनगौरी के लिए उतना ही खास है.
ये भी पढ़ें: जन-धन योजना ने बदली देश की तस्वीर, वित्तीय समावेशन को मिली नई रफ्तार: CM धामी
BMW 7 Series Facelift हुई और भी लग्जरी, नए डिजाइन से हाईटेक फीचर्स तक जानें क्या बदला
BMW 7 Series Facelift: भारतीय बाजार में BMW अपनी फेसलिफ्टेड 7 सीरीज और i7 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए एक शानदार खबर है. बीएमडब्ल्यू इंडिया 11 सितंबर को अपनी फ्लैगशिप सेडान 7 सीरीज और इसके इलेक्ट्रिक अवतार i7 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है. इन दोनों मॉडल्स का ग्लोबल डेब्यू इस साल की शुरुआत में ही हो गया था, जिसके बाद कंपनी ने 1 अगस्त से भारत में इनकी बुकिंग भी शुरू कर दी है. इस नए मिड-लाइफ अपडेट में कारों के एक्सटीरियर, इंटीरियर और पावरट्रेन में कई बड़े और आकर्षक बदलाव किए गए हैं.
BMW के लुक को बनाया गया और भी ज्यादा प्रीमियर
नई फेसलिफ्ट 7 सीरीज और i7 के मूल ढांचे को बरकरार रखते हुए इसके लुक को और भी ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है. कार के फ्रंट में अब नई इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल, स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स और पूरी तरह से नया बंपर देखने को मिलेगा. साइड प्रोफाइल की बात करें तो कंपनी ने फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स को ज्यों का त्यों रखते हुए नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स को शामिल किया है. कार के पिछले हिस्से को भी नया रूप दिया गया है, जिसमें स्मोक्ड लेंस और क्रोम डिटेलिंग के साथ बेहद पतले टेल-लैंप्स, नया टेलगेट और अपडेटेड रियर बंपर दिया गया है.
BMW में मिलेंगे ये नए फिचर्स
सबसे बड़े और अहम बदलाव कार के इंटीरियर में किए गए हैं. केबिन में अब बीएमडब्ल्यू का नया पैनोरमिक आईड्राइव लेआउट दिया गया है. पुराने डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को हटाकर अब विंडस्क्रीन के बेस पर पूरी चौड़ाई वाला प्रोजेक्शन डिस्प्ले लगाया गया है. इसके साथ ही 17.9 इंच की मुख्य टचस्क्रीन और 14.6 इंच का फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले भी मौजूद है. यह इंफोटेनमेंट सिस्टम बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम एक्स पर काम करता है और इसमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स, वायरलेस एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो के साथ-साथ पहले से कहीं बेहतर वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलती है.
ये भी पढ़ें: किआ Sorento की एंट्री से मचेगा तहलका! हाइब्रिड इंजन और ADAS के साथ 4 सितंबर को होगी लॉन्च
यात्रियों के आराम के लिए दी गई सुविधा
यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ लंबर सपोर्ट दिया गया है. पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए एक्स्ट्रा लेगरूम बनाने के लिए आगे वाली यात्री सीट को पूरी तरह से मोड़ा जा सकता है. मनोरंजन के लिए पीछे 31.3 इंच की 8K थिएटर स्क्रीन और दरवाजों पर नए कंट्रोल पैनल मिलते हैं. इसके अलावा, बोवर्स एंड विल्किंस का शानदार सराउंड साउंड सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग और अपडेटेड ऑटोमैटिक डोर बटन इस कार के केबिन को एक लाउंज जैसा फील देते हैं.
बीएमडब्ल्यू ने अभी तक भारतीय बाजार के लिए वेरिएंट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन ग्लोबल मार्केट के आधार पर इनमें शानदार मैकेनिकल बदलाव हुए हैं. पेट्रोल वेरिएंट 740i में 3.0 लीटर का इनलाइन-सिक्स पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो अब पहले से ज्यादा ताकतवर होकर 400 हॉर्सपावर की ताकत और 580 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा. वहीं, डीजल मॉडल 740d xDrive की पावर भी बढ़कर 313 हॉर्सपावर और 670 एनएम टॉर्क हो गई है.
i7 में भी किए गए बड़े सुधार
इलेक्ट्रिक लाइनअप i7 में भी बड़े सुधार किए गए हैं. पुराने एंट्री-लेवल मॉडल को हटाकर अब i7 xDrive50 को लाया गया है, जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव का सपोर्ट मिलता है. इसमें पहले के मुकाबले बड़ी 112 kWh की बैटरी दी गई है, जिससे इसकी पावर 455 हॉर्सपावर और टॉर्क 660 एनएम तक पहुंच गया है. इसके टॉप-एंड i7 M70 xDrive मॉडल में भी इस बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी बदौलत यह कार अब 680 हॉर्सपावर की जबर्दस्त पावर और 1,100 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









