Responsive Scrollable Menu

Janmashtami 2026: 'राधा कैसे न जले' से 'गो गो गोविंदा' तक, इन गानों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्योहार

Janmashtami Special Songs: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व देशभर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस साल ये दिन 4 सिंतबर को मनाया जाएगा. इस दिन मंदिरों से लेकर घरों तक कान्हा के भजन गूंजते हैं, वहीं दही-हांडी और झांकियों के बीच बॉलीवुड के कई गाने भी उत्सव का रंग दोगुना कर देते हैं. पिछले कई सालों में हिंदी फिल्मों ने कृष्ण, राधा और वृंदावन की संस्कृति से जुड़े कई ऐसे गाने बनाए हैं, जो हर जन्माष्टमी पर लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन जाते हैं.

1. राधा कैसे न जले (Radha Kaise na Jale)

इस लिस्ट में जो गाना टॉप पर है, उसका नाम राधा कैसे न जले है. आमिर खान और ग्रेसी सिंह की फिल्म लगान का ये गाना जन्माष्टमी के सबसे फेमस बॉलीवुड गानों में से एक माना जाता है. ए.आर. रहमान के संगीत और आशा भोसले-उदित नारायण की आवाज ने इस गाने को खास बना दिया है. राधा-कृष्ण के प्रेम और नोकझोंक को खूबसूरती से दिखाने वाला ये गाना आज भी त्योहारों में खूब बजाया जाता है.

2. गो गो गोविंदा (Go Go Govinda)

जन्माष्टमी और दही-हांडी की बात हो और 'गो गो गोविंदा' गाने का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म OMG का ये गाना काफी फेमस है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और प्रभु देवा के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया था. इसकी धुन और ऊर्जा दही-हांडी को और भी जोशीला बना देती है.

3. मैया यशोदा (Maiyya Yashoda)

हम साथ-साथ हैं (Hum Saath Saath Hain) फिल्म का गाना मैया यशोदा कान्हा और यशोदा मैया के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दिखाता है. जन्माष्टमी के मौके पर ये गाना आज भी खूब सुना जाता है. वहीं, करिश्मा कपूर, तब्बू और सोनाली बेंद्रे के डांस को इस गाने में काफी पसंद भी किया गया था. बता दें, इस गाने को अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी थी.

ये भी पढे़ं- सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान केस की होगी CBI जांच, बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला

4. वो किसना है (Woh Kisna Hai)

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की फिल्म किसना का गाना वो किसना है  भी जन्माष्टमी  के मौके पर काफी सुना जाता है. इसकी धुन और बोल सीधे कृष्ण भक्ति के रंग में रंग देते हैं. स्कूलों और कायक्रमों में भी महिलाएं और लड़कियां इस गाने पर डांस करती हैं. स गाने को सिंगर सुकविंदर सिंह ने गाया है.

5. मोहे पनघट पे (Mohe Panghat Pe)

मुगले ए आजम (Mughal-E-Azam) का गाना मोहे पनघट पे आज भी लोगों की जुबां पर रहता है. पुरानी फिल्मों के दौर का ये सदाबहार गाना  जन्माष्टमी के अवसर लोग काफी सुनते हैं. सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर बनाई रील्स वीडियो काफी वायरल होती हैं. 

6. चांदी की डाल पर सोने का मोर 

फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ (Hello Brother) इस गाने के बिना भी जन्माष्टी अधूरी ही रहेगी. इस गाने में सलमान खान (Salman Khan) और रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) के जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिले थे. ये गाना दही-हांडी के लिए परफेक्ट है. खास बात ये है कि इस गाने को खुद सलमान खान ने अपनी आवाज दी थी. जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था.

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज से पहले मचाया भौकाल, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों रुपये

Continue reading on the app

अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी

Uttarakhand News: रक्षाबंधन के अवसर पर अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भेजी है. इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री को एक भावुक पत्र भी लिखा है. पत्र में उन्होंने पिछले वर्ष धराली में आई आपदा के दौरान मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया है.

धराली में आई बाढ़ में फंस गई थीं धनगौरी

धनगौरी ने बताया कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन के समय वह उत्तराखंड आई थीं. इसी दौरान धराली में आई बाढ़ में वह फंस गई थीं. मुख्यमंत्री धामी जब आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे और वहां फंसे लोगों से मिले, तब उन्हें भी मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिला.

सीएम धामी को राखी मानकर बांधा था दुपट्टे का टुकड़ा 

धनगौरी ने बताया कि उस समय रक्षाबंधन करीब था. मुख्यमंत्री ने उनसे कहा था कि अगर उनके पास राखी हो तो वह उन्हें राखी बांध सकती हैं. उस समय उनके पास राखी नहीं थी. उन्होंने अपने दुपट्टे का एक छोटा सा टुकड़ा फाड़कर उसे ही राखी मानकर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांध दिया. धनगौरी ने अपने पत्र में लिखा कि उसी दिन उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को अपना धर्म भाई मान लिया था. उनके लिए वह मुलाकात आज भी बहुत खास है और उस पल को वह कभी नहीं भूल सकतीं.

सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी

उन्होंने कहा कि धराली की उस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने वहां फंसे लोगों का हौसला बढ़ाया और उन्हें भरोसा दिया. धनगौरी ने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह श्रीकृष्ण द्रौपदी की मदद के लिए आगे आए थे, उसी तरह मुख्यमंत्री भी उस कठिन समय में उनके लिए सहारा बने.

ये भी पढ़ें: मुख्य सचिव ने जिलों में लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश, ई-ऑफिस पर भी जोर

धनगौरी ने सीएम धामी की लंबी उम्र की कामना की

धनगौरी ने कहा कि इस वर्ष वह अहमदाबाद में हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी भेजना वह नहीं भूल सकतीं. इसी भाव के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के लिए राखी भेजी है. पत्र के अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की और कहा कि वह इसी तरह उत्तराखंड और प्रदेश की जनता की सेवा करते रहें. धराली की आपदा के दौरान दुपट्टे के टुकड़े से शुरू हुआ यह भाई-बहन का रिश्ता आज भी धनगौरी के लिए उतना ही खास है.

ये भी पढ़ें: जन-धन योजना ने बदली देश की तस्वीर, वित्तीय समावेशन को मिली नई रफ्तार: CM धामी

Continue reading on the app

  Sports

चाइना मास्टर्स में लक्ष्य सेन की चुनौती पहले दौर में खत्म, किदांबी श्रीकांत ने किया कमाल

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर हो गए. लक्ष्य को कनाडा के विक्टर लाई ने हराया. विक्टर के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य पूरी तरह अपने लय से भटके हुए दिख रहे थे. यही कारण है कि भारतीय खिलाड़ी को अपना मैच गंवाना पड़ा. वहीं, पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत ने अपना पहला मैच जीता. Wed, 2 Sep 2026 14:16:30 +0530

  Videos
See all

CM Yogi On SP | सपा पर CM योगी का तीखा हमला #ytshorts #shorts #akhileshyadav #cmyogi #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T08:45:32+00:00

Janmashtami Celebration के लिए तैयार Mathura-Vrindavan, सजने लगे मंदिर और बाजार-दिखा उत्साह #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T08:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers