नेपाल ने चीन, भारत और अमेरिका को दुनिया में ग्रीनहाउस गैसें सबसे ज़्यादा उत्सर्जित करने वाले देशों में शामिल किया है। साथ ही, उसने बागमती प्रांत के कई ज़िलों में भारी तबाही मचाने वाली भोटकोशी की हालिया जानलेवा बाढ़ के लिए जलवायु मुआवज़े की मांग की है। नेपाल-चीन सीमा के पास चट्टान और बर्फ़ के बड़े हिमस्खलन से आई इस बाढ़ में कम से कम 1,127 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 3,900 लोग लापता हैं। काठमांडू इस मामले में इतना दृढ़ है कि वह मुआवज़े की मांग को ज़ोर-शोर से उठाने के लिए प्रधानमंत्री बालेन्द्र 'बालेन' शाह को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) भेजने की योजना बना रहा है।
Continue reading on the app
ईरान अमेरिका में एक बार फिर भीषण जंग की शुरुआत हो चुकी है। ईरान ने अब बहरीन, कुवैत और कतर और साथ में जो आसपास के इलाके हैं वहां पर अमेरिकी बेसों पर एक बार फिर हमला किया है। ट्रंप को सीधी चेतावनी दी है कि अगर अब भी नहीं माने तो ऐसे हमले होंगे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अपडेट यह है कि ट्रंप ने खुली चेतावनी देते हुए कह दिया है कि अभी सबसे बड़ा हमला बाकी है। अमेरिकी सेना ने ईरान में एक शादी समारोह के दौरान जब निकाह पढ़ाया जा रहा है तो उस समय हमला किया है जिसमें चार लोगों की मौत की खबर है। एक बच्चा भी शामिल है। करीब 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक शादी समारोह में ईरान भड़क उठा है। ईरान और अमेरिका के बीच में जो पिछले कुछ दिनों से शांत थी एक जंग जो लग रहा था केवल जुबानी जंग है लेकिन ये फिर से दोनों देश आर्म्स के ऊपर लौट आए हैं। मतलब गोला बारूद फिर से बरसने लगे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि ये युद्ध ना तब पहले बंद हुआ था जब बीच में कहा जा रहा था कि इसमें इस्लामाबाद पैक्ट हो गया। इस्लामाबाद टॉक सफल हो गया। ये सब फरेब था।
पिछले दिनों सीआईए के चीफ रूस पहुंचे थे। सीआईए के सीआईए को एक बहुत पुख्ता इनपुट मिला था कि पुतिन एक बड़ा हमला न्यूक्लियर अटैक जैसा यूक्रेन या नाटो कंट्रीज पर कर सकते हैं। सीआईए के चीफ भागे-भागे वहां पर रूसी खुफिया एजेंसी के चीफ से वहां पर मुलाकात होती है। दरअसल मामला यह था कि रशिया यूक्रेन के बीच में पिछले तीन महीनों से जंग बहुत तेज चल रही है। यूक्रेन ने कई बड़े हमले किए।
अगर यहां पर युद्ध जैसी स्थितियां पैदा करनी है। अगर यहां पर जंग जैसे हालात बनाने हैं। दूसरे देशों को इसको इनवॉल्व करना है तो उसके लिए यह बहुत जरूरी है कि अमेरिका ईरान पर अटैक करता रहे ताकि जितने भी मिडिल ईस्ट के देश हैं जहां से आप आपके बिजनेस हो रहे हैं जहां पर आपके सारी चीजें हैं वो हैंपर हो। जब वो हैंपर होंगी तो कहीं ना कहीं जो है जो दूसरे देश हैं वो किसी का समर्थन करेंगे या उनके फेवर पे बात करना चालू करेंगे।
Continue reading on the app