पाकिस्तान के पहले सिख एंकर के दफ्तर पर रेड:बोले- पुलिस ने वर्करों को पीटा, सामान चुराया; इमरान खान की खबर चलाने पर लगा था बैन
पाकिस्तान के 79 साल के इतिहास में सिख समुदाय से पहले टेलीविजन एंकर और पत्रकार के तौर पर पहचान बनाने वाले हरमीत सिंह के डिजिटल स्टूडियो पर इस्लामाबाद पुलिस की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हरमीत सिंह ने वीडियो जारी कर बताया, करीब दो दिन पहले पुलिस ने उनके स्टूडियो में रेड कर वहां काम कर रहे कर्मचारियों को हिरासत में लिया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। पुलिस वाले सामान चुराकर ले गए। हरमीत सिंह ने पाकिस्तान सरकार, पुलिस और प्रशासनिक तंत्र पर आरोप लगाते हुए कहा- टीवी से बैन और नौकरी जाने के बाद उन्होंने अपनी जमा-पूंजी से डिजिटल स्टूडियो खड़ा किया था, लेकिन अब पत्रकारिता जारी रखने के लिए उनके पास न नौकरी बची है और न जरूरी संसाधन। हालांकि हरमीत सिंह के आरोपों के बाद पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया। हरमीत सिंह सिख परिवार से हैं और 1947 को बंटवारे के समय हरमीत सिंह का परिवार पाकिस्तान में रह गया। इनके कई रिश्तेदार भारतीय पंजाब में रहते हैं। मौजूदा समय में वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चाकेसर (शांगला) शहर के रहने वाले हैं। पाकिस्तान की इस्लामाबाद पुलिस की ओर से की गई बर्बरता को बताते हुए हरमीत सिंह ने क्या कहा, जानिए... टीवी से बैन के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया…6 बड़ी बातें… 1. टीवी स्क्रीन से बैन और नौकरी गई 31 अगस्त को वीडियो जारी कर हरमीत सिंह ने बताया कि वह सिख समुदाय के पहले पत्रकार हैं, जिन्होंने मुख्यधारा के पाकिस्तानी मीडिया में जगह बनाई। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा दुनिया के सामने पाकिस्तान की सकारात्मक तस्वीर पेश करने की कोशिश की। लेकिन संविधान की सर्वोच्चता, लोकतंत्र, कानून के शासन और पीड़ित लोगों की आवाज उठाने के कारण सत्ताधारियों की नाराजगी झेलनी पड़ी। इसके बाद उन्हें टीवी स्क्रीन पर आने से रोक दिया गया और नौकरी भी चली गई। 2. जमा-पूंजी से बनाया डिजिटल स्टूडियो टीवी में काम के रास्ते बंद होने के बाद हरमीत सिंह ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी जिंदगी भर की जमा-पूंजी और कुछ फिल्मों से मिले पैसों से दो-तीन दोस्तों के साथ मिलकर छोटा दफ्तर और डिजिटल स्टूडियो शुरू किया। इसका मकसद व्लॉग और पॉडकास्ट के जरिए अपना काम जारी रखना और आजीविका कमाना था। 3. स्टूडियो पर रेड कर सामान जब्त किया हरमीत सिंह का आरोप है कि पुलिस ने उनके दफ्तर पर 30 अगस्त को रेड की और वहां रखा सामान अपने साथ चुराकर ले गई। इसमें 5 कंप्यूटर सिस्टम, कैमरे, पॉडकास्ट माइक, स्टैंड, प्रॉम्प्टर और बैटरियां शामिल थीं। उनका आरोप है कि स्टूडियो में काम करने वाले मुल्तान निवासी सैफ और सहयोगी रजी ताहिर को हिरासत में लिया गया और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट व प्रताड़ना की गई। 4. हरमीत ने कार्रवाई पर उठाए सवाल हरमीत सिंह ने सवाल उठाया कि अगर उनके सहयोगी रजी ताहिर ने पत्रकार के तौर पर कश्मीर (पीओके) के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, तो इसके लिए पूरे स्टूडियो का सामान और अन्य कर्मियों के कंप्यूटर जब्त करने का क्या औचित्य था। 5. परिवार ने देश छोड़ने की सलाह दी हरमीत ने बताया कि उनकी सिख बिरादरी और परिवार के लोग उन्हें कोई दूसरा कारोबार करने या देश छोड़ने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि पत्रकारिता के कारण उनकी जान को खतरा है और परिवार की जिंदगी भी मुश्किल हो गई है। इसके बावजूद उन्होंने हमेशा पाकिस्तान में रहकर काम करना पसंद किया। 6. मानवाधिकार संगठनों से मदद की अपील हरमीत सिंह ने कहा कि अब उनके पास न नौकरी है और न ही काम जारी रखने के लिए जरूरी सामान। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस उनके कैमरों और कंप्यूटर सिस्टम का क्या करेगी। उनका आरोप है कि पत्रकारों को आर्थिक रूप से खत्म किया जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के नागरिक समाज और मानवाधिकार संगठनों से पत्रकारों पर हो रहे कथित अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने और जब्त सामान वापस दिलाने की अपील की। हरमीत की प्रशासन से तनातनी…2 केस केस-1 केस-2
कॉमर्शियल सिलेंडर ₹11.50 और दूध ₹9 तक महंगा:डीलर 15 सितंबर से 2000 क्विंटल चीनी रख सकेंगे, पारले-बिस्किट्स ने जॉर्ज कूवर को CEO बनाया
कल की बड़ी खबर गैस सिलेंडर से जुड़ी रही। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹11.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। वहीं 15 सितंबर से चीनी व्यापारी और डीलर्स अधिकतम 2,000 क्विंटल ही स्टॉक रख सकेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. डीलर 15 सितंबर से 2000 क्विंटल चीनी रख सकेंगे: स्टॉक 30 दिन से ज्यादा नहीं रख सकेंगे, जमाखोरी रोकने और कीमतें घटाने के लिए सरकार का फैसला देश में चीनी जल्द ही सस्ती हो सकती है। केंद्र सरकार ने जमाखोरी रोकने और त्योहारों से पहले कीमतें काबू करने के लिए चीनी डीलरों के लिए स्टॉक लिमिट घटाने का ऐलान किया है। खाद्य मंत्रालय के नए आदेश के मुताबिक, 15 सितंबर से चीनी व्यापारी और डीलर्स अधिकतम 2,000 क्विंटल ही स्टॉक रख सकेंगे। यह नया नियम 30 नवंबर 2026 तक पूरे देश में लागू रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर ₹1.5 विंडफॉल-टैक्स हुआ:एक लीटर डीजल के एक्सपोर्ट पर ₹25 टैक्स लगेगा, नई दरें लागू केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाला टैक्स बढ़ा दिया है। तेल कंपनियों को पेट्रोल के निर्यात पर अब ₹1.5 प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स देना होगा, जो पहले शून्य था। वहीं, डीजल के निर्यात पर टैक्स ₹24 से बढ़ाकर ₹25 प्रति लीटर कर दिया गया है। हालांकि, ATF यानी जेट फ्यूल के निर्यात पर टैक्स में 50 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है, जिससे यह ₹19.5 से घटकर ₹19 प्रति लीटर हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. कॉमर्शियल सिलेंडर ₹11.50 और दूध ₹9 तक महंगा: टाटा-हुंडई की कारों की कीमतें ₹25 हजार तक बढ़ीं; बिना e-KYC अटक सकती है एलपीजी सब्सिडी 1 सितंबर से देश में 7 बदलाव लागू हो गए हैं, एक-एक करके पढ़ जाइए… बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹11.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। वहीं 5 किलो वाला सिलेंडर 2 रुपए महंगा होकर ₹764 का हो गया है। असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. ओरैकल 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी: AI और क्लाउड पर खर्च बढ़ने की वजह से फैसला; 15 सितंबर को हो सकता है ऐलान टेक कंपनी ओरेकल दुनियाभर में अपने लगभग 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। इससे भारत में काम करने वाले कर्मचारी भी प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी यह कदम क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च को संतुलित करने और अपनी लागत घटाने के लिए उठा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 14.8% बढ़कर ₹2 लाख करोड़ पहुंचा:पिछले साल इसी महीने ₹1.74 लाख करोड़ था; लेकिन जुलाई के मुकाबले कलेक्शन घटा देश का GST कलेक्शन अगस्त 2026 में सालाना आधार पर 14.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल यानी अगस्त 2025 में कुल GST कलेक्शन 1.74 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। आज मंगलवार 1 सितंबर को ये आंकड़े जारी किए गए। बढ़त की सबसे बड़ी वजह विदेश से आने वाले सामान पर मिलने वाला टैक्स रहा, जो 29% बढ़कर ₹62,604 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं, देश के भीतर होने वाली खरीदारी और व्यापार से मिलने वाला जीएसटी भी 9.3% बढ़कर ₹1.37 लाख करोड़ हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. पारले बिस्किट्स ने जॉर्ज कूवर को सीईओ बनाया: भारत में 75 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट का नेटवर्क, एशिया-अफ्रीका में भी मौजूदगी पारले बिस्किट्स ने पेप्सिको के पूर्व अधिकारी जॉर्ज कूवर को अपना सीईओ नियुक्त किया है। कूवर ने पेप्सिको में तीन दशक से ज्यादा समय तक काम किया है। पेप्सिको में उन्होंने कंज्यूमर बिजनेस और अलग-अलग बाजारों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। पारले बिस्किट्स के एमडी अजय चौहान ने कहा कि वे जॉर्ज का स्वागत करते हैं। कंपनी को आगे बढ़ाने, उसकी ताकत मजबूत करने और तरक्की के नए रास्ते खोलने के लिए वे जॉर्ज के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









