Responsive Scrollable Menu

कोलकाता हाईकोर्ट बोला-TMC का ममता गुट बैंक-अकाउंट इस्तेमाल न करे:इनमें ₹804 करोड़, पहले कोर्ट ने रोजमर्रा के खर्च पूरे करने की अनुमति दी थी

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) गुट को चार बैंक खाते चलाने की अंतरिम अनुमति देने से इनकार कर दिया। इन खातों में करीब 804 करोड़ रुपए जमा हैं और पुलिस ने इनसे निकासी पर रोक लगा रखी है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी राहत देने से उसके पहले के आदेश का असर खत्म हो जाएगा। उस आदेश में राजनीतिक दल के रोजमर्रा के खर्च पूरे करने की अनुमति दी गई थी। मामले की अगली सुनवाई दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद होगी। कोर्ट ने इससे पहले दोनों पक्षों को अपना-अपना पक्ष बताते हुए हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा- पहले का आदेश गलत जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने कहा कि चार खातों को चलाने की आगे अनुमति देने का आदेश उनके पहले के आदेश को “गलत” साबित कर देगा। TMC ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में मौजूद चार खातों को चलाने की अनुमति मांगी थी। पार्टी ने दावा किया था कि इन खातों पर रोक लगाने से जुड़ी FIR में कई कमियां हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि आपराधिक मुकदमे में कानून के मुताबिक कदम उठाए गए हैं और पुलिस को जांच जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस भट्टाचार्य ने कहा कि 9 जुलाई के आदेश में राजनीतिक दल के रोजमर्रा के खर्च पूरे करने के लिए पहले ही व्यवस्था की जा चुकी है। इसलिए इस स्तर पर चार खातों के बारे में अलग आदेश की जरूरत नहीं है। दो TMC गुटों के दावे पर चुनाव आयोग का फैसला बाकी कोर्ट ने कहा कि खातों को किस गुट को दिया जाना है, इस पर पहले चुनाव आयोग को फैसला करना चाहिए। TMC में एक गुट ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला है, जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला है। बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने की जांच रिपोर्ट भी कोर्ट के सामने रखी गई। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट ने 7 जुलाई को पुलिस साइबर सेल की ओर से चार बैंक खाते फ्रीज किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था। TMC की तरफ से कोर्ट में मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि 9 जुलाई के आदेश के तहत करीब 200 कर्मचारियों की सैलरी और पार्टी के कुछ कार्यालयों का किराया दिया जा रहा है। पहले बागी गुट की शिकायत पर खाते फ्रीज किए थे 18 जून को बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि TMC के एक निजी बैंक में मौजूद तीन खाते अपराध की कमाई रखने के लिए इस्तेमाल किए गए हैं। FIR दर्ज होने के अगले ही दिन इन खातों से डेबिट लेनदेन पर रोक लगा दी गई। यह शिकायत TMC के बागी गुट के नेताओं, विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा की ओर से की गई थी। यही शिकायत बैंक खातों के फ्रीज होने का आधार बनी। ED ने भी 440 करोड़ रुपए फ्रीज किए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पार्टी के तीन बैंक खातों में जमा करीब 440 करोड़ रुपए फ्रीज किए हैं। जांच चार्टर्ड प्लेन और निजी जेट किराए पर लेने में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी बताई गई है।

Continue reading on the app

नेशनल लॉ स्कूल ने दीक्षांत समारोह किया रद्द:CJI सूर्यकांत चीफ गेस्ट थे, छात्रों ने हटाने की मांग की थी; पहले 3 इंस्टिट्यूट में विरोध हुआ

बेंगलुरु के नेशनल लॉ स्कूल ने 12 सितंबर को होने वाला 34वां दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया है। ये फैसला CJI सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाने पर छात्रों के विरोध के बाद लिया गया। अब छात्र अपना सर्टिफिकेट कूरियर से या विश्वविद्यालय में आकर ले सकते हैं। हर साल नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में देश के CJI छात्रों को डिग्री देते हैं। लेकिन इस साल छात्रों ने चीफ गेस्ट के तौर पर CJI सूर्यकांत के हाथ से डिग्री लेने से मना कर दिया। इससे पहले TISS, NALSAR और OP Jindal Global University में भी CJI सूर्यकांत को लेकर छात्रों ने आपत्ति जताई। 700 से ज्यादा छात्रों ने किया था विरोध NLSIU में 700 से ज्यादा छात्रों और पूर्व छात्रों ने CJI सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का विरोध किया था। जिसे लेकर छात्रों ने बार काउंसिल को लेटर भी लिखा था।

Continue reading on the app

  Sports

किसी के नाम 8000 रन, कोई झटक चुका 400 विकेट, टीम इंडिया में मौके को तरस रहे फर्स्ट क्लास के 5 धुरंधर

नई दिल्ली. भारत में घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को सिलेक्शन का आधार माना जाता है. खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों का सिलेक्शन उनके घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर भी करता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंटरनेशनल क्रिकेटर्स को भी खाली समय में घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने की सलाह दे चुका है. इस कड़ी में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के खिलाफ सख्त कदम भी उठाए जा चुके हैं. Sat, 29 Aug 2026 17:31:29 +0530

  Videos
See all

राहुल गांधी के बयान पर आर-पार की जंग! | Jhooth Ki Goonj | BJP vs Congress | Gen-Z | PM Modi | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T13:15:44+00:00

UP Encounter Breaking News: UP में अभी-अभी बड़ा एनकाउंटर! UP News | UP Police | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T13:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers