Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood से मरने वालों की संख्या 600 पार, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

नेपाल में गत बुधवार को अचानक आई बाढ़ का पानी तो उतर गया है, लेकिन हृदय विदारक दृश्य लगातार सामने आ रहे हैं। अस्पतालों के बाहर बदहवास लोगों के कतार में खड़े होकर मृतकों की दीवारों पर चस्पा तस्वीरें देखने और परिजनों द्वारा कीचड़ एवं मलबे में अपने सामान की तलाश करने की तस्वीर आम है। एक महिला क्षतिग्रस्त इमारतों के पास से अपने एक बच्चे को ले जाती दिखी।

मलबे के बीच एक मृत कुत्ता पड़ा था। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, लापता लोगों के रिश्तेदारों की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं, जबकि बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश में मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। पानी, कीचड़ और मलबे के तेज बहाव ने बुधवार को नेपाल के कस्बों और गांवों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए और पनबिजली परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा।

अब देश इससे उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या शनिवार को 600 के पार पहुंच गई, जबकि 2,400 से अधिक लोग लापता हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच, बचाव दलों ने अपने त्वरित प्रयास के तहत लगभग 2,500 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इनमें 163 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। परिवारों को इलाज के लिए भर्ती घायल लोगों की सूची देखते हुए अस्पतालों के बाहर कतार में खड़े देखा जा सकता था। वे किसी परिचित को खोजने की उम्मीद में ध्यान से नाम और तस्वीरें देख रहे थे।

उन्हें जब बचे हुए लोगों में अपने प्रियजन नहीं मिलते, तो कई लोग भारी मन से एक दूसरी सूची मृतकों की तस्वीरों की ओर रुख करते हैं। इस बीच, बचावकर्मी चौबीस घंटे काम कर रहे हैं। वे कुछ जगहों पर बारिश का सामना करते हुए और दूसरी जगहों पर सूखती हुई कीचड़ को खोदते हुए उनलोगों की तलाश कर रहे हैं जो अब भी लापता हैं।

रात के अंधेरे में, नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने अपर त्रिशूली 3ए जलविद्युत परियोजना स्थल पर खुदाई करने वाली मशीनों से मिट्टी हटवाने के काम की निगरानी की। यहां विनाशकारी बाढ़ के बाद सौ से अधिक लोग एक सुरंग में फंस गए थे। समाचार पोर्टल ‘ऑनलाइन खबर’ के मुताबिक, नेपाली सेना ने सुरंग में फंसे 350 लोगों को पहले ही बचा लिया है।

मध्य नेपाल के गांवों में तबाही का मंजर साफ दिख रहा है। इमारतें कई फुट कीचड़ में दबी हुई हैं, गाड़ियां मलबे में धंसी हुई हैं और सड़कें एवं अन्य बुनियादी ढांचे पानी और मलबे के तेज बहाव में बह गए हैं। जो लोग बच गए हैं, उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रहने की जगह खोजना, चिकित्सा मदद लेना और मलबे से जो भी सामान बचाया जा सके, उसे बचाना है।

प्रभावित गांवों से दिल दहला देने वाले दृश्य सामने आए हैं। नुवाकोट जिले के देवीघाट गांव में लोग अपना सामान ढूंढने के लिए गहरे कीचड़ और मलबे के बीच उतरे। मलबे के बीच टूटी-फूटी इमारतें और उखड़े हुए बिजली के खंभे थे, जबकि गाड़ियां कीचड़ में दबी हुई थीं।

एक महिला बिखरे हुए मक्के के पास बैठी दिखी, जबकि एक दूसरी महिला, जिसने गोद में बच्चा ले रखा था, टूटी-फूटी इमारतों और एक मरे हुए कुत्ते के पास से गुजरती नजर आई। एक आदमी गैस सिलेंडर लिए मलबे से भरे इलाके से गुजरता दिखा। यह एकमात्र ऐसी चीज थी, जिसे वह मलबे से बचा पाया था।

आसमान से खींची गई तस्वीरों में से एक में उफनती नदी के किनारे क्षतिग्रस्त इमारतें दिखाई दीं, जो बाढ़ से हुई तबाही के बड़े पैमाने को दर्शाती हैं। त्रिशूली में, सेना का राहत शिविर आपदा से प्रभावित लोगों के लिए मदद का एक बड़ा केंद्र बन गया है। सेना के जवान बुजुर्गों और बच्चों की मदद करते हुए दिखे, जबकि अस्थायी चिकित्सा शिविरों में घायलों का इलाज किया जा रहा था।

इन शिविरों में लापता, मृत और बचाए गए लोगों के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। खोज और बचाव कार्यों के लिए 11,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें 5,000 से अधिक नेपाली सेना के जवान शामिल हैं। देश के मौसम विभाग ने मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

इसकी वजह से बचावकर्मियों के सामने आने वाली चुनौती और भी कठिन होने की आशंका है।

Continue reading on the app

Hong Kong में लोकतंत्र की मांग अब 'अपराध'? China के National Security Law के तहत एक्टिविस्ट दोषी करार

हांगकांग फ्री प्रेस (HKFP) की रिपोर्ट के मुताबिक, हांगकांग की एक्टिविस्ट चाउ हैंग-तुंग ने अधिकारियों पर लोकतांत्रिक आकांक्षाओं को असल में अपराध की श्रेणी में डालने का आरोप लगाया है। यह आरोप तब लगाया गया जब एक अदालत ने उन्हें और लोकतंत्र समर्थक दो अन्य साथियों को बीजिंग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दोषी ठहराया। HKFP के अनुसार, चाउ (जो अब भंग हो चुके 'हांगकांग अलायंस इन सपोर्ट ऑफ़ पैट्रियटिक डेमोक्रेटिक मूवमेंट्स ऑफ़ चाइना' की पूर्व नेता थीं) को अनुभवी एक्टिविस्ट ली चेउक-यान और अल्बर्ट हो के साथ बीजिंग द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सरकार विरोधी गतिविधियों (सबवर्ज़न) को बढ़ावा देने का दोषी ठहराया गया। मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र ने इन दोषियों को ठहराए जाने की आलोचना की है, जबकि हांगकांग के अधिकारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। ये तीनों वेस्ट कॉव्लून लॉ कोर्ट्स बिल्डिंग में नेशनल सिक्योरिटी जजों की एक बेंच के सामने सज़ा कम करने की अपील वाली सुनवाई के लिए पेश हुए।

इसे भी पढ़ें: Hong Min Gi Controversy: इन्फ्लुएंसर ने होंग मिंगी पर लगाए मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप, एजेंसी ने नकारा

कोर्ट ने कहा कि दो हफ़्ते के अंदर सज़ा सुनाए जाने की उम्मीद है। चाउ को लगभग चार साल से हिरासत में रखा गया है, जबकि ली भी लगभग चार साल से कस्टडी में हैं और हो को करीब साढ़े तीन साल से हिरासत में रखा गया है। खुद को बैरिस्टर बताते हुए, चाउ ने अपना बचाव पक्ष रखने वाला बयान पढ़ने की कोशिश की, लेकिन हाई कोर्ट के जज एलेक्स ली ने उन्हें रोक दिया। कोर्ट के 206 पन्नों के फैसले का ज़िक्र करते हुए, उन्होंने तर्क दिया कि इसका नतीजा असल में यह है कि "लोकतंत्र के लिए कोशिश करना एक अपराध है।

इसे भी पढ़ें: Hong Min Gi Controversy: इन्फ्लुएंसर ने होंग मिंगी पर लगाए मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप, एजेंसी ने नकारा

चाउ ने बीजिंग द्वारा थोपे गए राजनीतिक सिस्टम की आलोचना करते हुए कहा कि किसी राजनीतिक पार्टी का यह दावा करना कि सिर्फ़ उसी का अधिकार है, खुद को लोगों का प्रतिनिधि बताना और नागरिकों से उसके शासन को मानने की मांग करना स्वीकार्य नहीं है। जज ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा कि वह ऐसी दलीलें किसी और मौके पर दे सकती हैं। चाउ ने आगे चेतावनी दी कि जो लोग मानते हैं कि मुख्य भूमि चीन को एक-पार्टी शासन से हट जाना चाहिए, उनके पास अब अपनी बात कहने के लिए बहुत कम गुंजाइश बची है, जैसा कि HKFP ने बताया है।
 
उन्होंने तर्क दिया कि जिसे वह "कानून" का यह रूप कहती हैं, उसके तहत सिर्फ़ ऐसी राजनीतिक सोच रखना भी गैर-कानूनी माना जा सकता है। वकील एरिक शुम ने हो के गुनाह कबूलने के बाद उनकी सज़ा में 20-25% की कमी करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कथित उकसावे से हुए असल नुकसान की हद सज़ा तय करते समय एक अहम बात होनी चाहिए, जैसा कि HKFP ने बताया है।

Continue reading on the app

  Sports

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल से पहले नॉर्थ जोन को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज हो सकता है बाहर

yash dhull injured: नॉर्थ जोन के बल्लेबाज यश धुल के साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में खेलने पर संकट मंडरा रहा है. उन्हें ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग चोट होने की आशंका है. धुल के बाहर होने पर सनत सांगवान की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है, जबकि उदय सहारन को टीम में शामिल किया गया है. Sat, 29 Aug 2026 18:49:59 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: Dalit की Debate में युवा ने Reservation का कौन सा सवाल कर दिया? | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T13:41:51+00:00

Nepal Flood Update: तिब्बत में एक और झील टूटी? नेपाल में आज की रात भारी! | Tibet Flood| Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T13:42:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers