Raksha Bandhan 2026: राखी पर चाहिए परफेक्ट मेकअप? पूरे दिन फ्रेश दिखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने तक सीमित नहीं होता, बल्कि पूरे दिन रिश्तेदारों से मिलना-जुलना, पूजा, फोटो सेशन और कई बार बाहर घूमने का भी प्लान बन जाता है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि उसका मेकअप सुबह तैयार होने के बाद शाम तक भी दमकता हुआ दिखाई दे। लेकिन इन दिनों होने वाली गर्मी, उमस और पसीने की वजह से इसे मेंटेन कर पाना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका मेकअप पूरे दिन बिना बार-बार टचअप किए टिका रहे, तो यहां बताए जा रहे प्रॉपर मेकअप स्टेप्स फॉलो कर सकती हैं।
स्किन को बनाएं कूल
मेकअप करने से पहले चेहरे पर 2-3 मिनट तक ठंडे पानी की पट्टी या आइस रोलर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन के पोर्स थोड़े टाइट महसूस होते हैं और पसीना भी अपेक्षाकृत कम आता है। इसके बाद हल्का मॉयश्चराइजर लगाकर मेकअप शुरू करें।
अपनाएं लेयरिंग तकनीक
लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप का मतलब, एक साथ ज्यादा प्रोडक्ट अप्लाई करना नहीं, बल्कि मेकअप की लाइट लेयर बनाने से होता है। फाउंडेशन की एक मोटी परत लगाने की बजाय दो पतली परतें लगाएं। इससे मेकअप ज्यादा नेचुरल लगेगा और जल्दी मेल्ट भी नहीं होगा।
क्रीम-पावडर का रखें बैलेंस
अगर आप ब्लश या कंटूर का इस्तेमाल करती हैं, तो पहले लाइट क्रीम प्रोडक्ट्स लगाएं और उसके ऊपर उसी कलर का पावडर प्रोडक्ट सेट करें। इससे मेकअप की पकड़ मजबूत होती है और शेड लंबे समय तक बना रहता है।
ये भी पढ़े-ः Mawa Gujiya Recipe: रक्षाबंधन पर घर में बनाएं खस्ता मावा गुजिया, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भूल जाएंगे
मेकअप के बीच करें सेटिंग स्प्रे
ज्यादातर महिलाएं सेटिंग स्प्रे सिर्फ मेकअप के लास्ट में लगाती हैं। लेकिन लॉन्ग लास्टिंग मेकअप के लिए बेस तैयार होने के बाद भी हल्का सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल करना इफेक्टिव हो सकता है। इससे मेकअप की हर लेयर बेहतर तरीके से सेट होती है।
ऐसे करें लिप्स मेकअप
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को हल्के स्क्रब से साफ करें। फिर लिप लाइनर से पूरे होंठ भरें और उसके ऊपर लिपस्टिक लगाएं। चाहें तो एक टिश्यू रखकर हल्का कॉम्पैक्ट पावडर लगाएं और फिर दूसरी परत लगाएं। इससे लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहती है।
टचअप किट साथ रखें
रक्षाबंधन पर अगर कहीं घूमने जाने का प्लान कर रही हैं तो अपने पर्स में एक छोटा टचअप किट जरूर रखें। इसमें कॉम्पैक्ट पावडर, लिपस्टिक, ब्लॉटिंग पेपर और कॉटन बड्स रखें। इससे जरूरत पड़ने पर बिना पूरा मेकअप बिगाड़े लुक को तुरंत फ्रेश किया जा सकता है।
पसीना आए तो रगड़ें नहीं
अगर चेहरे पर पसीना आए, तो टिश्यू से रगड़ने की बजाय हल्के हाथ से थपथपाकर सुखाएं। रगड़ने से फाउंडेशन और कंसीलर हट सकता है, जबकि हल्के से दबाने पर मेकअप सुरक्षित रहता है।
इस बात का रखें ध्यान
मेकअप तभी खूबसूरत लगता है, जब चेहरा आत्मविश्वास और मुस्कान से भरा हो। इसलिए बहुत ज्यादा प्रोडक्ट लगाने की बजाय अपनी स्किन के अनुसार हल्का और आरामदायक मेकअप चुनें। सही तकनीक और मेकअप स्टेप्स अपनाकर आप रक्षाबंधन के पूरे दिन अपना लुक फ्रेश, और अट्रैक्टिव बनाए रख सकती हैं।
Nepal Floods: Rajasthan सरकार ने प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए जारी किए Helpline नंबर
राजस्थान सरकार ने बुधवार को नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर नेपाल की यात्रा कर रहे राज्य के लोगों की जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि नेपाल की यात्रा पर गए राजस्थान के किसी निवासी के संबंध में जानकारी या सहायता के लिए परिजन राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के टोल-फ्री नंबर 1070 और 112 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 0141-2851960, 0141-2385776, 0141-2385777, 0141-2227296, 0141-2927392 और 0141-2227603 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: India-Nepal Relations: मुश्किल घड़ी में PM Modi ने बढ़ाया हाथ, Nepal PM ने कहा- शुक्रिया
विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संबंधित जानकारी आईपी नंबर 28888 या ई-मेल के माध्यम से भी साझा की जा सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi









