US के नेशनल इमरजेंसी ऐलान से चमके ये 4 Power Equipment Stocks, चीन पर एक्शन से मिलेगा फायदा?
Power Equipment Stocks: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 27 अगस्त को GE Vernova T&D India Ltd., CG Power and Industrial Solutions Ltd., TD Power Systems Ltd. और Hitachi Energy India Ltd. के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली. इन कंपनियों के शेयर में यह तेजी अमेरिका की ओर से बल्क-पावर सिस्टम की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा के बाद आई है.
आखिर क्या है अमेरिका का नया आदेश?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश में बने कुछ पावर-ग्रिड इक्विपमेंट की खरीद और आयात पर रोक लगाने वाले एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है. यह आदेश विदेश में बने उन उपकरणों और उनसे जुड़े सॉफ्टवेयर पर लागू होता है, जो अमेरिकी पावर-ग्रिड की राष्ट्रीय सुरक्षा, साइबर सुरक्षा या कामकाज में रिस्क पैदा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी भी हुई मजबूत; एक साल में सिल्वर ने दिया 76% से ज्यादा रिटर्न
किन इक्विपमेंट्स पर होगा असर?
इस ऑर्डर के दायरे में कई तरह के इक्विपमेंट्स आते हैं. जैसे सबस्टेशन ट्रांसफॉर्मर, ग्रिड-कनेक्टेड इनवर्टर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, जनरेटर, टर्बाइन, हाई वोल्टेज सर्किट ब्रेकर और इंडस्ट्रियल कंट्रोल सिस्टम. हालांकि ऐसे इक्विपमेंट्स और वेंडरों की सटीक सूची को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुआ है. क्योंकि अमेरिकी उर्जा मंत्री को उन खास चीजों और सप्लायर की पहचान करने का काम सौपा गया है जिनसे सिक्योरिटी रिस्क हो सकात है.
क्या है इस फैसले के पीछे का उद्देश्य?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम खासतौर पर अमेरिका के पावर-ग्रिड इक्विपमेंट सप्लाई चेन में चीन की मौजूदगी को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है. इस फैसले से उन भारतीय कंपनियों को फायदा मिल सकता है, जो अमेरिका को अपना एक्सपोर्ट बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं. जानकारों के मुताबिक, इन पाबंदियों का दायरा ट्रांसफॉर्मर, जनरेटर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, ग्रिड-कनेक्टेड इन्वर्टर और टर्बाइन के साथ-साथ इनसे जुड़े सॉफ्टवेयर और डिजिटल क्षमताओं तक भी बढ़ सकता है.
भारतीय कंपनियों के लिए यह खबर अच्छी क्यों है?
इस घटनाक्रम को उन भारतीय पावर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर्स के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है जिनकी पहले से ही अमेरिका में मौजूदगी है या जो वहां अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं. चीनी सप्लायर्स पर लगी पाबंदियों से भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए कॉम्पिटिशन कम होने की उम्मीद है, जिससे इन कंपनियों की सीधे तौर पर फायदा हो सकता है.
किन कंपनियों को मिल सकता है सबसे ज्यादा फायदा?
मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो GE Vernova T&D India, हिताची एनर्जी इंडिया (Hitachi Energy India), सीजी पावर (CG Power), TD पावर सिस्टम्स (TD Power Systems) और APAR Industries जैसी कंपनियां इस डेवलपमेंट से खासतौर पर फायदा उठा सकती हैं. ये सभी कंपनियां अमेरिकी बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं.
यह भी पढ़ें- Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24,277 के पार
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.
सोना सस्ता होने वाला है! 15% से घटकर 6% हो सकती है इंपोर्ट ड्यूटी, जानिए कितनी गिरेंगी कीमतें
Gold Import Duty Cut News: सोना खरीदने वालों के लिए जल्द ही एक बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। सरकार सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% करने की तैयारी में है। अगर यह फैसला लागू होता है, तो सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। जानिए इस कटौती से सर्राफा बाजार और आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol







