राजस्थान हाईकोर्ट के भीतर कथित प्रशासनिक अव्यवस्था, पक्षपात और न्यायिक कार्यप्रणाली को लेकर उठा विवाद अब देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था के दरवाजे तक पहुंच गया है। हम आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ एक के बाद एक तीन पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें तत्काल राजस्थान से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है। इस असाधारण न्यायिक टकराव ने न्यायपालिका के गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
रिपोर्टों के मुताबिक, जस्टिस संदीप मेहता ने 2, 10 और 17 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को तीन पत्र लिखे। इनमें उन्होंने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पर पद के कथित दुरुपयोग, गंभीर कुप्रशासन, प्रशासनिक मनमानी और कुछ मामलों में पक्षपात जैसे आरोप लगाए। जस्टिस संदीप मेहता का कहना है कि राजस्थान हाईकोर्ट के अनेक न्यायाधीशों ने उनके राजस्थान दौरों के दौरान जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के व्यवहार और कार्यशैली को लेकर उनसे गहरी नाराजगी जाहिर की।
जस्टिस संदीप मेहता ने अपने पत्रों में आरोप लगाया कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने कई मौकों पर ऐसे अधिकारों का इस्तेमाल किया, जो संस्था के नेतृत्वकर्ता के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं बताए जा सकते। उन्होंने कथित तौर पर जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की न्यायिक कार्यप्रणाली को लेकर मिली शिकायतों का भी जिक्र किया और कहा कि प्रथम दृष्टया कुछ मामलों में उनकी निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा को लेकर सवाल खड़े होते हैं।
विवाद का एक बड़ा पहलू जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा का करीब दस महीने से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर बने रहना भी है। जस्टिस संदीप मेहता ने इसे असामान्य रूप से लंबी अवधि बताते हुए राजस्थान हाईकोर्ट में किसी अन्य हाईकोर्ट से नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायतों में यह भी सवाल उठाया कि जब जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा 26 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, तो उन्हें पद पर बने रहने देने का औचित्य क्या है।
10 अगस्त के पत्र में जस्टिस संदीप मेहता ने कथित पक्षपात, कुछ वकीलों को कथित तौर पर विशेष लाभ मिलने और रोस्टर के दुरुपयोग से जुड़े कुछ उदाहरणों का उल्लेख किया। वहीं 17 अगस्त के पत्र में उन्होंने कथित “गंभीर कुप्रशासन” और “बेहद संदिग्ध गतिविधियों” का मुद्दा दोहराते हुए मुख्य न्यायाधीश से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
जस्टिस संदीप मेहता ने यह भी आरोप लगाया कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अपने साथी न्यायाधीशों को प्रतिशोधात्मक कार्रवाई, यहां तक कि स्थानांतरण की धमकी देते रहे और कथित तौर पर मुख्य न्यायाधीश के साथ अपनी निकटता का हवाला देते थे। उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट के एक मौजूदा न्यायाधीश जस्टिस उमा शंकर व्यास की शिकायत का भी जिक्र किया, जिसमें उनकी पत्नी जो जिला न्यायपालिका की वरिष्ठ अधिकारी हैं, उनके प्रति कथित प्रतिशोधात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया था।
जोधपुर में नए कोर्ट भवन के उद्घाटन को कथित तौर पर व्यक्तिगत इच्छा और मनमर्जी के कारण रोकने का मामला भी पत्रों में उठाया गया है। आरोप है कि इस फैसले से संस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा।
हालांकि, इन गंभीर आरोपों के बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी न्यायाधीश के खिलाफ लगाए गए आरोपों का फैसला मीडिया या सार्वजनिक बहस के जरिए नहीं किया जा सकता। उन्होंने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा से जवाब मांग लिया है और कहा है कि जस्टिस संदीप मेहता की शिकायतों की जांच स्थापित संस्थागत प्रक्रिया के तहत की जा रही है।
CJI ने अपने सार्वजनिक बयान में कहा है कि किसी न्यायाधीश के खिलाफ आरोप लगाए जाने भर से उन्हें दोषी नहीं माना जा सकता। संबंधित न्यायाधीश को अपना पक्ष रखने का पूरा और निष्पक्ष अवसर मिलना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश ने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट व्यक्तिगत शिकायतों को मीडिया में चल रहे परस्पर दावों के आधार पर तय नहीं होने देगा।
हम आपको बता दें कि स्थापित प्रक्रिया के तहत यदि किसी न्यायाधीश के जवाब को असंतोषजनक पाया जाता है और आरोप इतने गंभीर हों कि विस्तृत जांच जरूरी हो, तो मुख्य न्यायाधीश की ओर से न्यायाधीशों की एक आंतरिक समिति गठित की जा सकती है। फिलहाल CJI सूर्यकांत ने कहा है कि मामला उचित स्तर पर विचाराधीन है और कोई भी निर्णय जस्टिस संदीप मेहता द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री तथा जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के जवाब, दोनों पर विचार करने के बाद ही लिया जाएगा।
बहरहाल, राजस्थान हाईकोर्ट के भीतर शुरू हुआ यह विवाद अब केवल दो न्यायाधीशों के बीच मतभेद का मामला नहीं रह गया है। आरोप सीधे न्यायिक प्रशासन, संस्थागत नेतृत्व और हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब निगाहें जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के जवाब और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट की संस्थागत प्रक्रिया पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में यह तय होगा कि मामला आंतरिक जांच तक पहुंचता है या संस्थागत स्तर पर कोई प्रशासनिक समाधान निकाल लिया जाता है।
रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने तक सीमित नहीं होता, बल्कि पूरे दिन रिश्तेदारों से मिलना-जुलना, पूजा, फोटो सेशन और कई बार बाहर घूमने का भी प्लान बन जाता है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि उसका मेकअप सुबह तैयार होने के बाद शाम तक भी दमकता हुआ दिखाई दे। लेकिन इन दिनों होने वाली गर्मी, उमस और पसीने की वजह से इसे मेंटेन कर पाना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका मेकअप पूरे दिन बिना बार-बार टचअप किए टिका रहे, तो यहां बताए जा रहे प्रॉपर मेकअप स्टेप्स फॉलो कर सकती हैं।
स्किन को बनाएं कूल मेकअप करने से पहले चेहरे पर 2-3 मिनट तक ठंडे पानी की पट्टी या आइस रोलर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन के पोर्स थोड़े टाइट महसूस होते हैं और पसीना भी अपेक्षाकृत कम आता है। इसके बाद हल्का मॉयश्चराइजर लगाकर मेकअप शुरू करें।
अपनाएं लेयरिंग तकनीक लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप का मतलब, एक साथ ज्यादा प्रोडक्ट अप्लाई करना नहीं, बल्कि मेकअप की लाइट लेयर बनाने से होता है। फाउंडेशन की एक मोटी परत लगाने की बजाय दो पतली परतें लगाएं। इससे मेकअप ज्यादा नेचुरल लगेगा और जल्दी मेल्ट भी नहीं होगा।
क्रीम-पावडर का रखें बैलेंस अगर आप ब्लश या कंटूर का इस्तेमाल करती हैं, तो पहले लाइट क्रीम प्रोडक्ट्स लगाएं और उसके ऊपर उसी कलर का पावडर प्रोडक्ट सेट करें। इससे मेकअप की पकड़ मजबूत होती है और शेड लंबे समय तक बना रहता है।
मेकअप के बीच करें सेटिंग स्प्रे ज्यादातर महिलाएं सेटिंग स्प्रे सिर्फ मेकअप के लास्ट में लगाती हैं। लेकिन लॉन्ग लास्टिंग मेकअप के लिए बेस तैयार होने के बाद भी हल्का सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल करना इफेक्टिव हो सकता है। इससे मेकअप की हर लेयर बेहतर तरीके से सेट होती है।
ऐसे करें लिप्स मेकअप लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को हल्के स्क्रब से साफ करें। फिर लिप लाइनर से पूरे होंठ भरें और उसके ऊपर लिपस्टिक लगाएं। चाहें तो एक टिश्यू रखकर हल्का कॉम्पैक्ट पावडर लगाएं और फिर दूसरी परत लगाएं। इससे लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहती है।
टचअप किट साथ रखें रक्षाबंधन पर अगर कहीं घूमने जाने का प्लान कर रही हैं तो अपने पर्स में एक छोटा टचअप किट जरूर रखें। इसमें कॉम्पैक्ट पावडर, लिपस्टिक, ब्लॉटिंग पेपर और कॉटन बड्स रखें। इससे जरूरत पड़ने पर बिना पूरा मेकअप बिगाड़े लुक को तुरंत फ्रेश किया जा सकता है।
पसीना आए तो रगड़ें नहीं अगर चेहरे पर पसीना आए, तो टिश्यू से रगड़ने की बजाय हल्के हाथ से थपथपाकर सुखाएं। रगड़ने से फाउंडेशन और कंसीलर हट सकता है, जबकि हल्के से दबाने पर मेकअप सुरक्षित रहता है।
इस बात का रखें ध्यान मेकअप तभी खूबसूरत लगता है, जब चेहरा आत्मविश्वास और मुस्कान से भरा हो। इसलिए बहुत ज्यादा प्रोडक्ट लगाने की बजाय अपनी स्किन के अनुसार हल्का और आरामदायक मेकअप चुनें। सही तकनीक और मेकअप स्टेप्स अपनाकर आप रक्षाबंधन के पूरे दिन अपना लुक फ्रेश, और अट्रैक्टिव बनाए रख सकती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन में तभी सुधार हो सकता है जब देश उन खेलों में भी अपनी भागीदारी बढ़ाए, जिनमें उसने अतीत में हिस्सा नहीं लिया है। Thu, 27 Aug 2026 13:24:02 +0530