Responsive Scrollable Menu

Goa EDC ने दर्ज किया 128 करोड़ का राजस्व, सीएम Pramod Sawant ने दी मुनाफे की जानकारी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के उद्यमिता परिवेश में आर्थिक विकास निगम (ईडीसी) की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में इसने करीब 128 करोड़ रुपये का राजस्व और 69 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया है। सरकार द्वारा संचालित ईडीसी गोवा में उद्यमिता एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। सावंत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर ईडीसी लिमिटेड की 409वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करने की बुधवार रात जानकारी दी।

इस बैठक में ‘टर्म लोन’ को मंजूरी देने सहित कई नीतिगत और वित्तीय फैसले लिए गए। उन्होंने लिखा, ‘‘ निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 में निगम के करीब 128 करोड़ रुपये का राजस्व और लगभग 69 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज करने के एकीकृत वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी। ’’ मुख्यमंत्री ने गोवा के उद्यमिता परिवेश में निरंतर योगदान के लिए ईडीसी के दल एवं अधिकारियों के प्रयासों की सराहना भी की।

बैठक में ‘मुख्यमंत्री संशोधित ब्याज छूट योजना’ की भी समीक्षा की गई।

Continue reading on the app

UPTET 2026 Result जारी, UPESSC परीक्षा में 13.3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पास हुए

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 13.3 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर उत्तीर्ण प्रतिशत 80.07 प्रतिशत, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85 प्रतिशत रहा।

यूपीईएसएससी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा दो और तीन जुलाई को प्रतिदिन दो पालियों में तथा चार जुलाई को एक पाली में आयोजित की गई थी। इस तरह 60 जिलों के 955 केंद्रों पर कुल पांच पालियों में परीक्षा हुई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पंजीकरण को देखते हुए परीक्षा तीन दिनों में आयोजित की गई थी।

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 Remedies: रक्षाबंधन पर धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी Maa Lakshmi की विशेष कृपा

परीक्षा के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। बयान के मुताबिक, प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 5,71,435 यानी 80.07 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए और इनमें से 7,59,513 यानी 71.85 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।

इसे भी पढ़ें: US Sanctions के बीच Iran की बड़ी धमकी, Middle East में तनाव बढ़ा तो होंगे 'गंभीर परिणाम'

परीक्षा में शामिल कार्यरत शिक्षकों में प्राथमिक स्तर पर 1,22,405 अभ्यर्थियों में से 93,387 (76.29 प्रतिशत) तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 1,46,394 अभ्यर्थियों में से 1,13,384 (77.45 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए। आयोग ने बताया कि परिणाम परीक्षा अधिसूचना में निर्धारित तुलनात्मक मूल्यांकन या सामान्यीकरण प्रक्रिया के तहत तैयार किया गया है। कुमार ने कहा कि आयोग ने 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों वाली परीक्षा को निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘परिणाम अधिसूचना में निर्धारित तुलनात्मक मूल्यांकन प्रक्रिया का पालन करते हुए तैयार किया गया है।’’ अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Nepal Flood Crisis: Bihar - Nepal Border पहुंचे Samrat Choudhary #nepalflood #biharflood #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T10:43:21+00:00

राहुल कभी तो प्रियंका गांधी से राखी बंधवाते..बहन की रक्षा का वचन देकर दिखाएं - Avimukteshwaranand ji #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T10:46:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers