Responsive Scrollable Menu

Sambhal Violence के मास्टरमाइंड Sharik Sata के खिलाफ Interpol ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

उत्तर प्रदेश में 24 नवंबर 2024 को संभल में हुई हिंसा के कथित मास्टरमाइंड और भगोड़े गैंगस्टर शारिक साटा के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संवाददाताओं को बताया कि 24 नवंबर, 2024 की हिंसा के मुख्य मास्टरमाइंड शारिक साटा को पूर्व में अदालत ने भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था और उसकी संपत्ति की कुर्की के लिए कार्यवाही शुरू कर दी थी।

बिश्नोई अब बिजनौर के एसपी हैं। बिश्नोई ने बताया कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उप्र पुलिस ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था। पुलिस के अनुसार, साटा फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भाग गया था और उसके परिवार के सदस्य भी अक्सर वहां यात्रा करते रहे हैं।

पुलिस ने उस पर लगातार नजर बनाए रखी और सीबीआई को एक विस्तृत दस्तावेज सौंपा। इसके बाद सीबीआई ने इंटरपोल के साथ समन्वय कर ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी कराया। बिश्नोई ने कहा, अब वह जिस भी देश में है, वहां से उसे गिरफ्तार करने और प्रत्यर्पित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसे 24 नवंबर की घटना के साथ-साथ उसके खिलाफ पहले से दर्ज 55 से 60 अन्य आपराधिक मामलों के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े।

संभल में 24 नवंबर 2024 को तनाव पैदा हो गया था, जब शाही जामा मस्जिद के अदालत के आदेश पर किए गए सर्वेक्षण के दौरान प्रदर्शनकारी स्थानीय लोग सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए थे, क्योंकि दावा किया गया था कि उस स्थान पर पहले एक हरिहर मंदिर था। अशांति में चार लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। जांच के दौरान, शारिक साटा मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उभरा।

बिश्नोई ने कहा, साटा के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ पहले ही जारी किया जा चुका है। ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस इंटरपोल की ओर से दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से किया गया एक अंतरराष्ट्रीय अनुरोध है, ताकि अभियोजन या सजा के लिए वांछित व्यक्ति का पता लगाया जा सके और उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस के अनुसार, साटा विदेश से संचालन करते हुए पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तर प्रदेश में वाहन चोरी सहित कई संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।

Continue reading on the app

Brij Bhushan Sharan Singh ने Baba Ramdev पर साधा निशाना, स्वदेशी अभियान पर उठाए सवाल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को योग गुरु बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मूल रूप से स्वदेशी के नाम पर शुरू किया गया अभियान अब नकली उत्पादों और विदेशी सामानों तक फैल गया है। सिंह ने रामदेव को विरोध प्रदर्शन करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर योग गुरु आंदोलन शुरू करने का इरादा रखते हैं, तो उन्हें इस बार निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए और ‘‘एक आदमी की तरह’’ ऐसा करना चाहिए। जिला मुख्यालय के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सिंह ने बाबा रामदेव के आंदोलन के संबंध में एक प्रश्न पर कहा कि रामदेव ने स्वदेशी के मुद्दे को उठाना शुरू किया था, इसलिए, उनका आंदोलन उचित था।

हालांकि, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रामदेव अब ‘विदेशी’ अधोवस्त्र भी बनाने लगे हैं। सिंह ने रामदेव के पिछले विरोध प्रदर्शनों को याद करते हुए कहा कि इस बार उनसे कहा जाना चाहिए कि वह सिंदूर लगाकर और सलवार पहनकर न आएं। सिंह ने यह भी दावा किया कि देश में नकली घी के प्रचलन को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं और उन्होंने इसके लिए रामदेव को जिम्मेदार ठहराया।

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा का 9cm से टूटा दिल, लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे पायदान पर रहे; कौन बना नंबर-1?

नीरज चोपड़ा मात्र 9 सेंटीमीटर के अंतर से लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे पायदान पर रहे। हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले श्रीलंका के रुमेश पथिरगे ने यहां एक बार फिर बाजी मारी। Sat, 22 Aug 2026 06:30:16 +0530

  Videos
See all

Cancer Injection Black Market | Rajasthan News: Bikaner की दवाएं, Delhi में Black Marketing! News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T01:01:52+00:00

Rahul Gandhi: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' अभियान में लेंगे हिस्सा| #viral #shorts #ytshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T01:01:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers