Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: आज शनिवार को शनिदेव की रहेगी इन राशियों पर दया-दृष्टि, नौकरी-बिजनेस में होगा बड़ा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 22 अगस्त 2026 को शनिवार के दिन श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. दशमी के दिन से ही आपको एकादशी व्रत के लिए सात्विकता का पालन करना होगा. आज का दिन ज्योतिषीय नजर से मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्र अच्छे अवसर लेकर आएंगे. आज पूरे दिन दशमी तिथि रहेगी. नक्षत्रों की बात करें तो आज दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक ज्येष्ठ नक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है. इसके पश्चाच मूला नक्षत्र शुरू हो जाएगा. साथ ही चंद्रमा दोपहर 2 बजकर 49 मिनट के बाद वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे.
आज राशियों पर न्याय के देवता शनि की कृपा रहने वाली है. उनकी कृपा-दृष्टि से सभी को नए अवसर प्राप्त होंगे. शनिवार के दिन उनकी पूजा करनी चाहिए और तेल का दान करना चाहिए. आज सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए. साथ ही दान भी करना चाहिए. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल और राशिनुसार उपाय.
पढ़ें आज का राशिफल 22 अगस्त 2026 (Today Horoscope 22 August 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज के दिन अपने प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज प्रगति का योग बन रहा है. आज मान सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. इन लोगों का संतान से मन प्रसन्न रहेगा. आज पदोन्नत हो सकते हैं और भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.
- सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
- उपाय- सूर्य देव की आराधना करें
- शुभ अंक- 1
- लक रंग- लाल
- लक मीटर- 7
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से धन लाभ होगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. आज नया वाहन खरीद सकते हैं और समस्याओं का समाधान होगा. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज यात्रा और तीर्थाटन का लाभ मिलेगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
- उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 8
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों की धन की स्थिति आज अच्छी होगी. आज इन्हें रुका हुआ धन मिलेगा और प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में शुभ कार्य होगा. आज रोजगार के अवसर मिलेंगे. आज इनकी माली हालत अच्छी होगी.
- सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
- उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- सी ग्रीन
- लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों की आज के दिन ऊर्जा सही दिशा में लगाना फायदेमंद साबित होगा. आज इन्हें बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज मन प्रसन्न रहेगा, रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
- सावधानी- आलस्य से दूर रहें
- उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें-Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आपको मान सम्मान मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी और कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आज साहित्यिक जगत से लाभ होगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- सोच समझकर काम करें
- उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- मैरून
- लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज इन्हें मान सम्मान मिलेगा. आज आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. जमीन खरीदने का योग बन रहा है. आज छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
- उपाय- गणेश जी की आराधना करें
- पंचमेवा की खीर से हवन करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों के मान सम्मान में आज के दिन वृद्धि होगी. आज इन्हें अपने रोजगार से लाभ मिलेगा. आज आयात-निर्यात का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.
- सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
- उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
- सफेद वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज इन्हें पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है. आज माली स्थिति में सुधार होगा. आज नौकरी मिल सकती है. इन्हें प्रमोशन मिल सकता है और परिवार में शुभ कार्य होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
खान-पान में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है. आज जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.
- सावधानी- अधिक खर्च से बचें
- उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन मिलेगा. आज महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. लेखन कार्य से धन मिलेगा. आज पत्नी से अनबन हो सकती है. नेत्र की पीड़ा हो सकती है और अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें. आज माली हालत अच्छी होगी.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
- उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- हल्का ग्रे
- लक मीटर- 8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज इनके लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और दूर देश की यात्रा होगी. आज व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. शनिवार का दिन छात्रों और खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ है.
- सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 6
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में आकर कोई काम न करें. वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. आज अपने समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा.
- सावधानी- आलस्य से दूर रहें
- उपाय- पीला वस्त्र दान करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- पिंक
- लक मीटर- 7
Aaj Ka Panchang 22 August 2026: आज दशमी के दिन ज्येष्ठ नक्षत्र, विष्कुंभ योग का प्रभाव रहेगा, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 22 August 2026: पंचांग हिंदू धर्म का एक प्रमुख ग्रंथ माना जाता है. हर दिन का, हर सप्ताह, हर महीने और हर वर्ष का पंचांग ग्रहों की स्थिति व दृष्टि से अलग-अलग होता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं जिनमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी उपलब्ध होती है. आज 22 अगस्त 2026, शनिवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. दशमी तिथि आज रात (23 अगस्त) 2 बजे तक रहेगी. इसके पश्चात एकादशी तिथि लग जाएगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज दिशा शूल पूर्व दिळशा में रहने वाला है. इसलिए, आज के दिन आपको इस दिशा में जाने से बचना चाहिए. चलिए अब जानते हैं आज का पंचांग विस्तार से.
पढ़ें आज का पंचांग 22 अगस्त 2026
- तारीख- 22 अगस्त 2026
- दिन- शनिवार
- तिथि- दशमी
- नक्षत्र- ज्येष्ठा
- योग- विष्कुंभ योग
- सूर्योदय- सुबह 5:53 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:54 बजे
- करण- तैतिल, गर
- चंद्रमा- वृश्चिक राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:57 से दोपहर 12:49 तक
- राहुकाल- 9:08 से दोपहर 10:46 तक
- दिशा शूल- पूर्व
- दिशा शूल उपाय- घर से तिल या चना खाकर निकलें
ये भी पढ़ें- Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
आज का महामंत्र
ऊं शं शनैश्चराय नमः
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक उसके बाद धनु राशि में गोचर होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
| सूर्योदय | आज सुबह 5 बजकर 53 पर हुआ है |
| सूर्यास्त | आज शाम 06 बजकर 54 मिनट पर होगा |
| चंद्रोदय | 22 अगस्त दोपहर 02:51 बजे पर होगा |
| चंद्र अस्त | 23 अगस्त को सुबह 01:27 मिनट पर होगा |
आज का शुभ समय
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04:24 मिनट से सुबह 05:09 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 11:57 से दोपहर 12:49 मिनट तक |
आज का अशुभ समय
| राहुकाल | सुबह 09 बजकर 8 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक |
| यम गण्डक | दोपहर 01:52 से दोपहर 03:27 बजे तक रहेगा |
| गुलिक काल | सुबह 05:54 मिनट से सुबह 07:30 मिनट तक रहेगा |
| आज का दुर्मुहूर्त | सुबह 05:54 मिनट से सुबह 06:45 मिनट तक |
आपका दिन मंगलमय हो...
ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: 12 साल बाद गुरु का सिंह राशि में गोचर, वृश्चिक तुला समेत इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











