Brij Bhushan Sharan Singh ने Baba Ramdev पर साधा निशाना, स्वदेशी अभियान पर उठाए सवाल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को योग गुरु बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मूल रूप से स्वदेशी के नाम पर शुरू किया गया अभियान अब नकली उत्पादों और विदेशी सामानों तक फैल गया है। सिंह ने रामदेव को विरोध प्रदर्शन करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर योग गुरु आंदोलन शुरू करने का इरादा रखते हैं, तो उन्हें इस बार निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए और ‘‘एक आदमी की तरह’’ ऐसा करना चाहिए। जिला मुख्यालय के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सिंह ने बाबा रामदेव के आंदोलन के संबंध में एक प्रश्न पर कहा कि रामदेव ने स्वदेशी के मुद्दे को उठाना शुरू किया था, इसलिए, उनका आंदोलन उचित था।
हालांकि, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रामदेव अब ‘विदेशी’ अधोवस्त्र भी बनाने लगे हैं। सिंह ने रामदेव के पिछले विरोध प्रदर्शनों को याद करते हुए कहा कि इस बार उनसे कहा जाना चाहिए कि वह सिंदूर लगाकर और सलवार पहनकर न आएं। सिंह ने यह भी दावा किया कि देश में नकली घी के प्रचलन को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं और उन्होंने इसके लिए रामदेव को जिम्मेदार ठहराया।
Karnataka Cabinet ने KPSC Chairman साहूकार के निलंबन की सिफारिश की
कर्नाटक कैबिनेट ने शुक्रवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत से कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) के अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. साहूकार को निलंबित करने की सिफारिश करने का फैसला किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह फैसला कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा साहूकार के पहले के निलंबन को रद्द करने और उन्हें बहाल करने का निर्देश दिए जाने के कुछ दिन बाद लिया गया है।
हालांकि, अदालत ने यह भी कहा है कि अगर तय संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया जाए, तो नई कार्यवाही शुरू करने की गुंजाइश बनी रहेगी। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 317(2) के तहत राज्यपाल, मंत्रिपरिषद की पूर्व सहायता और सलाह के बिना स्वतंत्र रूप से साहूकार को निलंबित नहीं कर सकते। साहूकार को 13 जुलाई को राज्यपाल ने निलंबित कर दिया था।
उनपर आरोप था कि उन्होंने अपनी दो बेटियों को इंडस्ट्रियल एक्सटेंशन ऑफिसर के तौर पर गैर-कानूनी तरीके से चयन में मदद की थी। इसके अलावा पशु चिकित्सकों की भर्ती में भी बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में साहूकार के निलंबन की सिफारिश प्रमुख फैसलों में शामिल रही।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)