Responsive Scrollable Menu

Bangladesh PM Tarique Rahman की India visit पर फैसला नहीं, ढाका ने दी सफाई

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि उनकी भारत यात्रा को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अगले महीने होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रहमान की दिल्ली यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव एएएम सालेह शिबली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उनकी भारत यात्रा को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।’’ शिबली ने कहा कि बांग्लादेश, भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और ‘‘अन्य फरार अपराधियों’’ के प्रत्यर्पण के उसके अनुरोध पर नयी दिल्ली के जवाब का इंतजार कर रहा है।

शिबली की यह टिप्पणी सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ की उस खबर के एक दिन बाद आई है, जिसमें प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर के हवाले से कहा गया था कि ढाका ‘‘स्पष्ट रूप से परिभाषित राष्ट्रीय हितों के बिना किसी उच्चस्तरीय यात्रा की व्यवस्था करने की जल्दबाजी में नहीं है।’’ कबीर ने कहा था, ‘‘राष्ट्रीय हितों से आगे बढ़कर किसी उच्चस्तरीय यात्रा को जल्दबाजी में करने का कोई औचित्य नहीं है।’’ पिछले कुछ हफ्तों में ढाका में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकें कीं। इनमें तारिक रहमान भी शामिल थे। इन बैठकों में दोनों देशों के संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया।

Continue reading on the app

Myanmar Airstrike: बौद्ध मठ पर सेना के हमले में 14 लोगों की मौत, 20 घायल

म्यांमा के मध्य सगाइंग क्षेत्र में एक बौद्ध मठ पर शुक्रवार को सेना के हवाई हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। एक विपक्षी समूह ने यह जानकारी दी। विपक्षी समूह और एक ग्रामीण ने बताया कि हमले में मारे गये लोग एक सप्ताह तक चलने वाले ध्यान साधना शिविर में शामिल होने आये थे।

यह हमला देश में लोकतंत्र समर्थक सशस्त्र बलों और जातीय सशस्त्र समूहों को निशाना बनाकर किए जा रहे लगातार और घातक हवाई हमलों की शृंखला में सबसे नया हमला है। इन हवाई हमलों में अक्सर आम नागरिक भी हताहत होते हैं। ‘म्यांग टाउनशिप के सिविल डिफेंस एंड सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन’ (सीडीएसओएम) के प्रवक्ता नवे ऊ के अनुसार यह हमला म्यांग टाउनशिप के स्वेल ले ओह गांव में हुआ, जो देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से लगभग 75 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

उन्होंने कहा कि एक लड़ाकू विमान द्वारा गांव के बौद्ध मठ के परिसर में बम गिराए जाने से तीन महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। एक ग्रामीण ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से बातचीत में मृतकों की संख्या की पुष्टि की। ग्रामीण ने बताया कि लड़ाकू विमान ने 15 मिनट के अंतराल पर दो बम गिराए।

उन्होंने बताया कि दूसरे बम से मठ के निकट स्थित एक घर क्षतिग्रस्त हो गया, जहां 100 से अधिक लोग एक सप्ताह के ध्यान-साधना शिविर में शामिल होने आये थे।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कोलंबो में कैसे लिखी जाएगी जीत की कहानी? ये फैसला तय करेगा मैच की तकदीर

भारत और श्रीलंका के बीच इस मैदान पर जो पिछले 3 मैच हुए हैं, उसमें से 2 में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक ड्रॉ रहा है. इस मैदान पर टीम इंडिया का ओवरऑल रिकॉर्ड भी दमदार ही है. Fri, 21 Aug 2026 23:21:08 +0530

  Videos
See all

CJP और AAP का मिशन एक ही है ! | CJP Jaipur Clash | Ashutosh | Dipke | CJP | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T18:15:22+00:00

राष्ट्रवादी युवा अब CJP वालों को नहीं छोड़ेंगे। Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T18:12:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers