CM Devendra Fadnavis ने दिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं के 95% फंड खर्च करने के निर्देश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को सभी विभागों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि का समय पर इस्तेमाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और इस साल 95 प्रतिशत से अधिक राशि खर्च करने का लक्ष्य रखा। फडणवीस ने यहां सह्याद्री अतिथि गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र अगले साल केंद्र से मिलने वाली करीब 16,000-17,000 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल करने की क्षमता रखता है। इसका एक बड़ा हिस्सा पूंजीगत व्यय के लिए होगा। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत विभागवार उपलब्ध राशि, खर्च की गई रकम और शेष राशि की समीक्षा करने तथा समय पर राशि का इस्तेमाल करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
फडणवीस ने कहा कि यदि केंद्र किसी योजना के लिए नई लेखा प्रणाली या तकनीकी बदलाव लागू करता है, तो विभागों को उसे तत्काल लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं होने पर राशि के संबंध में सख्त निर्णय लेने पड़ सकते हैं। फडणवीस ने मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल को केंद्र से मिलने वाली राशि के इस्तेमाल की नियमित निगरानी के लिए प्रभावी तंत्र स्थापित करने और हर तीन महीने में समीक्षा करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के अनुसार, वर्ष 2025-26 में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत धन के इस्तेमाल में स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग सबसे आगे रहा और उसने उपलब्ध राशि का 96 प्रतिशत खर्च किया। बजट प्रावधान के मुकाबले उसका खर्च 99.9 प्रतिशत रहा।
#shorts DNA: CM योगी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला | DNA Analysis | DNA with Rahul Sinha
#shorts DNA: CM योगी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला | DNA Analysis | DNA with Rahul Sinha #DNA #DNAAnalysis #DNAwithRahulSinha #zeenews #breakingnews #viralshorts #viral #viralvideo #ZeeNews #ZeeShorts #shorts #shortvideo #trending #breakingnews #zeenews #2026short #viralnews #shockingnews #hindinews #trendingnews #Latestnews #hindinews About Channel: ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें | Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/ Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/ Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Zee News





