Responsive Scrollable Menu

Jadavpur University हिंसा पर बोले Dilip Ghosh, VC को लेनी होगी जिम्मेदारी

(फाइल फोटो के साथ) कोलकाता, 21 अगस्त पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में कुछ समूह ‘‘राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों’’ में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में ऐसी चीजों की अनुमति नहीं होनी चाहिए। घोष ने पत्रकारों से कहा कि राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालय के कुलपति को परिसर में जारी इस तरह की गतिविधियों की जिम्मेदारी लेनी होगी।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘कुछ समूह सक्रिय रहते हैं और अक्सर राष्ट्र-विरोधी नारे लगाते हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल होते हैं। माननीय राज्यपाल के साथ भी बदसलूकी के मामले सामने आए हैं।’’ घोष ने कहा कि पूर्व मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ भी परिसर में बदसलूकी की गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम विश्वविद्यालय के अंदर ऐसी राष्ट्र-विरोधी और समाज-विरोधी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

इसलिए इस तरह की गतिविधियों को रोका जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति में हमेशा से तनाव रहा है और पुलिस को यह पता लगाना होगा कि बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के दौरान वास्तव में क्या हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय के कुलपति को भी जिम्मेदारी लेनी होगी। लेकिन विश्वविद्यालय के अंदर शांति और व्यवस्था बनी रहनी चाहिए।’’ यादवपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबंद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और वामपंथी झुकाव वाले छात्र समूहों के बीच झड़प हो गई।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर परिसर में बाहरी लोगों को बुलाने का आरोप लगाया। इस हिंसा में कई छात्र घायल हो गए और कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा दक्षिण कोलकाता में स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में कई जगहों पर आगजनी की भी खबर मिली है।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह टकराव बुधवार को ‘फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स यूनियन (एफईअीएसयू) की एक बैठक से शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहा। कुलपति चिरंजीव भट्टाचार्य ने इसे ‘‘अवांछनीय घटना’’ बताया और कहा कि इसकी जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शाम के बाद परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

Continue reading on the app

राजस्थान स्कूल विवाद: CJP टीम से भिड़े ग्रामीण, कहा- बच्चे पढ़ते हैं, स्कूल तोड़ने नहीं देंगे

Jaipur CJP Clash: राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल की हालत देखने पहुंची CJP टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया है. CJP ने मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप लगाया, जबकि गांव वालों ने इसे सिर्फ बहस बताया.

The post राजस्थान स्कूल विवाद: CJP टीम से भिड़े ग्रामीण, कहा- बच्चे पढ़ते हैं, स्कूल तोड़ने नहीं देंगे appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क की आग में धधक उठा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट में चौथे सबसे छोटे स्कोर पर समेटा

Bangladesh lowest test total: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहली ही दिन मिचेल स्टार्क ने अपनी आग उगलती गेंदों से ऐसा कहर बरपाया कि मेहमान टीम अपने छोटे सबसे छोटे टोटल पर सिमट गई. बांग्लादेश के बल्लेबाज 100 रन तक भी नहीं पहुंच सके और महज 64 रन का कुल स्कोर पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई. स्टार्क ने सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए. बांग्लादेश की धज्जियां उड़ाने में पैट कमिंस (3 विकेट) और जोश हेजलवुड (1 विकेट) ने भी योगदान दिया. Sat, 22 Aug 2026 10:11:22 +0530

  Videos
See all

Meerut Accident: कांवड़ियों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर | Kanwar Yatra | Road Accident |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T04:32:03+00:00

Haridwar Accident: हरिद्वार में कांवड़ मार्ग पर बड़ा हादसा, मची चीख पुकार | Kanwar Patri Marg #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T04:30:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers