Responsive Scrollable Menu

जबलपुर में उफान पर नर्मदा नदी, घाटों के मंदिर जलमग्न, अलर्ट पर प्रशासन

जबलपुर में मंडला और डिंडौरी के ऊपरी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश का असर दिखाई दे रहा है। लगातार हुई बारिश की वजह से यहां का रानी अवंती बाई लोधी सागर यानी बरगी बांध तेजी से भर गया है। जलस्तर बढ़ने की वजह से मंगलवार को बांध के 21 में से 9 गेट खोल दिए गए हैं। दूसरी तरफ नर्मदा नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है।

बरगी बांध के पांच गेट 1 मीटर तक और चार गेट आधा मीटर तक खोले गए हैं। अब तक 1031 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है और आवक 1606 क्यूमेक है। नर्मदा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकान है पीछे कर ली है। घाट पर मौजूद मंदिर डूब चुके हैं। और आने वाले श्रद्धालुओं से सावधान के साथ स्नान करने को कहा जा रहा है।

बढ़ा नर्मदा का जल स्तर

बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा के तटीय इलाकों में जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ गया है। ग्वारीघाट भेड़ाघाट और तिलवारा घाट के किनारो तक पानी पहुंच चुका है। ग्वारीघाट स्थित नर्मदा मंदिर का गुंबद पानी में डूब चुका है। जलस्तर बढ़ने की वजह से जो लोग घाट पर पूजा सामग्री की दुकान लगाते हैं उन्होंने अपनी दुकान पीछे कर ली है। वही पूजा करने वाले पंडित सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

घाटों और निचले क्षेत्रों में अलर्ट

जलस्तर बढ़ने के बाद जबलपुर प्रशासन और बांध प्रबंधन की ओर से नर्मदा के सभी घाटों और निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम नाव से लगातार निगरानी कर रही है। आने वाले श्रद्धालुओं को नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और घाट पर बैठकर ही स्नान करने को कहा जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से नदी में नहाने से बचने की अपील की गई है।

Continue reading on the app

‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 2’ में क्यों नहीं किया KISS? राइटर ने बताई असली वजह

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन फिल्म में एक भी किसिंग सीन नहीं है. कभी ‘सीरियल किसर’ के नाम से मशहूर रहे इमरान को लेकर यह फैसला चर्चा में है. फिल्म के लेखक बिलाल सिद्दीकी ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.

Continue reading on the app

  Sports

फुटबॉल छूटने पर बहाए आंसू, कोच की सलाह पर खेलने लगी हॉकी, कौन हैं धोनी को आइडल मानने वाली बिचू देवी

Who Is Bichu Devi accidental hockey goalkeeper: महिला हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के आखिरी 30 सेकंड में शानदार डाइव लगाकर गोल बचाने वाली बिचू देवी की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. कभी फुटबॉल में जगह न मिलने के कारण मजबूरी में हॉकी स्टिक थामने वाली मणिपुर की इस खिलाड़ी ने अपनी कड़ी मेनहत पर लगन से इस मुकाम पर पहुंची हैं. स्ट्राइकर से गोलकीपर बनीं बिचू मैदान पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह शांत रहकर खेलती हैं. उनका यह सफर हर युवा एथलीट के लिए संघर्ष और धैर्य की अनूठी मिसाल है. Fri, 21 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

#shorts:'जवाहरलाल नेहरू के नाम की यूनिवर्सिटी पूरे देश में मिल जाएगी'| Vande Mataram | Congress | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T00:45:08+00:00

Badi khabar: मनचलों की शामत! योगी फोर्स ने 226 को पकड़ा | Yogi Force #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T00:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers