Responsive Scrollable Menu

Delhi Govt ने MSME सेक्टर के लिए 4,800 करोड़ रुपये के ऋण की सुविधा प्रदान की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली क्रेडिट गारंटी योजना (डीकेजीएस) के तहत सरकार ने पात्र छोटे 10,500 लाभार्थियों को लगभग 4,800 करोड़ रुपये के ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, डीकेजीएस के तहत पात्र छोटे और लघु उद्यमों को बिना गारंटी के 10 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है और इस ऋण पर सरकार 95 प्रतिशत तक की क्रेडिट गारंटी देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक फरवरी 2026 के बाद से चालू वित्त वर्ष में 10,505 गारंटियों के जरिए 4,806 करोड़ रुपये की गारंटी मंजूर की जा चुकी है।

गुप्ता ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा सरकार का लक्ष्य एमएसएमई को वित्त, प्रशिक्षण, तकनीक और बाजार इन चारों स्तंभों पर मजबूत सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा, “दिल्ली के छोटे और मध्यम उद्यम हमारी अर्थव्यवस्था का आधार हैं। सरकार प्रयास है कि दिल्ली का एमएसएमई केवल स्थानीय बाजार तक सीमित न रहे, बल्कि उसका उत्पाद दिल्ली से देश और देश से दुनिया तक पहुंचे।

आज की आवश्यकता केवल ‘फ्यूचर-रेडी’ युवा तैयार करने की नहीं, बल्कि ‘फ्यूचर-रेडी’ व्यवसाय तैयार करने की भी है।” मुख्यमंत्री ने ‘रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस’ योजना के अंतर्गत आयोजित ‘मेगा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज का प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण कार्यक्रम ‘4-पी रिफॉर्म’ (पॉलिसी, प्रोसेस, परफॉर्मेंस और पार्टनरशिप) की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को नई गति देने और राजधानी के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को आधुनिक कौशल, तकनीक, वित्त और नए बाजारों से जोड़ने के लिए दिल्ली सरकार निरंतर प्रयासरत है। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में 2.48 लाख से अधिक स्टार्टअप और 125 यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) काम कर रहे हैं।

दिल्ली को देश में स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के क्षेत्र में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए सरकार उद्यमियों और युवा स्टार्टअप संस्थापकों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आरएएमपी योजना के तहत दिल्ली के लिए 49.74 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से जनवरी 2027 तक 30,000 से अधिक एमएसएमई को आधुनिक कौशल व प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा, वहीं 10,000 से अधिक व्यवसायों को जीईएम और ओएनडीसी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर उन्हें बड़े बाजारों तक पहुंच प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के डिजिटल युग में डिजिटल होना कोई विकल्प नहीं, बल्कि व्यवसायों के विकास और प्रतिस्पर्धा के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता है। उद्योग मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह ने कहा कि सरकार महिला उद्यमियों के लिए विशेष सहायता को भी बढ़ावा दे रही है और इस दिशा में तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम बेहतर बुनियादी ढांचे, आसान वित्तीय सहायता, बाजार तक पहुंच और टिकाऊ औद्योगिक विकास के माध्यम से दिल्ली में औद्योगिक वृद्धि के लिए एक पूर्ण तंत्र तैयार कर रहे हैं।

Continue reading on the app

Horoscope 21 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

विश्वासघात और धन नाश के योग। कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, जल्दबाजी न करें। संतान की उन्नति के लिए योजना आगे बढ़ेंगी। फिजूलखर्ची के योग हैं।

वृष

थोड़ी सी भी लापरवाही निलंबित कर सकती है। सामाजिक कार्यों में उत्साह रहेगा। विशेष व्यक्ति से भेंट और लाभ के योग। कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।

मिथुन

परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में कठिन प्रतिस्पर्धा, सम्मान। व्यापार व्यवसाय में तरक्की होगी। परिश्रम के अनुरूप फल मिलेगा।

कर्क

सम्पर्कों से सफलता के मार्ग खुलेंगे। संघर्ष पूर्ण समय रहेगा। उत्साह से आगे बढ़ेंगे, योजना साकार होगी। संघर्ष के बाद सफलता निश्चित।

सिंह

बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। विभागीय पदोन्नति, परीक्षा में सफलता। पैर और एड़ी के दर्द से परेशानी, यात्रा स्थगन। काम बनने में बाधाएं आएगी।

कन्या

कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलेगी। पूर्वकृत प्रयत्नों का सुपरिणाम मिलेगा। गुरुजनों की सलाह से लाभ और विजय। अवसर का लाभ उठाने में सफल रहेंगे।

तुला

वाहन कष्ट और अन्य कार्यों में रूकावट भी। गुरुजनों के मार्गदर्शन में बढ़ें, लाभ होगा। धन कमाने और संचय में सफलता। मेहमान सहायक सिद्ध होंगे।

वृश्चिक 

शत्रु परास्त होंगे। आपका परिश्रम सुपरिणाम देगा। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। रचनात्मकता की प्रशंसा होगी।

धनु

वजन घटाने के चक्कर में पड़ें। नए सम्पर्क भविष्य में लाभप्रद। गुरुजनों की सलाह से सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी पत्रकारों की विशेष।

मकर 

परिवार के मांगलिक कार्य का आयोजन। बाधाएं दूर होगी, व्यापारिक लाभ होगा। अच्छा दिन नहीं है, साजिश के शिकार होंगे। दाम्पत्य जीवन उत्तम और मधुर।

कुंभ

सुनियोजित ढंग से काम करें- सफलता मिलेगी। विवेकपूर्वक निवेश भविष्य में लाभप्रद। उत्तम सफलता मिलेगी। युवक-युवतियों को उन्नति के अवसर मिलेगा।

मीन

अजनबी से नुकसान होगा। कोई खास चुनौती स्वीकारेंगे। शुभ दिन है, शुभ लाभ के समाचार। किसी खास व्यक्ति के कारण मन उदास।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पहले टीम इंडिया और अब पाकिस्तान… हैरी ब्रूक को अपने घर में नहीं मिल रहा ये सुकून

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली और इसकी एक बड़ी वजह हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने फिर से पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. Fri, 21 Aug 2026 01:49:55 +0530

  Videos
See all

JPSC-JSSC Protest LIVE: छात्रों का आज बड़ा प्रदर्शन | Ranchi में फिर गरमाया आंदोलन | Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T01:16:49+00:00

Badi Khabar : कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान से बौखलाया पाकिस्तान | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T01:16:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers