Responsive Scrollable Menu

Somalia तट पर कैमरून ध्वज वाले जहाज M/V LUTUF का हुआ अपहरण, 6 भारतीय सवार

पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया के पुंटलैंड तट के नजदीक समुद्री लुटेरों ने कैमरून ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया जिस पर छह भारतीय भी सवार थे। सोमालिया के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को एम/वी एलयूटीयूएफ जहाज पर तुर्किये के हथियार लदे थे और समुद्री लुटेरे इस जहाज का अपहरण कर नुगाल तट की ओर ले गए हैं।

अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर ‘ एसोसिएटेड प्रेस ’ को बताया कि पुंटलैंड के आइल ज़िले में मर्राया के पास समुद्र में जहाज का अपहरण किया गया। उन्होंने बताया कि पोलर मूवमेंट शिपिंग के जहाज में मोगादिशु स्थित तुर्किये के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए हथियारों के साथ-साथ संचार और उपग्रह उपकरण थे। अधिकारी ने बताया कि जहाज के 10 सदस्यीय चालक दल में छह भारतीय हैं जबकि तुर्किये और जॉर्जिया का एक-एक निवासी तथा दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।

तुर्किये की ओर से इस घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि आठ समुद्री लुटेरे उस समूह के सदस्य थे जिसने 26 अप्रैल को एम/वी स्वार्ड नामक जहाज का अपहरण किया था। अधिकारी ने बताया कि बाद में तुर्किये के स्वामित्व वाले जहाज अपहृत जहाज के पास पहुंचे, जबकि तुर्किये के हेलीकॉप्टर और ड्रोन उस इलाके पर नजर रखे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को दो लोगों को लेकर एक छोटी नाव उस जहाज के पास पहुंची और मादक पदार्थ ‘खत’ पहुंचाया जिसे आमतौर पर सोमालिया में लोग नशे के लिए चबाते हैं। अधिकारी ने बताया कि नाव के लौटने के बाद हवाई हमला हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वालों और हताहतों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

अधिकारी ने बताया कि जहाज और चालक दल की मौजूदा स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 21 August 2026: शुक्रवार को अनुराधा और ज्येष्ठ नक्षत्र का संयोग, पढ़ें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज यानी 21 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शुक्रवार का दिन रहेगा. नवमी तिथि का समापन आज 11:37 मिनट पर होगा. आज पूरे दिन और शनिवार के दिन सुबह 5:19 तक वैधृति योग रहेगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के मुताबिक, आज अनुराधा नक्षत्र 11:53 तक रहेगा और फिर ज्येष्ठ नक्षत्र लग जाएगा. चलिए अब जानते हैं शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल और सूर्योदय का समय.

पढ़ें आज का पंचांग 21 अगस्त 2026 (Today Panchang 21 August 2026)

  • तारीख- 21 अगस्त 2026
  • दिन- शुक्रवार
  • तिथि- नवमी
  • नक्षत्र- अनुराधा
  • सूर्योदय- सुबह 5:53 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:55 बजे
  • करण- बालव, कौलव
  • चंद्रमा- तुला राशि
  • शुभ मुहूर्त-11:58 से दोपहर 12:50 तक
  • राहुकाल- 10:46 से दोपहर 12:24 तक
  • दिशा शूल- पश्चिम
  • दिशा शूल उपाय- घर से घी या दही खाकर निकलें.

आज का महामंत्र

ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: दिल्ली में कहां से खरीदें खूबसूरत राखी? इन बाजारों में मिलेगा शानदार कलेक्शन

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में गोचर होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

  • सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 53 पर हुआ है
  • सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 55मिनट पर होगा
  • चंद्रोदय- 21 अगस्त दोपहर 01:58 बजे पर होगा
  • चंद्र अस्त- सुबह 12:36 मिनट पर हो सकता है (22 अगस्त को )

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:51 मिनट से सुबह 05:36 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 04:56 मिनट से सुबह 06:44 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:16 मिनट से दोपहर 1:07 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 11 बजकर 06 मिनट से दोपहर 12:41 तक

यम गण्डक- दोपहर 03:52 बजे से शाम 05:27 बजे तक रहेगा

गुलिक काल- सुबह 07:56 मिनट से सुबह 09:31 मिनट तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:53 मिनट से सुबह 09:44 मिनट तक

आपका दिन मंगलमय हो... 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Kab Hai: 28 या 29 अगस्त? जानें राखी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पहले टीम इंडिया और अब पाकिस्तान… हैरी ब्रूक को अपने घर में नहीं मिल रहा ये सुकून

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली और इसकी एक बड़ी वजह हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने फिर से पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. Fri, 21 Aug 2026 01:49:55 +0530

  Videos
See all

JPSC-JSSC Protest LIVE: छात्रों का आज बड़ा प्रदर्शन | Ranchi में फिर गरमाया आंदोलन | Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T01:16:49+00:00

Badi Khabar : कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान से बौखलाया पाकिस्तान | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T01:16:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers