Responsive Scrollable Menu

S Somanath बने RBI केंद्रीय बोर्ड के अंशकालिक निदेशक, 4 साल का कार्यकाल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ को बृहस्पतिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड में नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जनवरी, 2025 में इसरो चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए सोमनाथ को 20 अगस्त, 2026 से चार साल की अवधि के लिए केंद्रीय बोर्ड में अंशकालिक, गैर-आधिकारिक निदेशक नियुक्त किया गया है। अंतरिक्ष कार्यक्रम में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके एयरोस्पेस इंजीनियर सोमनाथ को इसरो से सेवानिवृत्त होने के बाद बेंगलुरु के पास स्थित उदार कला विश्वविद्यालय ‘चाणक्य विश्वविद्यालय’ का कुलाधिपति नियुक्त किया गया था।

इस बीच, आरबीआई ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी केंद्रीय बोर्ड में अंशकालिक, गैर-आधिकारिक निदेशक के रूप में चार साल के लिए पुनर्नियुक्त किया है। केंद्रीय बोर्ड के अन्य सदस्यों में भारतीय अंकेक्षण एवं लेखा परीक्षा सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी रेवती अय्यर शामिल हैं। इसके अलावा, विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) के महानिदेशक सचिन चतुर्वेदी भी बोर्ड के सदस्य हैं।

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा, डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे., पूनम गुप्ता, एस.सी. मुर्मू और रोहित जैन, आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर तथा वित्तीय सेवा सचिव संजय लोहिया भी बोर्ड में शामिल हैं।

Continue reading on the app

Upstox लाएगा 35-40 करोड़ डॉलर का IPO, निवेश बैंकों से शुरू की बातचीत

निवेश मंच अपस्टॉक्स ने संभावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए निवेश बैंकों के साथ शुरुआती बातचीत शुरू कर दी है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। कंपनी आईपीओ के जरिये 35-40 करोड़ डॉलर (करीब 3,351-3,829 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना बना रही है।

सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित आईपीओ में नए शेयर के साथ मौजूदा निवेशकों की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल हो सकती है। अपस्टॉक्स ने छह दौर के वित्त पोषण के जरिये करीब 22 करोड़ डॉलर जुटाए। कंपनी 2021 में 3.5 अरब डॉलर के मूल्यांकन वाले निवेश दौर के बाद ‘यूनिकॉर्न’ (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) बनी थी।

इस बीच, अपस्टॉक्स के केवाईसी पंजीकृत ग्राहकों की संख्या दो करोड़ को पार कर गई है। कंपनी का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में अपने उपयोगकर्ता आधार को बढ़ाकर 10 करोड़ करने का है। अपस्टॉक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं सह-संस्थापक रवि कुमार ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, “बीकेसी के एक छोटे से कार्यालय में अपने पहले ग्राहक का स्वागत करने से लेकर आज दो करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने तक हमने लंबा सफर तय किया है।” उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों को बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करने और वित्तीय बाजारों तक पहुंच बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पहले टीम इंडिया और अब पाकिस्तान… हैरी ब्रूक को अपने घर में नहीं मिल रहा ये सुकून

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली और इसकी एक बड़ी वजह हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने फिर से पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. Fri, 21 Aug 2026 01:49:55 +0530

  Videos
See all

JPSC-JSSC Protest LIVE: छात्रों का आज बड़ा प्रदर्शन | Ranchi में फिर गरमाया आंदोलन | Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T01:16:49+00:00

Badi Khabar : कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान से बौखलाया पाकिस्तान | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T01:16:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers