Responsive Scrollable Menu

जम्मू: वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव: अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में खत्म होगी मैनुअल काउंटिंग

Mata Vaishno Devi News: माता वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ावे की गिनती में पारदर्शिता लाने के लिए 15 दिनों में मैनुअल काउंटिंग बंद. अब गिनती के लिए कैश रीसाइक्लर मशीनें लगाई जा रही हैं.

Continue reading on the app

आज से कितने दिन बाद शुरू होगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच, बगैर देर किए नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

IND vs SL 2nd Test : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर हैं. टीम इंडिया इस दौरे के लिए 4 अगस्त को रवाना हो गई थी. तब से अब तक टीम इंडिया श्रीलंका में ही है. सबसे पहले शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला और उसे जीता. इसके बाद 15 अगस्त से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 19 अगस्त तक पहला टेस्ट मैच खेला. इस मैच को पांचवें दिन इंडियन क्रिकेट टीम ने कुल 165 रनों से अपने नाम कर लिया. अब इस सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला कब कहां और किस जगह पर खेला जाने वाला है. आइए इस मैच से जुड़ी सभी जानकारी आपको हम बताने वाले हैं.

आज से कितने दिन बाद शुरू होगा भारत-श्रीलंका मैच?

आज यानी 20 अगस्त (गुरुवार) से मैच के शुरू होने में सिर्फ 2 दिनों का समय बाकी है. आज से ठीक तीसरे दिन भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच की शुरुआत हो जाएगी. भारत- और श्रीलंका की टीमों के बीच फैंस एक बार फिर से 2 दिनों के बाद एक्शन देख पाएंगे. तीसरे दिन श्रीलंका के स्टेडियम में फ्री एंट्री के साथ फैंस के पास मैच देखने का मौका होगा. 

किस दिन और तारीख को खेला जाएगा भारत-श्रीलंका मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच रविवार से खेला जाने वाला है. भारत और श्रीलंका के दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 23 अगस्त से होने वाली है. इस मुकाबले का अंत 27 अगस्त को होगा. ऐसे में ये पांच दिनों का मुकाबला 23-27 अगस्त तक खेला जाने वाला है. इस मैच में फैंस जमकर आने वाले हैं क्योंकि पहले टेस्ट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था.

किस स्थान पर खेला जाएगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज काफी रोमांचक हो चुकी है. भारतीय टीम इस दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम 2-0 से करना चाहेगी. वहीं श्रीलंका टीम अंतिम और दूसरे मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर अपनी साख बनाचा चाहेगी. 

कितने बजे से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच भारत में सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच भी 10 बजे से शुरू हुआ था. ऐसे में दूसरा टेस्ट मैच भी सुबह-सुबह फैंस को कोलंबो से लाइव देखने के लिए मिलने वाला है. इस मुकाबले का आनंद लेने के लिए फैंस को सुबह-सुबह ही उठकर फ्री होना होगा, ताकि 10 बजे से वो इस मैच का पूरा मजा उठा पाएं.

भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, सारांश जैन.

ये भी पढ़ें : 24 वर्षीय मानव सुथार ने जो 2 टेस्ट मैचों में कर दिखाया, वो अश्विन जैसा दिग्गज भी भारत के लिए नहीं कर पाया

Continue reading on the app

  Sports

Sanjay Manjrekar हैरान हैं कि IPL की युवा पीढ़ी Test cricket में आसानी से ढल रही

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाली बात है कि आईपीएल की पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों से इतनी सहजता से कैसे तालमेल बिठा पा रही है। उन्होंने आधुनिक युग के खिलाड़ियों के टी20 से टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की तुलना पॉप गायकों द्वारा शास्त्रीय राग गाने की कोशिश से की।

दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो’ में बात करते हुए मांजरेकर ने मौजूदा पीढ़ी की काबिलियत पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं, वे लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए जरूरी महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव इतनी आसानी से कर पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब

मांजरेकर ने कहा, ‘‘अगर आधुनिक पॉप गायकों से शास्त्रीय गायन या राग गाने के लिए कहा जाए तो यह उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। लेकिन ये खिलाड़ी ऐसा कर रहे हैं। मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि आईपीएल और टी20 की पीढ़ी इतना अच्छा टेस्ट क्रिकेट कैसे खेल रही है और वो भी गेंदबाजी करते हुए और रन बनाने, दोनों के मामले में।’’

इसे भी पढ़ें: Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

उन्होंने खासतौर पर आधुनिक बल्लेबाजों की अनुकूलन क्षमता की तारीफ की, क्योंकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों में काफी अंतर होता है। उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के मामले में ज्यादा, क्योंकि टी20 बल्लेबाजी और टेस्ट बल्लेबाजी में बहुत अंतर होता है।’’

भारत की युवा टीम में कई आईपीएल और टी20 सितारे शामिल हैं, जो इस समय श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेल रहे हैं। ऐसे में मांजरेकर की टिप्पणी आधुनिक क्रिकेटर के बदलते स्वरूप को दर्शाती है, जहां खिलाड़ियों से अलग-अलग प्रारूपों के बीच आसानी से ढलने की उम्मीद की जाती है।

इसे भी पढ़ें: शुभमन गिल ने पूरे किए कप्तानी का एक साल, 600th Test में कप्तानी कर रचेंगे इतिहास; Shubman Gill on WTC Goals

टी20 क्रिकेट की आक्रामक गति से टेस्ट क्रिकेट में जरूरी संयम, तकनीक और एकाग्रता की ओर तेजी से बदलाव करने की काबिलियत मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों की पीढ़ी की एक प्रमुख विशेषता बन गई है।

Thu, 20 Aug 2026 17:45:50 +0530

  Videos
See all

Suvendu सरकार के Bengal में 100 दिन पूरे, कितना बदला बंगाल का माहौल? Development #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:10:44+00:00

Breaking News: कैंसर दवाओं की बिक्री के नेटवर्क का पर्दाफाश, 17 आरोपी गिरफ्तार | Anti Cancer Drug #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:05:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers