Responsive Scrollable Menu

आज से कितने दिन बाद शुरू होगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच, बगैर देर किए नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

IND vs SL 2nd Test : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर हैं. टीम इंडिया इस दौरे के लिए 4 अगस्त को रवाना हो गई थी. तब से अब तक टीम इंडिया श्रीलंका में ही है. सबसे पहले शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला और उसे जीता. इसके बाद 15 अगस्त से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 19 अगस्त तक पहला टेस्ट मैच खेला. इस मैच को पांचवें दिन इंडियन क्रिकेट टीम ने कुल 165 रनों से अपने नाम कर लिया. अब इस सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला कब कहां और किस जगह पर खेला जाने वाला है. आइए इस मैच से जुड़ी सभी जानकारी आपको हम बताने वाले हैं.

आज से कितने दिन बाद शुरू होगा भारत-श्रीलंका मैच?

आज यानी 20 अगस्त (गुरुवार) से मैच के शुरू होने में सिर्फ 2 दिनों का समय बाकी है. आज से ठीक तीसरे दिन भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच की शुरुआत हो जाएगी. भारत- और श्रीलंका की टीमों के बीच फैंस एक बार फिर से 2 दिनों के बाद एक्शन देख पाएंगे. तीसरे दिन श्रीलंका के स्टेडियम में फ्री एंट्री के साथ फैंस के पास मैच देखने का मौका होगा. 

किस दिन और तारीख को खेला जाएगा भारत-श्रीलंका मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच रविवार से खेला जाने वाला है. भारत और श्रीलंका के दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 23 अगस्त से होने वाली है. इस मुकाबले का अंत 27 अगस्त को होगा. ऐसे में ये पांच दिनों का मुकाबला 23-27 अगस्त तक खेला जाने वाला है. इस मैच में फैंस जमकर आने वाले हैं क्योंकि पहले टेस्ट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था.

किस स्थान पर खेला जाएगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज काफी रोमांचक हो चुकी है. भारतीय टीम इस दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम 2-0 से करना चाहेगी. वहीं श्रीलंका टीम अंतिम और दूसरे मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर अपनी साख बनाचा चाहेगी. 

कितने बजे से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच भारत में सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच भी 10 बजे से शुरू हुआ था. ऐसे में दूसरा टेस्ट मैच भी सुबह-सुबह फैंस को कोलंबो से लाइव देखने के लिए मिलने वाला है. इस मुकाबले का आनंद लेने के लिए फैंस को सुबह-सुबह ही उठकर फ्री होना होगा, ताकि 10 बजे से वो इस मैच का पूरा मजा उठा पाएं.

भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, सारांश जैन.

ये भी पढ़ें : 24 वर्षीय मानव सुथार ने जो 2 टेस्ट मैचों में कर दिखाया, वो अश्विन जैसा दिग्गज भी भारत के लिए नहीं कर पाया

Continue reading on the app

Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले ही यश की 'टॉक्सिक' ने मचाई तबाही, इन करोड़ के बेच डाले टिकट

Toxic Advance Booking: कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्‍स‍िक: एक फेयरीटेल फोर ग्रोन अप्‍स'  इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. लंबे समय से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो जल्द ही खत्म होने वाला है. फिल्म रिलीज होने में करीब 6 दिन बाकि है और इसने पहले ही कमाई करना शुरू कर दिया है.  गीतू मोहनदास के डायरेक्‍शन में बनी इस क्राइम-थ्र‍िलर-एक्‍शन फिल्म ने कितनी कमाई कर ली और इसकी एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी, चलिए जानते हैं.

रिलीज से पहले टॉक्सिक का धमाल

 'टॉक्‍स‍िक' की विदेश में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. अमेरिकी बॉक्स ऑफिस ट्रैकर ‘वेंकी बॉक्स ऑफिस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ की नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने प्रीमियर से 6 दिन पहले ही 1,20,000 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, 204 लोकेशन और 589 शोज में अब तक 1,21,258 डॉलर यानी करीब 1.16 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है. वहीं, नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में फिल्म के 5,550 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग से हर दिन करीब 10,000 डॉलर की कमाई कर रही है.

सबसे ज्यादा कहां से हुई कमाई?

अमेरिका में ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग का क्रेज कई राज्यों में देखने को मिल रहा है. इसमें टेक्सास सबसे आगे है, जहां 157 शोज के लिए करीब 1,984 टिकट बिक चुके हैं और फिल्म ने लगभग 47 हजार डॉलर की कमाई कर ली है. वहीं कैलिफोर्निया दूसरे नंबर पर है, जहां 888 टिकटों की बिक्री से करीब 19,244 डॉलर का कलेक्शन हुआ है. इसके अलावा जॉर्जिया, वॉशिंगटन और न्यू जर्सी में भी फिल्म की प्री-सेल्स अच्छी चल रही हैं और इन सभी जगहों से 4 हजार डॉलर से ज्यादा की कमाई हो चुकी है. वहीं अमेरिकी थिएटर चेन की बात करें तो सिनेमार्क सबसे आगे है, जहां अकेले फिल्म के शोज की एडवांस बुकिंग करीब 98,128 डॉलर तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- Explainer: Yash की फिल्म का नाम ‘Toxic’ ही क्यों रखा गया? कहानी से क्या है कनेक्शन?

100 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है फिल्म

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए फिल्म की ओपनिंग को लेकर भी बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं. यश स्टारर इस फिल्म के जबरदस्त क्रेज और खासकर नॉर्थ अमेरिका में मजबूत प्री-सेल्स को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ भारत में पहले दिन 100 करोड़ रुपये के आसपास या उससे ज्यादा की कमाई कर सकती है।.अगर फिल्म का ये आंकड़ा आता है, तो यश के करियर के साथ-साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी ये एक बड़ी ओपनिंग साबित होगी. हालांकि, फिल्म की असली कमाई रिलीज के बाद दर्शकों के रिस्पॉन्स और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी.

भारत में कब शुरू होगी एडवांस बुकिंग?

बता दें, फिलहाल भारत में ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है.  मेकर्स 21 अगस्त, 2026 से फिल्म के टिकटों की बिक्री शुरू करने की तैयारी में हैं, यानी 26 अगस्त की रिलीज से करीब पांच दिन पहले दर्शक अपनी सीट बुक कर सकेंगे. फिल्म के क्रेज को देखते हुए कुछ जगहों पर टिकट के दाम सामान्य से ज्यादा रखे जाने की उम्मीद है. वहीं, फिल्म की स्टारकास्ट की बात करे तो यश के अलावा फिल्म में नयनतारा-गंगा, कियारा आडवाणी-नादिया, हुमा कुरैशी-एलिजाबेथ, रुक्मिणी वसंत-मेलिसा और तारा सुतारिया-रेबेका का किरदार निभा रही हैं.

कब रिलीज होगी ‘Toxic’?

फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की बात करे तो ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म हिंदी, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी. ‘KGF’ के बाद यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल अलग और डार्क अवतार में नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. अब देखना होगा कि 26 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद ‘Toxic’ की ये दुनिया दर्शकों को कितनी पसंद आती है.

ये भी पढ़ें- Explainer: ‘Toxic’ का इतना खौफ क्यों? यश की फिल्म से बचने के लिए इन 4 फिल्मों ने बदली रिलीज डेट!

Continue reading on the app

  Sports

Sanjay Manjrekar हैरान हैं कि IPL की युवा पीढ़ी Test cricket में आसानी से ढल रही

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाली बात है कि आईपीएल की पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों से इतनी सहजता से कैसे तालमेल बिठा पा रही है। उन्होंने आधुनिक युग के खिलाड़ियों के टी20 से टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की तुलना पॉप गायकों द्वारा शास्त्रीय राग गाने की कोशिश से की।

दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो’ में बात करते हुए मांजरेकर ने मौजूदा पीढ़ी की काबिलियत पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं, वे लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए जरूरी महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव इतनी आसानी से कर पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब

मांजरेकर ने कहा, ‘‘अगर आधुनिक पॉप गायकों से शास्त्रीय गायन या राग गाने के लिए कहा जाए तो यह उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। लेकिन ये खिलाड़ी ऐसा कर रहे हैं। मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि आईपीएल और टी20 की पीढ़ी इतना अच्छा टेस्ट क्रिकेट कैसे खेल रही है और वो भी गेंदबाजी करते हुए और रन बनाने, दोनों के मामले में।’’

इसे भी पढ़ें: Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

उन्होंने खासतौर पर आधुनिक बल्लेबाजों की अनुकूलन क्षमता की तारीफ की, क्योंकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों में काफी अंतर होता है। उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के मामले में ज्यादा, क्योंकि टी20 बल्लेबाजी और टेस्ट बल्लेबाजी में बहुत अंतर होता है।’’

भारत की युवा टीम में कई आईपीएल और टी20 सितारे शामिल हैं, जो इस समय श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेल रहे हैं। ऐसे में मांजरेकर की टिप्पणी आधुनिक क्रिकेटर के बदलते स्वरूप को दर्शाती है, जहां खिलाड़ियों से अलग-अलग प्रारूपों के बीच आसानी से ढलने की उम्मीद की जाती है।

इसे भी पढ़ें: शुभमन गिल ने पूरे किए कप्तानी का एक साल, 600th Test में कप्तानी कर रचेंगे इतिहास; Shubman Gill on WTC Goals

टी20 क्रिकेट की आक्रामक गति से टेस्ट क्रिकेट में जरूरी संयम, तकनीक और एकाग्रता की ओर तेजी से बदलाव करने की काबिलियत मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों की पीढ़ी की एक प्रमुख विशेषता बन गई है।

Thu, 20 Aug 2026 17:45:50 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: वंदे मातरम् ना गाने पर कांग्रेस का तर्क क्या? | #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:46:24+00:00

Garjana I Rubika Liyaquat: वंदे मातरम पर रुबिका का राहुल से सीधा सवाल! #garjana #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers