फोन में घुस गया पानी? भूलकर भी न करें ये गलतियां, इन 3 देसी ट्रिक्स से मिनटों में निकालें नमी, बचाएं हजारों रुपये
Wet Phone Tips: बारिश के मौसम में स्मार्टफोन का भीग जाना एक आम समस्या है, लेकिन सही समय पर सही कदम उठाने से उसे सुरक्षित रखा जा सकता है. यदि फोन गीला हो जाए तो सबसे पहले उसे तुरंत बंद करें, सिम और मेमोरी कार्ड निकाल दें तथा बाहरी हिस्से को सूखे कपड़े से पोंछ लें. फोन को अच्छी हवा वाली जगह पर सुखाएं और पूरी तरह सूखने से पहले चालू करने या चार्जिंग पर लगाने से बचें. नमी निकलने के बाद ही इस्तेमाल करें. समय पर सावधानी बरतने से फोन को गंभीर नुकसान और महंगे रिपेयर के खर्च से बचाया जा सकता है.
'पूजा के वक्त मोदी जी की सीता कौन थीं?' प्रमोद तिवारी के बयान से मचा हड़कंप, BJP बोली- हिंदू विरोधी कांग्रेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उठे राजनीतिक विवाद के बीच कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राम मंदिर में की गई पूजा को लेकर दिए बयान पर सियासी हंगामा मच गया है. तिवारी ने भगवान राम के अश्वमेध यज्ञ का उदाहरण देते हुए पूछा कि उस समय भगवान राम से साथ माता सीता थीं और मोदी जी की के साथ कौन थीं. बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने इसे हिंदू विरोधी बयान बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. यह विवाद संसद में पप्पू यादव के राम मंदिर चंदे को लेकर किए गए नाटकीय प्रदर्शन के बाद शुरू हुई तीखी बयानबाजी की अगली कड़ी माना जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















