'लंबे समय से ऐसा ही रोल ढूंढ रही थी', कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' में अपने किरदार को लेकर किया खुलासा
Kiara Advani on Toxic: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. कियारा उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है. रोमांटिक फिल्मों से लेकर एक्शन और सीरियस किरदारों तक, एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के अलग-अलग रंग दिखाए हैं. अब फैंस की नजर उनकी अपकमिंग फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' पर टिकी हुई है. फिल्म में कियारा पहली बार साउथ सुपरस्टार यश के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.
फिल्म को लेकर शुरुआत से ही जबरदस्त बज बना हुआ है. यश की बड़ी फैन फॉलोइंग के अलावा फिल्म की कहानी, इसका विजुअल ट्रीटमेंट और स्टारकास्ट भी लोगों का ध्यान खींच रही है. इसी बीच कियारा के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. मेकर्स ने कियारा के किरदार 'नादिया' का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें एक्ट्रेस का बेहद ग्लैमरस और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है.
कियारा के बर्थडे पर आया 'नादिया' का नया पोस्टर
कियारा आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर KVN Productions ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया. पोस्टर में कियारा रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं. उनके लुक में ग्लैमर के साथ-साथ एक रहस्यमयी अंदाज भी दिखाई दे रहा है, जिससे फैंस के बीच उनके किरदार को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कियारा के किरदार को 'हमारी नादिया' बताते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इससे एक बात तो साफ है कि फिल्म में कियारा का किरदार सिर्फ एक ग्लैमरस मौजूदगी तक सीमित नहीं रहने वाला है. हालांकि, नादिया की कहानी और फिल्म में उसका असली रोल क्या है, इसे अभी मेकर्स ने पूरी तरह से रिवील नहीं किया है. फिल्म से पहले रिलीज हुए प्रमोशनल कंटेंट में भी कियारा और यश की जोड़ी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है.
नादिया का रोल क्यों खास है?
कियारा आडवाणी ने अपने किरदार नादिया को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस के मुताबिक, जब डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने उन्हें फिल्म की पूरी कहानी सुनाई, तो वो काफी हैरान रह गई थीं. उन्हें सबसे ज्यादा दिलचस्प बात ये लगी कि नादिया जैसे किरदार को किस तरह से लिखा गया है. कियारा ने बताया कि नादिया का किरदार सिर्फ एक ही तरह की भावनाओं से नहीं गुजरता. उसमें कमजोरी भी है, ताकत भी है और अलग होने का एहसास भी है. यानी किरदार में कई लेयर्स हैं, जिसकी वजह से एक एक्टर के तौर पर कियारा को इसमें काफी कुछ एक्सप्लोर करने का मौका मिला.
एक्ट्रेस के लिए यही बात इस किरदार को खास बनाती है. कियारा का कहना है कि नादिया में उन्हें वो सब कुछ मिला, जिसकी तलाश वो काफी समय से कर रही थीं. उनके मुताबिक, अब वो अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं, जहां उन्हें ऐसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिल रहा है.
रोल मिलने के बाद ऐसे तैयारी करती हैं कियारा
कियारा ने ये भी बताया कि वो किसी भी किरदार को सिर्फ डायलॉग और लुक के आधार पर नहीं निभातीं. उनके लिए किरदार को समझना सबसे जरूरी होता है. कियारा के मुताबिक, जब भी उन्हें कोई नया रोल मिलता है तो वो सबसे पहले उस किरदार की सोच, उसके रिश्तों और उसकी जिंदगी को समझने की कोशिश करती हैं. वो जानना चाहती हैं कि आखिर उस किरदार का मकसद क्या है और वो किस तरह की जिंदगी से गुजर रहा है.
इसके बाद वो बॉडी लैंग्वेज, कॉस्ट्यूम और स्क्रीन प्रेजेंस पर काम करती हैं. यानी कैमरे के सामने आने से पहले ही एक्टर की काफी तैयारी शुरू हो जाती है. कियारा ने इस बात पर भी जोर दिया कि दर्शकों को स्क्रीन पर सिर्फ आखिरी परफॉर्मेंस दिखाई देती है, लेकिन एक कलाकार के लिए उस परफॉर्मेंस तक पहुंचने का सफर काफी लंबा होता है. किरदार को समझना, उसके अंदर उतरना और फिर उसे स्क्रीन पर सही तरीके से पेश करना एक्टिंग का अहम हिस्सा है. कियारा के लिए नादिया का किरदार इतना खास रहा कि उन्होंने इसे करने के बाद दोबारा महसूस किया कि आखिर उन्हें एक्टिंग से इतना प्यार क्यों है. उनके मुताबिक, हर नया किरदार कलाकार को अपने बारे में और दुनिया के बारे में कुछ नया सीखने का मौका देता है.
ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है 'The Traitors' शो? जहां इस बार 21 कंटेस्टेंट्स खेलेंगे धोखे और भरोसे का खेल
कावेरी प्रदर्शन का 'जन नायकन' पर असर, कर्नाटक के बाद अब बेंगलुरु में शो रद्द, थिएटरों से हटे पोस्टर
Jana Nayagan Screening Halted: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की जन नायकन (Jana Nayagan) ने अपनी रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे काफी अच्छी कमाई की थी. हालांकि, दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद भी फिल्म कमाई कर रही है. लेकिन इसी के साथ कावेरी जल विवाद के चलते इसकी कमाई पर असर देखने को मिल रहा है. दरअसल, कर्नाटक में कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर प्रदर्शन जा रही है. जहां प्रदर्शनकारी सरकार से मांग कर रहे हैं कि कावेरी का पानी तमिलनाडु को ना दिया जाए. वहीं, दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने जन नायकन की कर्नाटक के बाद बेंगलुरुर में भी स्क्रीनिंग रुकवा दी है. आइए पूरा मामला समझते हैं.
कर्नाटक के कई प्रमुख थिएटर में शो हुए रद्द
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कावेरी विवाद के चलते कर्नाटक के कई हिस्सों में फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है. वहीं, प्रशासन की ओर से बेंगलुरु के प्रमुख सिनेमाघरों ने सुरक्षा के चलते फिल्म के शो रद्द कर दिए हैं. थिएटर मालिकों का इस पर कहना है कि किसी भी अनहोनी सेबचने के लिए यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है.
क्यों कर रहे लोग प्रदर्शन
दरअसल, यह पूरा विवाद कावेरी जल विवाद से जुड़ा हुआ है. कर्नाटक में प्रदर्शनकारी सीडब्ल्यूआरसी के उस आदेश का विरोध कर रहे हैं. जिसमें कहा गया था कि कर्नाटक को तमिलनाडु को 15 दिनों तक रोजाना कावेरी नदी से 3,500 क्यूसेक देना होगा. प्रदर्शनकारी सीडब्ल्यूआरसी के आदेश के साथ-साथ विजय की फिल्म के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि थलापति तमिलनाडु से हैं. इस प्रदर्शन का असर फिल्म की स्क्रीनिंग पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. पिछले दिन खबर आई थी कि कर्नाटक के मांड्या में कई प्रदर्शनकारियों ने थिएटर का घेराव कर किया, जिसके चलते फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है. इसी बीच अब कर्नाटक के साथ-साथ बेंगलुरु में कई प्रमुख सिनेमाघरों में शो कर रद्द कर दिए हैं.
बेंगलुरु के संपिगे थिएटर में पूरे दिन के शो हुए रद्द
आपको बता दें कि कावेरी विवाद की वजह से जन नायकन की स्क्रीनिंग पर असर बेंगलुरु के संपिगे थिएटर में देखने को मिला, जहां पूरे दिन के सभी शो रद्द कर दिए गए. थिएटर मालिकों ने न सिर्फ फिल्म के शो रद्द किए, बल्कि परिसर से विजय की फिल्म 'जन नायकन' के पोस्टर भी हटा दिए. वही, बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर फिल्म के पोस्टरों को दूसरे पोस्टरों से ढक दिया गया ताकि विवाद न हो.
संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
कावेरी विवाद को बढ़ते देख बेंगलुरु के श्रीरामपुरा समेत कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है. खासतौर पर उन क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जहां तमिल भाषी लोगों की संख्या अधिक है. इस विवाद को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर गौर न देने की अपील भी की है. हालांकि, फिल्म के मेकर्स या एक्टर की ओर से इस विवाद पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.
फिल्म की कमाई पर मंडराया संकट
कावेरी जल विवाद की वजह से 'जन नायकन' की कमाई पर भी असर पड़ सकता है. दरअसल, कर्नाटक किसी भी बड़ी तमिल फिल्म के लिए बहुत जरूरी माना जाता है क्योंकि यहां आमतौर पर तमिल की फिल्में देखी जाती हैं. यहां शो रद्द होने से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है. फिलहाल मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर हालात नॉर्मल होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि तनाव कम होने के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग फिर से शुरू होगी और वे इसे बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें: 'तारक मेहता' के 18 साल पूरे, गोकुलधाम पहुंचा स्पाइडरमैन, चंपकलाल के पैर छुए तो जेठालाल बोले- 'ये तो निकला संस्कारी'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















