Responsive Scrollable Menu

सलमान खान ने कराई थी प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा थेरेपी, किस बीमारी का है यह इलाज, डॉक्टर से समझें पूरी प्रक्रिया

Salman Khan Platelet Plasma Therapy: सलमान खान के एक दोस्त शैलेन्द्र सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया है कि सलमान खान ने प्लेटलेट प्लाज्मा थेरेपी ली थी. प्लाज्मा थेरेपी कई बीमारियों के लिए दी जाती है और सबकी अलग-अलग प्रक्रिया है लेकिन सलमान खान ने ऐसा क्यों कराया था. आखिर उन्हें किस तरह की बीमारी थी. आइए इसके बारे में स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. अमित बांगिया से जानते हैं कि यह थेरेपी कितनी कारगर है. क्या इससे बाल दोबारा आ जाते हैं.

Continue reading on the app

'लंबे समय से ऐसा ही रोल ढूंढ रही थी', कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' में अपने किरदार को लेकर किया खुलासा

Kiara Advani on Toxic: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. कियारा उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है. रोमांटिक फिल्मों से लेकर एक्शन और सीरियस किरदारों तक, एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के अलग-अलग रंग दिखाए हैं. अब फैंस की नजर उनकी अपकमिंग फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' पर टिकी हुई है. फिल्म में कियारा पहली बार साउथ सुपरस्टार यश के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

फिल्म को लेकर शुरुआत से ही जबरदस्त बज बना हुआ है. यश की बड़ी फैन फॉलोइंग के अलावा फिल्म की कहानी, इसका विजुअल ट्रीटमेंट और स्टारकास्ट भी लोगों का ध्यान खींच रही है. इसी बीच कियारा के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. मेकर्स ने कियारा के किरदार 'नादिया' का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें एक्ट्रेस का बेहद ग्लैमरस और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है.

कियारा के बर्थडे पर आया 'नादिया' का नया पोस्टर

कियारा आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर KVN Productions ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया. पोस्टर में कियारा रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं. उनके लुक में ग्लैमर के साथ-साथ एक रहस्यमयी अंदाज भी दिखाई दे रहा है, जिससे फैंस के बीच उनके किरदार को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कियारा के किरदार को 'हमारी नादिया' बताते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इससे एक बात तो साफ है कि फिल्म में कियारा का किरदार सिर्फ एक ग्लैमरस मौजूदगी तक सीमित नहीं रहने वाला है. हालांकि, नादिया की कहानी और फिल्म में उसका असली रोल क्या है, इसे अभी मेकर्स ने पूरी तरह से रिवील नहीं किया है. फिल्म से पहले रिलीज हुए प्रमोशनल कंटेंट में भी कियारा और यश की जोड़ी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है. 

नादिया का रोल क्यों खास है?

कियारा आडवाणी ने अपने किरदार नादिया को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस के मुताबिक, जब डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने उन्हें फिल्म की पूरी कहानी सुनाई, तो वो काफी हैरान रह गई थीं. उन्हें सबसे ज्यादा दिलचस्प बात ये लगी कि नादिया जैसे किरदार को किस तरह से लिखा गया है. कियारा ने बताया कि नादिया का किरदार सिर्फ एक ही तरह की भावनाओं से नहीं गुजरता. उसमें कमजोरी भी है, ताकत भी है और अलग होने का एहसास भी है. यानी किरदार में कई लेयर्स हैं, जिसकी वजह से एक एक्टर के तौर पर कियारा को इसमें काफी कुछ एक्सप्लोर करने का मौका मिला.

एक्ट्रेस के लिए यही बात इस किरदार को खास बनाती है. कियारा का कहना है कि नादिया में उन्हें वो सब कुछ मिला, जिसकी तलाश वो काफी समय से कर रही थीं. उनके मुताबिक, अब वो अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं, जहां उन्हें ऐसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिल रहा है.

रोल मिलने के बाद ऐसे तैयारी करती हैं कियारा

कियारा ने ये भी बताया कि वो किसी भी किरदार को सिर्फ डायलॉग और लुक के आधार पर नहीं निभातीं. उनके लिए किरदार को समझना सबसे जरूरी होता है. कियारा के मुताबिक, जब भी उन्हें कोई नया रोल मिलता है तो वो सबसे पहले उस किरदार की सोच, उसके रिश्तों और उसकी जिंदगी को समझने की कोशिश करती हैं. वो जानना चाहती हैं कि आखिर उस किरदार का मकसद क्या है और वो किस तरह की जिंदगी से गुजर रहा है.

इसके बाद वो बॉडी लैंग्वेज, कॉस्ट्यूम और स्क्रीन प्रेजेंस पर काम करती हैं. यानी कैमरे के सामने आने से पहले ही एक्टर की काफी तैयारी शुरू हो जाती है. कियारा ने इस बात पर भी जोर दिया कि दर्शकों को स्क्रीन पर सिर्फ आखिरी परफॉर्मेंस दिखाई देती है, लेकिन एक कलाकार के लिए उस परफॉर्मेंस तक पहुंचने का सफर काफी लंबा होता है. किरदार को समझना, उसके अंदर उतरना और फिर उसे स्क्रीन पर सही तरीके से पेश करना एक्टिंग का अहम हिस्सा है. कियारा के लिए नादिया का किरदार इतना खास रहा कि उन्होंने इसे करने के बाद दोबारा महसूस किया कि आखिर उन्हें एक्टिंग से इतना प्यार क्यों है. उनके मुताबिक, हर नया किरदार कलाकार को अपने बारे में और दुनिया के बारे में कुछ नया सीखने का मौका देता है.

ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है 'The Traitors' शो? जहां इस बार 21 कंटेस्टेंट्स खेलेंगे धोखे और भरोसे का खेल

Continue reading on the app

  Sports

अस्मिता डे ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में पहली बार मिला मेडल

भारतीय जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। Fri, 31 Jul 2026 21:18:24 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live: ईरान-अमेरिका महायुद्ध की खबर! | Trump | Air Strike | Kuwait | Baharin | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T16:10:31+00:00

Khabardar Full With Sweta Singh LIVE: Rajasthan में 'इंटरव्यू' के खेल पर बड़ा खुलासा | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T16:09:06+00:00

News Ki Pathshala: Rubika Liyaquat | भरत तिवारी एनकाउंटर पर बहुत बड़ी खबर #bharattiwari #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T16:08:10+00:00

BSP Politics: Akash Anand पर Mayawati का फिर यू-टर्न | UP Election 2027 | Ticket Distribution | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T16:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers